Responsive Scrollable Menu

Duleep Trophy सेमीफाइनल में North Zone को 7 विकेट से हराकर South Zone फाइनल में पहुंचा

कप्तान तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक से दक्षिण क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के चौथे और अंतिम दिन बुधवार को यहां उत्तर क्षेत्र पर सात विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। उत्तर क्षेत्र के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण क्षेत्र ने तिलक (नाबाद 51) और रविचंद्रन स्मरण (नाबाद 32) ने बीच चौथे विकेट के लिए 80 रन की अटूट साझेदारी से जीत हासिल की। दक्षिण क्षेत्र ने दूसरे सत्र के आखिर में तीन विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।

अब छह सितंबर से चेन्नई में होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना पूर्व क्षेत्र से होगा। पहली पारी में नाबाद 116 रन बनाकर दक्षिण क्षेत्र को 117 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने वाले तिलक उस समय क्रीज पर आए जब उनकी टीम 102 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए उपकप्तान बनाए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने एक बार फिर शानदार संयम और तकनीक का परिचय देते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक की अगुआई वाले उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया।

इसे भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

बरार ने लगातार तेज और शरीर को निशाना बनाती गेंदों से तिलक की परीक्षा ली जबकि मुश्ताक ने पिच से मिल रहे असमान उछाल का फायदा उठाकर उनके फुटवर्क को चुनौती दी। तिलक ने इन चुनौतियों का शानदार अंदाज में सामना किया और ऑफ साइड में कुछ बेहतरीन ड्राइव लगाए। लय हासिल करने के बाद उन्होंने मुश्ताक के खिलाफ रिवर्स स्वीप और पैडल स्वीप खेलकर दक्षिण क्षेत्र को लक्ष्य के और करीब पहुंचाया।

दूसरे छोर पर स्मरण ने उनका बखूबी साथ निभाया। उन्होंने तेजी से स्ट्राइक रोटेट की और मौका मिलने पर खुलकर शॉट लगाए। निशांत सिंधू की गेंद पर बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज का करारा ऑफ ड्राइव दर्शनीय था।

इसे भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के 92 रन, पूर्व क्षेत्र 266 पर सिमटकर स्कोर बराबर

तिलक और स्मरण की आत्मविश्वास से भरी पारियों की बदौलत दक्षिण क्षेत्र ने नारायण जगदीशन (43), रिकी भुई (42) और शैक रशीद के जल्दी आउट होने के बावजूद लक्ष्य हासिल कर लिया। जगदीशन और भुई ने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की थी। मैच के चारों दिन बल्लेबाजी करने वाले तिलक ने आखिरकार कामचलाऊ लेग स्पिनर कमरान इकबाल की गेंद को कवर के ऊपर से चौके के लिए भेजकर दक्षिण क्षेत्र की जीत पर मुहर लगाई।

इसे भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी: पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 266 रन पर समेटा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने कुछ देर की कप्तानी

इससे पहले उत्तर क्षेत्र ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में सात विकेट पर 256 रन से की थी। इस समय उसे 139 रन की बढ़त हासिल थी। अंशुल कंबोज ने 29 गेंद में 36 रन की आक्रामक पारी खेलकर टीम की बढ़त को 180 रन के पार पहुंचाने में मदद की।

पिच के टूटने और गेंद के असमान उछाल के कारण दक्षिण क्षेत्र के लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल नजर आ रहा था लेकिन उत्तर क्षेत्र के लचर क्षेत्ररक्षण ने भी दक्षिण को मुश्किल स्थिति से निकलने में बड़ी मदद की। अंत में तिलक और स्मरण ने जिम्मेदारी संभाली और दक्षिण क्षेत्र को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया।

Continue reading on the app

Cable Stocks: केबल स्टॉक्स 8% तक टूटे, JM Financial ने घटाई रेटिंग; चिंता के तीन कारण बताए

Cable Stocks: केबल शेयरों में 8% तक की गिरावट आई है। JM Financial ने Polycab, KEI Industries और RR Kabel की रेटिंग घटा दी है। ब्रोकरेज ने अपने बेयरिश रुख के तीन बड़े कारण बताए हैं। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

टीम से बाहर होते ही विकेटकीपर बैटर ने दिया करारा जवाब, 41 गेंदों में ठोका शतक, चेज किया 264 रनों का ऐतिहासिक टारगेट

Prabhsimran Singh scores 125 just 47 balls: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बल्ले से करारा जवाब दिया है. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने अमृतसर सूरमास के खिलाफ महज 47 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोक डाले. 14 चौकों और 8 छक्कों से सजी इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 264 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. मात्र 41 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने चयनकर्ताओं को अपने फॉर्म का कड़ा संदेश दिया है. Wed, 2 Sep 2026 17:04:59 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir CEO Name Announcement Live : राम मंदिर के पहले CEO पर बड़ा Update ! | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:44:35+00:00

Ram Mandir New CEO: चुना गया राम मंदिर का नया CEO, तो धर्म गुरु को क्यों लगी मिर्ची ? | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers