Responsive Scrollable Menu

जेसिका पेगुला बोलीं- US ओपन में कड़ा मुकाबला:विमेंस टेनिस में किसी एक खिलाड़ी का दबदबा नहीं; दूसरे राउंड में पहुंची

अमेरिकी टेनिस स्टार जेसिका पेगुला ने कहा कि इस साल US ओपन में विमेंस प्लेयर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। टॉप खिलाड़ियों के बीच अंतर काफी कम है और किसी एक खिलाड़ी का दबदबा नहीं है। ऐसे में खिताब के लिए कई खिलाड़ी मजबूत दावेदार हैं। जेसिका पेगुला ने दैनिक भास्कर के साथ जियोस्टार के एक इंटरव्यू में यह बात कही। पेगुला ने कहा कि विमेंस टेनिस में इस समय कम्पटीशन काफी बढ़ गया है और बड़े टूर्नामेंट में हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण है। उनके मुताबिक, टॉप खिलाड़ियों के बीच यह कड़ी टक्कर US ओपन को और रोमांचक बना रही है। नंबर-1 रैंकिंग पर भी नजर वर्ल्ड नंबर-3 पेगुला इस US ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने की दौड़ में भी हैं। उन्होंने पहले दौर में रोमानिया एलेना-गैब्रिएला रुसे को 6-3, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। पेगुला ने कहा कि दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनना उनका बचपन का सपना रहा है। मौजूदा रैंकिंग में बेलारूस की आर्यना सबालेंका टॉप पर हैं, जबकि एलेना रिबाकिना और कोको गॉफ भी नंबर-1 की रेस में हैं। 2024 में खेला था फाइनल पेगुला 2024 US ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें आर्यना सबालेंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने उस मुकाबले को याद करते हुए कहा कि अब वह दो साल पहले की तुलना में बेहतर खिलाड़ी हैं और दोबारा फाइनल में पहुंचना चाहती हैं। पेगुला 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं, जबकि विंबलडन में क्वार्टर फाइनल खेला। इस प्रदर्शन के बाद वह US ओपन की मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। US ओपन 2026 के मुकाबले जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पिछले हफ्ते बुमराह को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था। वे 872 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। पूरी खबर…

Continue reading on the app

हैम्पशायर ने स्कॉट कुगलेइन को टीम से हटाया:फैंस के विरोध के बाद फैसला, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर पर रेप के आरोप थे, बरी हुए

इंग्लिश क्लब हैम्पशायर क्रिकेट ने बलात्कार मामले में बरी ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइन को नहीं खिलाने का फैसला किया है। फैंस ने न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को काउंटी चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल करने का विरोध किया था। 34 साल के कुगलेइन को वारविकशायर के खिलाफ मैच से पहले हैम्पशायर की 15 सदस्यीय टीम में X पर शामिल किया गया था। हालांकि, उस समय क्लब ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उनके आने की औपचारिक घोषणा नहीं की थी। फैंस के विरोध के बाद क्लब ने फैसला बदला। कई फैंस ने कुगलेइन को टीम में शामिल करने को ‘शर्मनाक’, ‘बेहद गलत’ और ‘क्लब के लिए नई गिरावट’ बताया था। हैम्पशायर ने इस पोस्ट के जरिए कुगलेइन को नहीं खिलाने की जानकारी दी… हैम्पशायर ने कहा- कुगलेइन क्लब के लिए नहीं खेलेंगे विरोध के बाद हैम्पशायर ने X पर बयान जारी कर कहा- ‘अपने स्टाफ और समर्थकों की प्रतिक्रियाओं के बाद हैम्पशायर क्रिकेट पुष्टि करता है कि स्कॉट कुगलेइन क्लब के लिए नहीं खेलेंगे। हम अपने फैंस के जुनून को अहमियत देते हैं।’ क्लब ने कहा, ‘अब हमारा ध्यान इस सीजन के काउंटी चैंपियनशिप के बाकी चार मैचों में टीम का समर्थन करने पर है। हम सभी से टीम के साथ एकजुट होने की अपील करते हैं, क्योंकि अभियान के अहम दौर में प्रवेश कर रहे हैं।’ 11 साल पहले कुगलेइन 2 आरोप लगे थे, एक में बरी कुगलेइन पर 2015 में 2 अलग-अलग शिकायतकर्ताओं से जुड़े बलात्कार के जरिए यौन उल्लंघन और अशोभनीय हमले के आरोप लगे थे। पहले ट्रायल में जूरी किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी थी, जिसके बाद दूसरे ट्रायल में उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया। बरी होने के बावजूद कुगलेइन को न्यूजीलैंड और घरेलू टीमों में चुने जाने पर पहले भी विरोध हुआ है। 2019 में ईडन पार्क में फैंस ने न्यूजीलैंड की टीम में उनके शामिल किए जाने के विरोध में पोस्टर दिखाए थे। हैम्पशायर डिविजन वन में आखिरी स्थान पर 2026 काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 की पॉइंट्स टेबल में हैम्पशायर 10वें और आखिरी स्थान पर है। टीम पर डिविजन-1 से रेलिगेट होने का खतरा है। बेन ब्राउन की टीम ने 10 मैचों से 86 पॉइंट हासिल किए हैं। वह 9वें स्थान पर मौजूद लीसेस्टरशायर से 16 पॉइंट पीछे है, जबकि आठवें स्थान पर मौजूद सरे से 19 पॉइंट दूर है। फिलहाल आठवां स्थान ही सुरक्षित स्थिति है। ----------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने...

US Open 2026 में एक चिड़िया ने कोर्ट पर ड्रामा कर दिया। डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीत गए थे, लेकिन अंपायर ने मैच को रोक दिया, क्योंकि जब विनिंग शॉट मेदवेदेव ने खेला तो चिड़िया नेट से उड़ गई थी।  Thu, 03 Sep 2026 13:46:42 +0530

  Videos
See all

हिंदुओं के घरों तक पहुंचा ‘गजवा-ए-हिन्द का जहर’ | Maharashtra | Daund | Robbery | Kidnapping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:37:22+00:00

UP-Bihar Flood Alert LIVE: नेपाल के बाद में भारत के राज्यों में तबाही शुरू! | Nepal Flood | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:36:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers