Responsive Scrollable Menu

3 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश, जानें IMD का ताजा अपडेट

भारी बारिश के बीच क्या 3 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी? IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जानें आपके इलाके का ताजा मौसम अपडेट।

Continue reading on the app

मानवीय आधार पर CM Vijay का ऐतिहासिक फैसला, DMK शासन में Farmers-Teachers के खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बुधवार को घोषणा की कि पिछली DMK सरकार के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामले वापस ले लिए जाएंगे। राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि पिछली सरकार के समय अपनी आजीविका और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ मई 2021 और अप्रैल 2026 के बीच कई मामले दर्ज किए गए थे।
 

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore के 'X' पोस्ट से UP में सियासी अटकलें तेज, 2027 चुनाव पर नजर


मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले वापस लेने से लोकतांत्रिक अधिकार और मजबूत होंगे तथा आम लोगों और सरकार के बीच भरोसा और गहरा होगा। उन्होंने कहा कि परंदूर एयरपोर्ट और SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क के विस्तार प्रोजेक्ट्स के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने वाले किसानों पर दर्ज पुलिस केस वापस ले लिए जाएंगे। विजय ने कहा कि इसी तरह, अपने अधिकारों और मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले शिक्षकों पर दर्ज केस भी वापस लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मानवीय आधार और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के तहत उन सभी केसों को वापस लेने का फैसला किया है। मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि तिरुवन्नामलाई जिले में SIPCOT प्रोजेक्ट का विरोध करने वाले किसानों पर केस दर्ज किए गए थे, और कुछ किसानों पर तो 'गुंडा एक्ट' के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इसी तरह, किसान परंदूर प्रोजेक्ट के खिलाफ भी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। हाल ही में TVK सरकार ने परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: Srinagar में राज्य के दर्जे की मांग पर अड़ी National Conference, पुलिस ने रोका BJP दफ्तर का घेराव


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने इन किसानों के खिलाफ अमानवीय तरीके से मामले दर्ज किए थे जो अभी भी लंबित हैं। इन किसानों ने एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, क्योंकि उन्हें चिंता थी कि इससे उनकी कृषि भूमि, जल स्रोत और आजीविका प्रभावित होगी। इस फैसले के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है, खासकर तब जब नागरिक अपनी आजीविका की रक्षा करना चाहते हों और जायज चिंताएं उठा रहे हों।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

सांप ने डसा, सपेरा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:35:09+00:00

CM विजय और दादी का प्यारा VIDEO! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers