Philips S7221 5G: ₹20,499 में Philips का पहला 5G फोन लॉन्च, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से है लैस; देखें फीचर्स
Philips S7221 5G Launch: स्मार्टफोन बाजार में Philips ने भी 5G सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में अपना नया Philips S7221 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन को 20,499 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 5,700mAh की बड़ी बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आया है।
Philips S7221 5G की कीमत और उपलब्धता
Philips S7221 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,499 है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹22,499 खर्च करने होंगे। फोन को Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। यह Black, Blue और Grey तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Philips S7221 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Philips S7221 5G में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूथ देखने को मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Spreadtrum T765 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4 RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर चलता है।
64MP कैमरा से होगी फोटोग्राफी
कैमरा की बात करें तो Philips S7221 5G में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ फ्लैश भी मौजूद है। कंपनी ने कैमरा सिस्टम में AI Scene Optimisation और Portrait Mode जैसे फीचर्स दिए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Samsung यूजर्स को बड़ा झटका! Galaxy A17 समेत 4 फोन हुए महंगे, जानें अब कितनी है कीमत
पावर बैकअप के लिए फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अच्छी बात यह है कि कंपनी फोन के बॉक्स में चार्जर भी दे रही है। फोन के साथ बॉक्स में स्क्रीन प्रोटेक्टर और प्रोटेक्टिव केस भी मिलता है।
डुअल स्टीरियो स्पीकर और Ultra Max मोड
ऑडियो के लिए Philips S7221 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसमें Ultra Max मोड भी मिलता है, जो ज्यादा तेज आवाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल Nano-SIM, 5G, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, Bluetooth और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। Philips S7221 5G को IP64 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि फोन धूल से सुरक्षित है और पानी के छींटों से भी कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Philips S7221 5G का डिजाइन और वजन
डिजाइन की बात करें तो फोन का डाइमेंशन 166x77x8.95mm है। इसका वजन करीब 200 ग्राम है। फोन का डिजाइन तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है, जिसमें Black, Blue और Grey शामिल हैं।
Samsung यूजर्स को बड़ा झटका! Galaxy A17 समेत 4 फोन हुए महंगे, जानें अब कितनी है कीमत
Samsung Smartphone Price Hike: Samsung स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G शामिल हैं। अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इनमें Galaxy A17 के कुछ वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है।
लीक हुए Samsung के एक प्राइस रिविजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, नई कीमतें 2 सितंबर 2026 से लागू बताई गई हैं। हालांकि, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर खबर लिखे जाने तक इन बदली हुई कीमतों को अपडेट नहीं किया गया था। ऐसे में इन कीमतों को फिलहाल रिपोर्टेड माना जा रहा है।
Galaxy A17 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A17 के कुछ वेरिएंट की कीमत में काफी बड़ा इजाफा हुआ है। खास तौर पर TA यानी Trade-in Allowance वाले मॉडल की कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिला है। Galaxy A17 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये बताई गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये से बढ़कर 38,499 रुपये हो सकती है।
TA के बिना वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी बताई गई है। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,499 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये, 8GB + 128GB की कीमत 27,499 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 36,499 रुपये हो सकती है।
Galaxy A27 भी हुआ महंगा
Samsung Galaxy A27 के तीनों वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की रिपोर्ट है। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये बताई गई है, जो पहले 31,999 रुपये थी। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 38,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,499 रुपये से बढ़कर 45,499 रुपये हो सकती है।
Galaxy F17 की कीमत में 3,500 रुपए का इजाफा
Samsung Galaxy F17 की कीमत में भी बढ़ोतरी बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके सभी लिस्टेड वेरिएंट पर 3,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई संभावित कीमतें इस तरह हैं:
- 4GB + 128GB: 23,499 रुपये
- 6GB + 128GB: 26,499 रुपये
- 8GB + 128GB: 29,499 रुपये
ये भी पढ़े-ः JBL Cove Speakers Launch: Dolby Atmos और Wi-Fi कनेक्टिविटी से लैस 3 नए स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
Galaxy A07 5G भी हुआ महंगा
Samsung Galaxy A07 5G के दो वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोतरी की बात सामने आई है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसके बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये हो सकती है।
Samsung ने अभी नहीं की आधिकारिक पुष्टि
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन नई कीमतों की Samsung की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट के समय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रोडक्ट लिस्टिंग पर पुरानी कीमतें ही दिखाई दे रही थीं। इसलिए अगर आप इन स्मार्टफोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले Samsung की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत स्टोर पर कीमत जरूर चेक कर लें।
स्मार्टफोन की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
स्मार्टफोन कंपनियों पर बढ़ती कंपोनेंट और मेमोरी की लागत का दबाव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से अलग-अलग ब्रांड अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव कर रहे हैं। बजट और मिड-रेंज फोन की कीमतों पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है, क्योंकि कंपोनेंट की लागत में छोटी बढ़ोतरी भी फोन की कुल कीमत को प्रभावित कर सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










