Jio के 445 और 450 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में सिर्फ 5 रुपए का अंतर है, लेकिन 5 रुपए ज्यादा देकर आपको 8 दिन ज्यादा वैलिडिटी और 16GB ज्यादा डेटा मिलता है। जानें दोनों प्लान में क्या-क्या फायदे हैं।
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर संगठन सिविलियन कर्मचारियों के लिए OROP (One Rank One Pension), पेंशन पैरिटी और संभावित निर्धारण (notional fixation) की डिमांड उठा रहे हैं। डिमांड है कि समान पद और समान सेवा अवधि वाले कर्मचारियों की पेंशन केवल रिटायरमेंट की तारीख अलग होने के कारण बहुत अलग नहीं होनी चाहिए।
Abhishek Sharma 26th Birthday: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी पहचान बना चुके अभिषेक शर्मा ने आज 4 सितंबर 2026 को अपने जीवन के 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर गुरु युवराज सिंह ने उन्हें स्पेशल तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।
युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं। वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे, जो इस नजारे को देखकर हंस रहे हैं। अभिषेक शर्मा युवराज को गलतियां नहीं करने का वादा कर रहे हैं। अभिषेक कान पकड़कर कह रहे हैं- पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारुंगा।
युवी ने इंस्टा पोस्ट में अभिषेक शर्मा को बर्थडे विश किया। युवराज ने लिखा- सर अभिषेक, इट्स योर बर्थडे, क्या शानदार दिन है। आपको बहुत सारा प्यार। जिस तरह आप अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखते है, मिलजुल कर रहते हैं। आप एक लीडर हैं। आप हमेशा अपनी गलतियों से सीखते हैं और हर बार ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। उम्मीद करता हूं- यह वर्ष आपको बहुत सारे रन और शतक बनाने का मौका दे। लव यू अलॉट ऑलवेज!
आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह का रिश्ता बेहद खास है। अभिषेक शर्मा को संवारने में युवराज का काफी अहम रोल माना जाता है। उन्होंने अभिषेक की बल्लेबाजी पर करीब से काम किया है। इसके अलावा खेल के दौरान मेंटल फिटनेस को कैसे अच्छी रखनी पड़ती है वो भी सिखाया। लिहाजा अभिषेक भी उन्हें गुरु से कम नहीं मानते हैं। एक वीडियो में युवराज अभिषेक से पूछते हैं कि तुम्हें क्या चाहिए। इस पर अभिषेक जवाब देते हैं- आपका आशीर्वाद। युवी कहते हैं 'ऑलवेज'।