Responsive Scrollable Menu

Tibet Flood: ग्यिरोंग काउंटी में भीषण बाढ़ से 21 की मौत, 541 लोग लापता

(केजेएम वर्मा) बीजिंग, दो सितंबर नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 541 लोग अब भी लापता हैं। चीन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने तिब्बत में एक आधिकारिक ब्रीफिंग के हवाले से बताया कि 30 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें भारत के 49 और अन्य देशों के 22 नागरिक हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि नेपाल में करीब 100 चीनी नागरिकों का अब भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से नेपाल को दी जा रही आपात राहत सामग्री की दूसरी खेप मंगलवार को काठमांडू पहुंच गई। उन्होंने बताया कि नेपाल के अनुरोध पर चीन ने पांच डीएनए फोरेंसिक विशेषज्ञ भेजे हैं।

गुओ ने कहा कि चीन नेपाल के अनुरोध के आधार पर आपात राहत सामग्री की तीसरी खेप तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें बेली ब्रिज, शव रखने वाले रेफ्रिजरेटर, महामारी से बचाव की सामग्री और आपात संचार उपकरण शामिल होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि चीन डीएनए विशेषज्ञों का एक दूसरा दल भी भेजेगा।

उन्होंने बताया कि नेपाली पक्ष ने तत्काल और अधिक राहत सामग्री भेजने तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए चीन का आभार जताया है। तिब्बत में ग्लेशियरों के लगातार पीछे हटने और इस संवेदनशील क्षेत्र को प्रभावित करने वाली ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए पड़ोसी देशों के साथ समन्वय तंत्र बनाने को लेकर चीन की रजामंदी के बारे में पूछे जाने पर गुओ ने कहा कि बीजिंग ने काठमांडू के साथ महत्वपूर्ण तस्वीरें, उपग्रह और जलविज्ञान संबंधी आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चीनी और नेपाली विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, बढ़ते वैश्विक तापमान के दीर्घकालिक प्रभावों ने ग्लेशियरों को अस्थिर कर दिया है और यह आपदा नेपाल में एक हिमनद के ढहने से शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप बर्फ और चट्टानों का तेज बहाव हुआ और पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बह गया।’’ गुओ ने कहा, ‘‘हम राहत प्रयासों में नेपाल को मजबूत समर्थन देते रहेंगे और आपदा रोकथाम एवं न्यूनीकरण के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेंगे।’’ हिमनदों के पीछे हटने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी मानवता के सामने मौजूद साझा चुनौती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी देश ऐसे जोखिमों से अछूता नहीं रह सकता। चीन जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी ढंग से रोकने और कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आदान-प्रदान और सहयोग करता रहेगा। आपके विशिष्ट सवाल के संबंध में मैं आपको सक्षम प्राधिकारियों से संपर्क करने का सुझाव दूंगा।

Continue reading on the app

Bihar News: बाढ़ में चार दोस्तों को शराब में जहर देकर मार डाला, सामने आया ये कारण

Bihar News: बिहार के बाढ़ इलाके में शराब में जहर देकर चार युवकों की जान लेने के सनसनीखेज मामले की परतें अब पूरी तरह खुल चुकी हैं. पुलिस ने वारदात के महज 48 घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है. इसके साथ ही इस साजिश में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और लगातार मिल रहे तानों के बदले का नतीजा थी. जिस पार्टी को चारों दोस्त जश्न समझ रहे थे, वह असल में उनके कत्ल की पूर्व नियोजित साजिश निकली.

शराब पार्टी के बहाने बुलाया और मिला दिया जहर

बाढ़ थाना क्षेत्र में घटी इस खौफनाक वारदात का मुख्य सूत्रधार लाली कुमार नाम का युवक निकला. पुलिस के मुताबिक लाली ने अपने साथी रुदल कुमार के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की थी. वारदात वाले दिन लाली ने नीशु कुमार और उसके तीन अन्य दोस्तों को शराब पीने के लिए एक जगह पर बुलाया. चारों युवक बेखौफ होकर वहां पहुंचे, क्योंकि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जाम के घूंट उनके जीवन के आखिरी घूंट साबित होंगे. शराब परोसने से पहले ही लाली और उसके साथियों ने उसमें तेज जहर मिला दिया था. शराब पीते ही चारों की हालत बिगड़ने लगी और तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई.

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

Viral Video | दार्जिलिंग स्टेशन पर हादसा, कर्मचारी घायल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:00:29+00:00

Viral Video | कॉलेज में शराब पीने का VIDEO, मचा हड़कंप! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers