Responsive Scrollable Menu

देवरिया के रहने वाले पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर के समय की इनकी कहानी जानिए

Ram Mandir CEO: 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपनी भूमिका के लिए 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' पाने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि मंदिर का CEO चुना गया है। यह फैसला तब लिया गया जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को अयोध्या में हुई एक बैठक में CEO की नियुक्ति पर विचार किया।

Continue reading on the app

रिलीज से पहले ही Mirzapur The Movie ने की करोड़ों की कमाई, 3 दिन में इतनी टिकटें बिकीं!

मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर तो यही लग रहा है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और बाकी स्टार्स से सजी इस क्राइम ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

3 दिन में हजारों टिकटों की बिक्री

मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हुई थी। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 3 दिन में ही फिल्म की हजारों टिकटें बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि दर्शक फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए भी जमकर टिकट बुक कर रहे हैं। इससे फिल्म की रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होगा Zakir Khan का नया स्टैंड-अप स्पेशल PAPA YAAR

एडवांस बुकिंग से कितनी हुई कमाई?

फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज इसकी एडवांस बुकिंग से साफ नजर आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मिर्जापुर की नेशनल चेन्स में अब तक 83 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने करीब 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: 2 महीने से जेल में बंद Rohit Chandel को नहीं मिली बेल, पुलिस की एक बड़ी गलती बनी वजह?

हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी फिल्म

पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर को मेकर्स हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म को तेलुगु में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगु वर्जन के लिए भी टिकटों की बिक्री हुई है और फिल्म के कुल 4,866 शो रखे गए हैं।

एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा बताता है कि 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कलेक्शन करती है।

Continue reading on the app

  Sports

5 रन देकर 7 विकेट... एशिया कप में अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (मेंस और वुमेंस) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया. Wed, 2 Sep 2026 23:46:07 +0530

  Videos
See all

सांप ने डसा, सपेरा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:35:09+00:00

रांची में भारी बारिश का कहर, झरने उफान पर! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:36:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers