Responsive Scrollable Menu

UP Flood News:चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार! जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न! Chitrakoot Flood Update

UP Flood News:चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार! जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न! Chitrakoot Flood Update #Chitrakoot #MandakiniRiver #ChitrakootFlood #UPFlood #UttarPradesh #FloodNews #UPNews #Flood #NDRF #SDRF #RainAlert #FloodAlert #Mandakini #ChitrakootNews #News18UPUK    चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद कई इलाकों में बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। मंदाकिनी का पानी अब रिहायशी इलाकों और सड़कों तक पहुंच चुका है। कई सड़कें पानी में इस कदर डूबी नजर आ रही हैं कि सड़क और नदी में फर्क करना मुश्किल हो गया है।   news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

केंद्र को भारत के डेटा सेंटर उद्योग में 200 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद : पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश करीब 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और एआई इकोसिस्टम से बड़े पैमाने पर पैदा हुए अवसरों को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने यहां “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) फॉर स्केलिंग इंडिया डेटा सेंटर इकोसिस्टम” विषय पर आयोजित सीईओ राउंडटेबल के दौरान कहा कि डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए भारत दुनिया का सबसे बेहतर स्थान है।

गोयल ने वैश्विक अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव के बीच भारत की विकास संभावनाओं पर भरोसा जताया और कहा कि पहली तिमाही में देश विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है।

गोयल ने डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर उद्योगों की क्षमता, एआई के क्षेत्र में भारत की बढ़ती मौजूदगी और वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए देश के विस्तारित विनिर्माण आधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देंगे और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि पक्षकारों के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही और सरकार के विभिन्न विभागों तथा राज्यों के बीच चर्चा से पहले ही कई मुद्दों का समाधान करने में मदद मिली है।

यह राउंडटेबल भारत के डेटा सेंटर क्षेत्र के तेज और टिकाऊ विस्तार के लिए सक्षम इकोसिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित पहले सीईओ राउंडटेबल की अगली कड़ी के रूप में आयोजित किया गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चर्चा का केंद्र ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे की तेज तैनाती रही। इसमें विशेष रूप से बिजली, जमीन, नियामकीय और राजकोषीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

पक्षकारों ने पर्याप्त और भरोसेमंद बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की। इसमें क्लस्टर आधारित ट्रांसमिशन और सबस्टेशन की योजना, पहले दिन से स्वीकृत लोड, दोहरे बिजली फीडर और राज्यों की सीमाओं के पार नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद को सुगम बनाने जैसे उपाय शामिल हैं।

डेटा सेंटर के लिए तैयार भूमि बैंक और पहले से चिन्हित बिजली-तैयार भूखंडों की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

2026 की पहली छमाही में डेटा सेंटर की कुल क्षमता खपत में हाइपरस्केलर्स की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही, जो एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के गंतव्य के रूप में भारत के उभरने को रेखांकित करता है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ओपनिंग की रेस के बीच वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, 31 रन बनाते ही अभिषेक-ईशान के क्लब में होगी एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi records: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन चर्चा का विषय बना हुआ है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में ओपनिंग की रेस भले ही दिलचस्प हो, लेकिन वैभव के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. साल 2026 में 225.87 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके वैभव को 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए महज 31 रनों की दरकार है.ऐसा करते ही वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बन जाएंगे. Thu, 3 Sep 2026 17:07:18 +0530

  Videos
See all

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ गुर्राते ही डर गए लोग #bijnor #shorts #leopard #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:42:22+00:00

Himachal Rain: अचानक दुकान पर आ गिरा पहाड़ी मलबा, दुकानदार ने भागकर बचाई जान! Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers