Responsive Scrollable Menu

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी दो नए SUV मॉडल, दूसरे पायदान पर लौटने का लक्ष्य

नयी दिल्ली, दो सितंबर हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) इलेक्ट्रिक वाहन समेत दो नए स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की मंशा रखती है जिससे वह एक बार फिर भारतीय बाजार में दूसरे स्थान पर आ सके। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने बुधवार को कहा कि हुंदै इंडिया त्योहारों के दौरान मध्यम आकार की एक नई एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है।

इसके बाद चार मीटर से कम लंबाई वाले वाहन खंड में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की जाएगी। इन नए मॉडल के दम पर कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उद्योग की वृद्धि दर से बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त है। गर्ग ने भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के वार्षिक सत्र से इतर संवाददाताओं से कहा कि नए मॉडल आने के साथ हुंदै की इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी अगले साल उद्योग के करीब सात प्रतिशत के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

कंपनी के पास फिलहाल क्रेटा ईवी और आयोनिक- 5 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल भी हैं। गर्ग ने कहा कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उद्योग की वृद्धि पिछले साल के ऊंचे आधार के कारण प्रभावित हो सकती है, लेकिन हुंदै पर इसका असर नए मॉडल के कारण काफी हद तक खत्म हो जाएगा। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में वाहन उद्योग की वृद्धि कमजोर रही थी, लेकिन 22 सितंबर, 2025 को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती के बाद मांग में तेजी आई।

गर्ग ने कहा, “चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में पूरे उद्योग की मात्रा में पांच से छह प्रतिशत वृद्धि हो सकती है। हमारे लिए यह आठ से 10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। पूरे वित्त वर्ष में उद्योग करीब आठ से 10 प्रतिशत बढ़ सकता है और हुंदै भी पूरे साल के लिए इसी तरह की वृद्धि की उम्मीद कर रही है।” यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी और खोया हुआ दूसरा स्थान फिर हासिल करने के लिए तेजी से विस्तार करेगी, गर्ग ने कहा, “बिल्कुल... हम दूसरे स्थान को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” हुंदै भारतीय वाहन कंपनियों महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स से पीछे छूट गयी है।

अगस्त के लिए वाहन पंजीकरण का हवाला देते हुए गर्ग ने कहा, ‘‘परंपरागत इंजन (आईसीई) खंड में हम दूसरे नंबर पर हैं।

Continue reading on the app

Bank Account में अचानक आ गए ₹50,000? खुशी में खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बातें

Bank Account Rules: बैंक अकाउंट में अचानक 50,000 रुपए आ गए? खर्च करने से पहले जानें पैसे का सोर्स कैसे पता करें, बैंक को कब बताएं और अनजान पैसे आने पर क्या करें।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

7 साल की रागिनी को मिली मदद, अफसर ने दिया खास तोहफा #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:34:58+00:00

Sankalp Rashtra Nirman Ka: पुतिन झटक दिए..शहबाज पीछे पड़े? | SCO Summit 2026 | Pakistan | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:34:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers