Responsive Scrollable Menu

icc test ranking: कंगारू गेंदबाज ने बुमराह से छीना नंबर वन का ताज, गिल की रैंकिंग भी गिरी

icc test ranking: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में पिछड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है। स्टार्क 872 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इधर, बुमराह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके 853 रेटिंग पॉइंट हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी 861 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। चौथे स्थान पर  841 अकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजी की बात की जाए तो टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें नंबर पर हैं। गिल को 2 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। अब वह 709 अकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।   

कैसे पिछड़े बुमराह? 
जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी के बीच मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। इस वजह से वह रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए। 

ओली रॉबिन्सन की टॉप-5 में एंट्री
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट रैंकिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने 6 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 8 विकेट चटकाने के बाद रॉबिन्सन को लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला और वह 831 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। जुलाई 2023 के बाद यह पहली बार है जब रॉबिन्सन ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-5 में जगह बनाई है।

टॉप-10 से बाहर भी तेज गेंदबाजों का जलवा
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 के बाहर भी कई तेज गेंदबाजों ने बड़ी छलांग लगाई है। श्रीलंका के असिथा फर्नांडो चार पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के जोश टंग ने भी 4 स्थान की बढ़त दर्ज की है और अब वह संयुक्त रूप से 13वें नंबर पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 10 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: mumbai ranji captain: धोनी जैसी क्वॉलिटी, बैटिंग भी शानदार, रणजी में मुंबई को ऐसे मिला 'कूल कप्तान'    

टेस्ट बल्लेबाजी में हैरी ब्रुक का दबदबा बरकरार
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे और इंग्लैंड के जो रूट तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने दो पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में प्रवेश किया है। पाकिस्तान के सऊद शकील 15 स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के सोनल दिनूषा ने 29 पायदान की बड़ी छलांग लगाते हुए 25वां स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत के देवदत्त पडिक्कल 5 स्थान की बढ़त के साथ 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Continue reading on the app

संजू सैमसन अंदर, 8 खिलाड़ी बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ 20 सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया

8 players out Team India T20 Squad: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम ने हालिया असफलताओं से सीख लेते हुए एक बार फिर अपनी 'डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स' पर लौटने का फैसला किया है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ मिली बैक-टू-बैक हार के बाद चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों की एक पूरी फौज मैदान में उतार दी थी. हालांकि, उस प्रयोग के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 सीरीज के लिए मुख्य सीनियर सितारों की वापसी कराई गई है. अब इस मुख्य टीम की असली ताकत का पहला इम्तिहान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

Viral Video | कैंची धाम में शिप्रा नदी का रौद्र रूप! | #kaichidham | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:25:24+00:00

CM Vijay: चश्मा पहनते ही दादी की खुशी देखिए! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:22:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers