Responsive Scrollable Menu

Delhi से असम पुलिस ने नरेला में पकड़ा तस्कर, ULFA-I से जुड़े तार

नयी दिल्ली, दो सितंबर दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस के साथ समन्वय से यहां नरेला इलाके से 27 वर्षीय कथित मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है। उस पर प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) से संदिग्ध संबंध रखने वाले एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह को मनोप्रभावी गोलियों की आपूर्ति करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपूर्व ठाकुर असम के चराईदेव जिले के मथुरापुर थाने में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम एवं गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, यह मामला 17 जुलाई का है जब असम पुलिस ने मझगांव में ढोधर अली रोड पर एक कार को रोका और वाहन छुपाकर रखे गए साबुन के डिब्बों से 46.11 ग्राम हेरोइन बरामद की। कार सवार डिब्रूगढ़ निवासी मनुज गोगोई को गिरफ्तार कर लिया गया और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान, गोगोई ने भास्कर गोगोई की संलिप्तता का खुलासा किया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। भास्कर के मोबाइल फोन की जांच से देबाशीष दाहुतिया और एक ऐसे व्यक्ति के साथ वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) रे माध्यम से बातचीत का पता चला, जिसपर प्रतिबंधित सशस्त्र अलगाववादी समूह यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का कैडर होने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि देबाशीष दाहुतिया को बाद में बिटू हजारिका के साथ पकड़ा गया, जबकि संदिग्ध उल्फा (आई) कैडर की पहचान मृदुपवन दाहुतिया के रूप में हुई, जो कथित तौर पर 2011 में इस संगठन में शामिल हुआ था।

इसके बाद जांच से मनोप्रभावी गोलियों की संदिग्ध अंतरराज्यीय आपूर्ति श्रृंखला का पता चला, जिसमें ठाकुर का नाम असम में सक्रिय गिरोह के लिए दिल्ली स्थित स्रोत के रूप में सामने आया। पुलिस के मुताबिक, डिजिटल साक्ष्यों की जांच से संकेत मिला है कि मनोप्रभावी गोलियों की एक खेप कथित तौर पर दिल्ली से असम की ओर भेजी गई थी। हालांकि, भास्कर गोगोई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई की जानकारी मृदुपवन दाहुतिया तक पहुंचा दी गई, जिसके बाद खेप को बीच में ही रोक लिया गया।

असम पुलिस ने 25 अगस्त को ठाकुर का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से मदद मांगी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को नरेला इलाके से पकड़ा गया और असम पुलिस की टीम को सौंप दिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद असम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ और ठाकुर के डिजिटल उपकरणों की जांच के माध्यम से पुलिस को उसके और मृदुपवन दाहुतिया के बीच 2025 से जारी बातचीत का पता चला। उसके मोबाइल फोन से मनोप्रभावी गोलियों की एक खेप से संबंधित एक बिल भी कथित तौर पर बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि ठाकुर एवं आरोपी भास्कर गोगोई की पत्नी बॉबी गोगोई के बीच कई लाख रुपये के ऑनलाइन लेनदेन का पता चला है।

लेनदेन के उद्देश्य और प्रकृति की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता संभावित मादक पदार्थ-आतंकवाद संबंध की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त राशि का उपयोग गैरकानूनी या आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए तो नहीं किया जा रहा है।

Continue reading on the app

Ram Mandir Trust के CEO Jeetendra Mishra का पहला बयान: इसे रामलला का आशीर्वाद मानता हूं

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि इतने सारे उम्मीदवारों में से मुझे चुना गया। मैं इसे भगवान राम का आशीर्वाद भी मानता हूं कि एयर फोर्स में देश की 43 साल की सेवा के बाद, उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा करने का मौका दिया है। जैसा कि मैंने कहा, मैं सिलेक्शन कमिटी, श्री राम मंदिर ट्रस्ट और भगवान राम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उन्होंने मुझे इस ज़िम्मेदारी के लिए चुना। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वे मुझे इतनी क्षमता दें कि मैं इसे अच्छी तरह से निभा सकूँ।
 

इसे भी पढ़ें: Srinagar में NC और BJP आमने-सामने, सड़कों पर एक-दूसरे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन


ध्यान देने वाली बात है कि 5,585 आवेदनों में से चुने गए तीन उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट में से जीतेन्द्र मिश्रा का नाम चुना गया। 62 वर्षीय जीतेन्द्र मिश्रा की यह नियुक्ति मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के विवाद के बाद हुई है; इस विवाद के कारण आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। कमेटी के सेक्रेटरी समीर पांडा ने बताया कि पैनल ने लीडरशिप, मैनेजमेंट की जानकारी, ईमानदारी और विज़न को परखने के बाद "तीन बहुत काबिल प्रोफेशनल्स" के नाम सुझाए थे। डोनेशन में कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह तीसरी बैठक थी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि CEO चुनने की प्रक्रिया में AI-की मदद से स्क्रीनिंग और मैन्युअल असेसमेंट, दोनों शामिल थे।

मिले 5,585 आवेदनों में से 3,577 उम्मीदवारों ने 600-मार्क्स वाले फ्रेमवर्क के तहत मूल्यांकन के लिए अपनी जानकारी जमा की थी। इसके बाद प्रक्रिया में 108 उम्मीदवार बचे, जिन्होंने वर्चुअल बातचीत के लिए 470 या उससे ज़्यादा मार्क्स हासिल किए थे; फिर 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 16 उम्मीदवारों का आमने-सामने इंटरव्यू लिया गया। उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के रहने वाले मिश्रा को 'ऑपरेशन सिंदूर' में उनकी भूमिका के लिए 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया था। एक बयान के अनुसार, अपने लंबे मिलिट्री करियर के दौरान उन्हें 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' और 'विशिष्ट सेवा मेडल' से भी सम्मानित किया गया।
 

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore के 'X' पोस्ट से UP में सियासी अटकलें तेज, 2027 चुनाव पर नजर


6 दिसंबर, 1986 को इंडियन एयर फ़ोर्स में शामिल हुए फ़ाइटर पायलट मिश्रा ने 30 अप्रैल, 2026 को रिटायर होने से पहले 39 से ज़्यादा सालों तक सेवा की। एक बयान में कहा गया है कि वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख के तौर पर, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान वे IAF के अहम ऑपरेशनल कमांड में से एक के लिए ज़िम्मेदार थे। इससे कमांड, फ़्लाइंग, टेस्टिंग और रणनीतिक असाइनमेंट के उनके लंबे अनुभव में एक ऑपरेशनल पहलू भी जुड़ गया।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

ICC ने भारत को सौंपी Women's Champions Trophy 2027 की मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर बुधवार को इसे भारत में आयोजित करने को फैसला किया। छह टीम का यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। श्रीलंका में क्रिकेट से जुड़े प्रशासनिक विवादों के कारण उससे मेजबानी वापस ले ली गई।

आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को भारत को नया मेजबान चुना। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी की जुलाई में हुई वार्षिक बैठक में बताए गए जरूरी सुधारों को अभी पूरा कर रहा है। ’’ बयान में कहा गया, ‘‘आईसीसी ने नए मेजबान के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार किया।

इसे भी पढ़ें: ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी

तय नियमों और मानकों के आधार पर आईसीसी ने भारत को श्रीलंका की जगह नया मेजबान बनाने की सिफारिश की। आईसीसी बोर्ड ने दो सितंबर को इस फैसले को मंजूरी दे दी। ’’ टूर्नामेंट के मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में दुनिया की छह प्रमुख महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका हिस्सा लेंगी। इन टीम का चयन छह जुलाई की आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर किया गया है। सभी छह टीम पहले राउंड-रॉबिन लीग में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

इसे भी पढ़ें: Disha Salian केस में CBI जांच के आदेश, Ram Mandir Trust को मिला पहला CEO

इसके बाद शीर्ष दो टीम 28 फरवरी को फाइनल खेलेंगी। पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी 50 ओवर के प्रारूप में खेली जाती है। भारत ने पिछले साल महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भी की थी और भारतीय महिला टीम ने पहली बार यह खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें: भारत में होगा ICC Women's Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘‘आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक नए और रोमांचक दौर की शुरुआत होगी। यह इस टूर्नामेंट का पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें दुनिया की बेहतरीन टीम एक बड़े और कड़े मुकाबले में हिस्सा लेंगी। इससे इन टीम को अपनी रैंकिंग बेहतर करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हर साल एक बड़ा आईसीसी महिला टूर्नामेंट आयोजित होगा। इससे महिला क्रिकेट को और बढ़ावा देने, प्रतियोगिताओं में निरंतरता लाने और दुनिया भर की महिला खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को और मजबूत बनाने का अच्छा मौका मिलेगा।

Thu, 03 Sep 2026 10:13:43 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Floods : 8 दिन बाद भी नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:38+00:00

Breaking News LIVE | Ram Mandir Trust News | Champat Rai को लगा तगड़ा झटका ! | Ram Mandir New CEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:28:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers