अटापट्टू ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए:इंडोनेशिया के खिलाफ हैट्रिक बनाई, एशिया कप में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी
दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बुधवार को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। अटापट्टू एशिया कप के किसी भी मैच में 7 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। इसमें विमेंस और मेंस, दोनों कैटेगरी के मुकाबले शामिल हैं। 3.3 ओवर में 7 विकेट लिए चमारी अटापट्टू ने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में इंडोनेशिया की बल्लेबाजी को ढेर कर दिया। उन्होंने 19वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक भी बनाई। उनकी गेंदबाजी के चलते इंडोनेशिया की पूरी टीम 18.3 ओवर में 49 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 75 रन से जीत लिया। जावेरिया खान का रिकॉर्ड टूटा इससे पहले एशिया कप मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तान की जावेरिया खान के नाम था। उन्होंने विमेंस एशिया कप 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। अब चमारी अटापट्टू के नाम एशिया कप के एक मैच में 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड भी तोड़ा अटापट्टू का यह प्रदर्शन सिर्फ एशिया कप तक सीमित नहीं रहा। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी श्रीलंकाई गेंदबाज, पुरुष या महिला, का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। अटापट्टू ने अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा। मेंडिस ने सितंबर 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। चमारी अटापट्टू टी20 इंटरनेशनल एशिया कप के किसी मैच में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज भी हैं। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल एशिया कप के विमेंस संस्करण में पाकिस्तान की तीन और थाईलैंड की एक गेंदबाज 5-5 विकेट ले चुकी थीं। मेन्स टी20 इंटरनेशनल एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार 5 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। दुनिया की दूसरी कप्तान बनीं चमारी अटापट्टू किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी कप्तान बनी हैं। उनसे पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने यह कारनामा किया था। स्टॉक्स ने 14 अक्टूबर 2022 को पेरू के खिलाफ 3.4 ओवर में 3 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।
सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त:76,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 3 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर 76,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 24,000 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही 2 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,433 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 2 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 374 अंक की गिरावट के साथ 76,570 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 23,914 पर बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
