Responsive Scrollable Menu

Srinagar में NC और BJP आमने-सामने, सड़कों पर एक-दूसरे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

श्रीनगर, दो सितंबर सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुए पहले बड़े राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में बुधवार को सड़कों पर उतरे और एक-दूसरे पर जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकॉ) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि नेकॉ सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही। नेकॉ द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च को पुलिस ने जवाहर नगर स्थित भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया।

इससे पहले नेकॉ के मंत्री, विधायक, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली की मांग को लेकर राजबाग स्थित गिंदुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास एकत्र हुए। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में भाजपा कार्यालय का ‘घेराव’ करने का ऐलान किया था। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने हालांकि प्रदर्शनकारियों को जवाहर नगर की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया।

पार्टी ने इस दौरान पुलिस पर उसके विधायकों से “बदसलूकी” करने का आरोप लगाया। नेकॉ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जेकेनेकॉ के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोका गया। लोगों को इसमें शामिल होने से रोका गया और चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बुरा बर्ताव किया गया।

इसके उलट, जब भाजपा ने सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, तो उन्हें आगे बढ़ने दिया गया। कितनी शर्म की बात है!” नेकॉ विधायक और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे को भाजपा ने पूरा नहीं किया। सादिक ने कहा, “राज्य का दर्जा कहां है?

चुनाव हुए दो साल हो चुके हैं और वह (शर्मा) इस्तीफे की बात करने की हिम्मत कर रहे हैं?” पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार द्वारा छीने गए राज्य के दर्जे और संवैधानिक गारंटियों को बहाल करने की मांग करते हुए, सादिक ने कहा कि नेकॉ तब तक अपना विरोध जारी रखेगी जब तक “हमसे जो छीना गया था, वह हमें वापस नहीं मिल जाता”। भाजपा ने भी उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार की कथित “नाकामी” के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। नेकॉ सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता लाल चौक पर घंटाघर के पास जमा हुए।

प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार के मुख्यालय, सिविल सचिवालय का घेराव करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें हरि सिंह हाई स्ट्रीट के पास रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। शर्मा के अनुसार, भाजपा का प्रदर्शन चार प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित था- निष्पक्ष भर्ती के बजाय नौकरियों को ‘‘बेचना’’, स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराना, ‘‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’’ और बिजली दरों में बढ़ोतरी।

शर्मा ने अब्दुल्ला और उनकी पार्टी पर यह आरोप भी लगाया कि वे सिर्फ़ राज्य का दर्जा देने के मुद्दे को दोहराते रहते हैं और कामकाज या प्रशासन पर ध्यान नहीं देते। उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए शर्मा ने सवाल किया कि क्या लोगों ने उन्हें ‘‘राजकुमार की तरह रहने और गुलमर्ग तथा पहलगाम में स्कीइंग करने’’ के लिए चुना था? उन्होंने उमर अब्दुल्ला को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपनी गृह विधानसभा सीट गांदरबल से इस्तीफा दें और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर फिर से चुनाव लड़ें।

शर्मा ने कहा, ‘‘अगर आपमें थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो इस मुद्दे (राज्य का दर्जा) पर चुनाव लड़िए। तभी हम इसे आपका मुद्दा मानेंगे।

Continue reading on the app

शाम 6 बजे के Top News: Disha Salian केस में CBI जांच, Nepal में बाढ़ से 1127 मौतें

नयी दिल्ली, दो सितंबर ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे127 उप्र अयोध्या ट्रस्ट लीड सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ

अयोध्या (उप्र), एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

दि46: न्यायालय लीड बीसीआई बीसीआई को कोई भी नीतिगत फैसला अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा: न्यायालय नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा का पद केवल अस्थायी (प्रो टेम) है, जब तक कि वकीलों की नवगठित संस्था अपने पदाधिकारियों का चुनाव नहीं कर लेती।

वि11: नेपाल लीड बाढ़ नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई, हजारों लापता लोगों की तलाश जारी काठमांडू: नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,127 हो गई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दि40: एनसीडब्ल्यू नर्सरी छात्रा उत्पीड़न नर्सरी की छात्रा का उत्पीड़न: एनसीडब्ल्यू ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया नयी दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के बवाना स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है तथा दिल्ली पुलिस से ‘‘तुरंत और सख्त कार्रवाई’’ करने को कहा है।

दि23: सीवीसी भ्रष्टाचार शिकायतें सरकारी विभागों के खिलाफ वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें मिलीं, बैंक और रेलवे शीर्ष पर नयी दिल्ली: केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं तथा इनमें सबसे अधिक शिकायतें बैंकों और रेलवे के खिलाफ थीं।

दि48: अदालत ट्रांसजेंडर गिरफ्तारी ट्रांसजेंडर की गिरफ्तारी से संबंधित एसओपी के लिए कदम उठाएं: अदालत का केंद्र, दिल्ली पुलिस को निर्देश नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र और दिल्ली पुलिस से कहा कि वे यहां ट्रांसजेंडर लोगों की गिरफ्तारी एवं हिरासत के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए उचित कदम उठाएं।

प्रादे98: उप्र विस्फोट आरोपी लीड मकान कौशांबी पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या 14 हुई, मुख्य आरोपी के मकान को ध्वस्त किया गया कौशांबी (उप्र): कौशांबी जिले में पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बे में 31 अगस्त को एक फैक्टरी में विस्फोट होने से घायल हुई उर्वशी की प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे74:महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान दूसरीलीड जांच दिशा सालियान मामले में अदालत ने सीबीआई जांच के आदेश दिए; पुलिस को फटकारा मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया और छह साल तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई।

अर्थ43: लीड शेयर पश्चिम एशिया तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 374 अंक और टूटा मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में नरमी और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की ऊंची कीमत के कारण मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 374 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 141 अंक के नुकसान में रहा।

वि17: पाक सोशल मीडिया प्रतिबंध पाकिस्तान : पंजाब विस में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया खातों पर रोक का प्रस्ताव पारित लाहौर: साइबर-बुलिंग, ऑनलाइन शोषण और बच्चों पर ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने के बुरे असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया खातों पर असरदार कानूनी रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है।

वि12: नेपाल बाढ़ ड्रोन जब रास्ते बंद हुए तो ड्रोन ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में शवों को पहुंचाया घर काठमांडू: बाढ़ से तबाह नेपाल के पहाड़ी इलाकों में ड्रोन अब केवल हवाई तस्वीरें खींचने या नक्शे बनाने तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि वे शवों को भी घरों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

अर्थ16: एनसीएलटी चंद्रा सुभाष चंद्रा ने व्यक्तिगत दिवाला मामले में पांच सदस्यीय एनसीएलटी पीठ के गठन का किया विरोध नयी दिल्ली: एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने उनके खिलाफ व्यक्तिगत दिवाला मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय पीठ गठित किए जाने के राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के फैसले का बुधवार को विरोध किया। उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण को ऐसी पीठ गठित करने का अधिकार नहीं है।

खेल13: खेल बैडमिंटन लीड भारत लक्ष्य पहले दौर में बाहर, श्रीकांत और तन्वी जीते शेनझेन: लक्ष्य सेन बुधवार को चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में लचर प्रदर्शन के बाद बाहर हो गए जबकि किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके पुरुष और महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

खेल9: खेल भारत रैंकिंग गिल और बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नीचे खिसके, पडिक्कल आगे बढ़े दुबई: भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि18: चीन मीडिया बाढ़ तिब्बत में बाढ़ के दौरान चीन ने सूचना पर नियंत्रण रखा और ‘सकारात्मक’ खबरों को बढ़ावा दिया सिडनी: नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव अभियान जारी रहने के बीच सोशल मीडिया पर इस आपदा की रिपोर्टिंग को लेकर चीन पर सूचना नियंत्रित करने के आरोप तेज हो गए हैं।

वि19: दिमाग पढ़ने वाले उपकरण दिमाग की गतिविधियां पढ़ने वाले उपकरण जल्द होंगे आम, नई पीढ़ी पर क्या होगा असर? मैड्रिड: दिमाग की गतिविधियों को पढ़ने वाले ईयरबड अब विज्ञान-कथा की बात नहीं रह गए हैं और जल्द ही रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि इन उपकरणों के आम होने से ऐसी पीढ़ी विकसित हो सकती है, जो बचपन से ही न्यूरोटेक्नोलॉजी के साथ बड़ी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

सांप ने डसा, सपेरा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:35:09+00:00

CM विजय और दादी का प्यारा VIDEO! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers