Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नहीं मिलेगा स्टेडियम:इंदौर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया; यहीं विधायक पुत्र कर चुका यूथ वॉक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस इसे 8 सितंबर से 12 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम में आयोजित करना चाहती थी। लेकिन नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इसकी परमिशन नहीं दी। सिंघल ने कांग्रेसियों के आवेदन पर कहा- नेहरू स्टेडियम का इस्तेमाल खेल गतिविधियों, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए ही किया जाता है। इसके इस्तेमाल को लेकर हाईकोर्ट का आदेश है। सिंघल ने कहा- छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रम के मामले में निगम के क्या नियम-संविधान हैं और कोर्ट का क्या आदेश है, अध्ययन करने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। कोर्ट का नाम लिया, आदेश के बारे में नहीं दी जानकारी उधर, हाईकोर्ट के जिस आदेश का हवाला दिया गया, उसके बारे में कोई भी जानकारी निगम की तरफ से नहीं दी गई है। खास बात यह है कि जिस स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है, उसी स्टेडियम में 8 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नशे के खिलाफ यूथ वॉक 2026 हो चुका है। कमिश्नर बोले- पहले कौन से आयोजन हुए, जानकारी नहीं इस बारे में सवाल करने पर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने दैनिक भास्कर से कहा- पहले स्टेडियम में कौन से आयोजन हुए हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। हमने न तो अभी परमिशन दी है और न ही रिजेक्ट की है। उन्होंने कहा- हाईकोर्ट के आदेश के तहत स्टेडियम खेल गतिविधियों और राज्यस्तरीय सरकारी कार्यक्रम के लिए है। इसके पहले भी परमिशन को लेकर ऐसे मामले उठे हैं, उनका अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। महापौर ने कहा- हाईकोर्ट से परमिशन ले सकती है कांग्रेस वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा- लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के कारण नगर निगम परमिशन नहीं दे सकता है। कांग्रेस नेहरू स्टेडियम में ही कार्यक्रम करना चाहती है, तो वह हाईकोर्ट में याचिका लगाकर विशेष परमिशन ले सकती है। भार्गव ने कहा- छात्रों की गूंज देशभर में झूठ की गूंज बनकर उभर रही है। कांग्रेस इंदौर में भी कार्यक्रम करना चाहती है तो वह स्वतंत्र है। कांग्रेस ने कहा- निगम का चेहरा सामने आया उधर, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा- जिस नेहरू स्टेडियम में ‘छात्रों की गूंज’ के लिए इंदौर नगर निगम परमिशन नहीं दे रहा है, उसी में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नशे के खिलाफ यूथ वॉक 2026 जैसा बड़ा आयोजन हो चुका है। नायक ने कहा- नेहरू स्टेडियम विधायक के बेटे को कार्यक्रम के लिए दिया जा सकता है, लेकिन लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता, जो संवैधानिक पद पर हैं, उनको नहीं दिया जा सकता। भेदभाव भरे इस फैसले ने इंदौर नगर निगम का चेहरा सामने ला दिया है। एमपी के स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे राहुल गांधी इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे। मंच पर किसी भी अन्य नेता को स्थान नहीं मिलेगा। बता दें कि नेहरू स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता करीब 50 हजार है। अब एक लाख युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बुधवार को इंदौर के शुभ कारज गार्डन में कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह तो सामाजिक सारोकार का कार्यक्रम है। इसके लिए छात्रों और युवाओं में जोरदार उत्साह है। इससे भाजपा और उसकी सरकार डरी हुई है। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे बोले- पहले इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्र और युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा था। अब जब कार्यक्रम की तैयारी के लिए हमें ज्यादा समय मिल रहा है तो हम यह चाहेंगे कि इसमें एक लाख छात्र और युवा भाग लें। ये खबर भी पढ़ें… केन-बेतवा प्रभावितों से मिले राहुल, बोले- संसद में उठाऊंगा मामला केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण मुआवजे तथा सम्मानजनक पुनर्वास की मांग करेंगे। पढे़ं पूरी खबर…

Continue reading on the app

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को ₹3244 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी पावर कंपनी Power Grid को राजस्थान से जुड़ा बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी अब करीब 1,000 किमी लंबा नेटवर्क तैयार करेगी। ₹3,244 करोड़ के सालाना ट्रांसमिशन चार्ज वाले इस प्रोजेक्ट के बाद शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

सांप ने डसा, सपेरा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:35:09+00:00

CM विजय और दादी का प्यारा VIDEO! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers