Responsive Scrollable Menu

मराठा आरक्षण: जरांगे पाटिल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील, महाराष्ट्र सरकार बातचीत को तैयार

मराठा आरक्षण: जरांगे पाटिल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील, महाराष्ट्र सरकार बातचीत को तैयार

Continue reading on the app

ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका का दौरा कर सकती है टीम इंडिया, BCCI ने तैयार किया पिचों को समझने का महाप्लान

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका में होना है, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. भारतीय टीम भी अपनी तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की पिचों को अच्छे से समझ सकें, इसके लिए बीसीसीआई एक बड़ा प्लान बना रही है. दरअसल, बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका दौरे पर भेज सकती है, जहां 4 या 6 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा सकती है. इसके लिए BCCI और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच बातचीत चल रही है. 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका दौरा कर सकती है टीम इंडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से बीसीसीआई टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका का दौरा करा सकती है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच बातचीत चल रही है. वनडे वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया 4 से 6 मैचों की वनडे सीरीज खेल सकती है. भारतीय टीम मैनेजमेंट के विशेष अनुरोध पर BCCI इस सीरीज को शेड्यूल में शामिल करने का प्रयास कर रहा है. 

साउथ अफ्रीकी की पिचों को अच्छे से समझ पाएंगे भारतीय गेंदबाज

वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका दौरा टीम इंडिया के कई मायनों में बेहद अहम साबित हो सकता है. दरअसल साउथ अफ्रीका की पिचें, खासकर जोहान्सबर्ग और सेंचुरियन की पिच अपनी तेज गति और अतिरिक्त उछाल के लिए जानी जाती हैं. वर्ल्ड कप से ठीक पहले वहां खेलने से भारतीय बल्लेबाजों को इस बाउंस के अनुकूल ढलने का पूरा समय मिलेगा. वहां का हवा के रुख और मौसम के बदलाव से तेज गेंदबाजों को मिलने वाली स्विंग को समझने में भारतीय गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

ODI वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को प्लेइंग 11 चुनने में मिल सकती है मदद

इस सीरीज के जरिए यह भी अंदाजा लग सकता है कि भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में किस प्लेइंग इलेवन के साथ साउथ अफ्रीका की पिचों पर उतरना है. इस 4-6 मैचों की सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका देकर वर्ल्ड कप की मुख्य प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे सकता है. वहीं, मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने की स्थिति के लिए बैकअप खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में आजमाने का यह सबसे बेहतरीन मंच होगा. 

'सुपर 7' राउंड के लिए मिलेगा मानसिक मजबूती

ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बिलकुल नया 'सुपर 7' फॉर्मेट लागू किया है. इस लंबे और थकाऊ फॉर्मेट में लगातार दबाव झेलने के लिए खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना होगा, जिसमें यह द्विपक्षीय सीरीज एक 'वॉर्म-अप' की तरह काम करेगी.

मिडिल ऑर्डर और स्पिनर्स की परीक्षा 

साउथ अफ्रीका के बड़े मैदानों पर स्पिन गेंदबाजों की रणनीति और मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों द्वारा स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता का असली टेस्ट इसी सीरीज में हो जाएगा. इससे टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मुख्य मैचों से पहले अपनी कमजोरियों को सुधार सकेगी. अब देखने वाली बात है कि टीम इंडिया अगर साउथ अफ्रीका दौरे पर जाती है तो इसका शेड्यूल क्या होता है, क्योंकि अगले साल टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी है. ऐसी संभावना है कि अगस्त-सितंबर 2027 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर जा सकती है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 952 रनों का वो 'अमर रिकॉर्ड', जिसे तोड़ने के लिए टेस्ट क्रिकेट को लेना होगा दोबारा जन्म! सामने था भारत

Continue reading on the app

  Sports

5 रन देकर 7 विकेट... एशिया कप में अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (मेंस और वुमेंस) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया. Wed, 2 Sep 2026 23:46:07 +0530

  Videos
See all

सांप ने डसा, सपेरा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:35:09+00:00

रांची में भारी बारिश का कहर, झरने उफान पर! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:36:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers