Responsive Scrollable Menu

US Shooting: अमेरिका में मिनियापोलिस के डाउनटाउन इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी, एक शख्स की मौत, 5 घायल

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस बार मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी हुई है. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि गोलीबारी की ये घटना मिनियापोलिस शहर के डाउनटाउन में हुई है. सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि बुधवार (स्थानीय समय) को अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर के बीचों-बीच गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी भी घायल

CNN ने हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर के हवाले से बताया है कि गोलीबारी के बाद मेडिकल सेंटर में छह मरीजों को लाया गया. जिनमें से एक की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने पहले बताया कि गोलीबारी में कई लोग शिकार हुए, जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने लोगों से 15 ईस्ट ग्रांट स्ट्रीट के आसपास के इलाके से दूर रहने की अपील की है.

बुधवार शाम को हुई गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना के बारे में बुधवार शाम (स्थानीय समय) 5.45 बजे सूचना मिली. इसके बाद दर्जनों पुलिस की गाड़ियों और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. जबकि पैदल चलने वाले लोग आसपास से आते-जाते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ये गोलीबारी हुई उस इलाके में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, मिनियापोलिस कन्वेंशन सेंटर, होटल और एक अस्पताल स्थित है. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि "एहतियात के तौर पर" पास की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट थॉमस के मिनियापोलिस कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

अब होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदल जाएगा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया नए नाम का सुझाव

Strait of Hormuz: अमेरिका ईरान जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने नया बयान दिया है. अब बात होर्मुज स्ट्रेट के नाम बदलने पर होने लगी है. ट्रंप ने नए नाम के लिए सुझाव भी दिए हैं. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि नया नाम पुराने नाम से ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है. ट्रंप के इस बयान ने दोनों देशों की बीच रिश्तों को और नाजुक कर दिया है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलने का सुझाव दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या इसका नाम बदलकर "ट्रंप जलडमरूमध्य" कर देना चाहिए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अब जबकि यह अमेरिका के नियंत्रण में है, तो क्या हमें होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप जलडमरूमध्य कर देना चाहिए?. उन्होंने कहा कि यह नया नाम पहले के नाम से ज्यादा "लोकप्रिय" हो सकता है. पोस्ट के अंत में उन्होंने "राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप" के नाम से हस्ताक्षर किया और लोगों का ध्यान इस सुझाव की ओर दिलाने के लिए आभार जताया.

नए बयान से बढ़ा तनाव

इन बयानों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ गया है. यह दुनिया के लिए तेल की आवाजाही का एक महत्वपूर्ण रास्ता है और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे विवाद का बड़ा केंद्र बना हुआ है. दोबारा शुरू हुई इस लड़ाई का असर पूरे क्षेत्र में दिख रहा है. अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देश भी करीब छह महीने से चल रहे इस युद्ध में और ज्यादा शामिल होते जा रहे हैं.

इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब दिया, तो अमेरिका पहले से "कहीं ज्यादा कड़े और बड़े" हमले करेगा. ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, देश के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हुए हमलों में 11 लोगों की मौत हुई है.

 6 महीने से चल रहा युद्ध

छह महीने से चल रहे युद्ध के बाद भी दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा है, जबकि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों को निशाना बनाकर जवाबी नाकाबंदी कर रहा है. मध्य पूर्व में यह बड़ा संघर्ष फरवरी के अंत में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुआ था. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर हमले होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा नाजुक युद्धविराम टूट गया. युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया के कुल तेल परिवहन का करीब पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता था.

Continue reading on the app

  Sports

ओपनिंग की रेस के बीच वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, 31 रन बनाते ही अभिषेक-ईशान के क्लब में होगी एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi records: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन चर्चा का विषय बना हुआ है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में ओपनिंग की रेस भले ही दिलचस्प हो, लेकिन वैभव के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. साल 2026 में 225.87 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके वैभव को 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए महज 31 रनों की दरकार है.ऐसा करते ही वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बन जाएंगे. Thu, 3 Sep 2026 17:07:18 +0530

  Videos
See all

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ गुर्राते ही डर गए लोग #bijnor #shorts #leopard #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:42:22+00:00

Himachal Rain: अचानक दुकान पर आ गिरा पहाड़ी मलबा, दुकानदार ने भागकर बचाई जान! Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers