Responsive Scrollable Menu

हैम्पशायर ने स्कॉट कुगलेइन को टीम से हटाया:फैंस के विरोध के बाद फैसला, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर पर रेप के आरोप थे, बरी हुए

इंग्लिश क्लब हैम्पशायर क्रिकेट ने बलात्कार मामले में बरी ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइन को नहीं खिलाने का फैसला किया है। फैंस ने न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को काउंटी चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल करने का विरोध किया था। 34 साल के कुगलेइन को वारविकशायर के खिलाफ मैच से पहले हैम्पशायर की 15 सदस्यीय टीम में X पर शामिल किया गया था। हालांकि, उस समय क्लब ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उनके आने की औपचारिक घोषणा नहीं की थी। फैंस के विरोध के बाद क्लब ने फैसला बदला। कई फैंस ने कुगलेइन को टीम में शामिल करने को ‘शर्मनाक’, ‘बेहद गलत’ और ‘क्लब के लिए नई गिरावट’ बताया था। हैम्पशायर ने इस पोस्ट के जरिए कुगलेइन को नहीं खिलाने की जानकारी दी… हैम्पशायर ने कहा- कुगलेइन क्लब के लिए नहीं खेलेंगे विरोध के बाद हैम्पशायर ने X पर बयान जारी कर कहा- ‘अपने स्टाफ और समर्थकों की प्रतिक्रियाओं के बाद हैम्पशायर क्रिकेट पुष्टि करता है कि स्कॉट कुगलेइन क्लब के लिए नहीं खेलेंगे। हम अपने फैंस के जुनून को अहमियत देते हैं।’ क्लब ने कहा, ‘अब हमारा ध्यान इस सीजन के काउंटी चैंपियनशिप के बाकी चार मैचों में टीम का समर्थन करने पर है। हम सभी से टीम के साथ एकजुट होने की अपील करते हैं, क्योंकि अभियान के अहम दौर में प्रवेश कर रहे हैं।’ 11 साल पहले कुगलेइन 2 आरोप लगे थे, एक में बरी कुगलेइन पर 2015 में 2 अलग-अलग शिकायतकर्ताओं से जुड़े बलात्कार के जरिए यौन उल्लंघन और अशोभनीय हमले के आरोप लगे थे। पहले ट्रायल में जूरी किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी थी, जिसके बाद दूसरे ट्रायल में उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया। बरी होने के बावजूद कुगलेइन को न्यूजीलैंड और घरेलू टीमों में चुने जाने पर पहले भी विरोध हुआ है। 2019 में ईडन पार्क में फैंस ने न्यूजीलैंड की टीम में उनके शामिल किए जाने के विरोध में पोस्टर दिखाए थे। हैम्पशायर डिविजन वन में आखिरी स्थान पर 2026 काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 की पॉइंट्स टेबल में हैम्पशायर 10वें और आखिरी स्थान पर है। टीम पर डिविजन-1 से रेलिगेट होने का खतरा है। बेन ब्राउन की टीम ने 10 मैचों से 86 पॉइंट हासिल किए हैं। वह 9वें स्थान पर मौजूद लीसेस्टरशायर से 16 पॉइंट पीछे है, जबकि आठवें स्थान पर मौजूद सरे से 19 पॉइंट दूर है। फिलहाल आठवां स्थान ही सुरक्षित स्थिति है। ----------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

Warren Buffett: वॉरेन बफे ने 1977 में बताए थे निवेश के 5 नियम, आज भी हर निवेशक के लिए हैं काम के

Warren Buffett investing rules: दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे ने 1977 में निवेश के 5 नियम बताए थे। बिजनेस को समझने से लेकर गिरावट में खरीदारी और कैपिटल एफिशिएंसी तक, जानिए कैसे ये नियम आज भी निवेशकों को बेहतर फैसले लेने में मदद कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

किदांबी श्रीकांत ने चीन मास्टर्स में किया उलटफेर, विक्टर लाई को थमाई हार; वापसी रही जोरदार

Kidambi Srikanth vs Victor Lai: भारत के बैडमिंटन प्लेयर किदांबी श्रीकांत ने चीन मास्टर्स में उलटफेर कर दिया है। उन्होंने विक्टर लाई को हार थमाई है। श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है।  Thu, 03 Sep 2026 15:23:10 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case: सचिन वाजे ने मिटाए दिशा-सुशांत की हत्या के सबूत? | CBI | Aditya Thackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T10:36:15+00:00

CM Yogi LIVE: सीएम योगी ने मथुरा में ₹1,051 करोड़ लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T10:33:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers