Toxic vs Hanuman Ansh: 8वें दिन ही फुस्स हुई 'टॉक्सिक', 'हनुमान अंश' ने डंके की चोट पर बटोरे इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर दिनों बॉक्स ऑफिस पर अनोखा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ सुपरस्टार यश की बड़े बजट वाली फिल्म 'टॉक्सिक' रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद दूसरे हफ्ते में ही पस्त होती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर महज 2 करोड़ के बजट में बनी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' 27वें दिन भी शानदार कमाई कर रही है. यह मूवी साल 2026 की सरप्राइजिंग हिट बन चुकी है.
Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को 'Digital Arrest' कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये
साहिबगंज, दो सितंबर झारखंड के साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और करीब दो महीने तक उसे ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ रखा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
साहिबगंज के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रविकांत साव ने बताया कि गौतम चंद्र दास को फर्जी सीबीआई मामले में गिरफ्तारी की धमकी दी गई और कथित तौर पर करीब 10 बार अलग-अलग बैंक खातों में पैसे भेजने के लिए मजबूर किया गया। दास ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह रकम अपनी बेटी की शादी के लिए बचाकर रखी थी। दास को जून में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम प्रदीप सिंह बताया और खुद को सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताया।
फोन करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि दास के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के जरिए दास को ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ में रखा और दावा किया कि उन पर नजर रखी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi



/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
