Responsive Scrollable Menu

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती उत्तराखंड के संघर्ष और बलिदान की साक्षी है। वर्ष 1994 में मसूरी में हजारों राज्य आंदोलनकारी खटीमा गोलीकांड के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी आंखों में आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का सपना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान प्रत्येक उत्तराखंडवासी की स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हम इन बलिदानों को कभी नहीं भूलेंगे। नई पीढ़ी को भी राज्य निर्माण के संघर्ष से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में मातृशक्ति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारी माताओं-बहनों ने अपने संघर्ष और सहभागिता से आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड की पहचान और गौरव के आधार हैं। राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। इसका दायरा बढ़ाते हुए चिह्नित आंदोलनकारियों की परित्यक्ता, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को भी इसमें शामिल किया गया है। राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने के साथ ही 98 आंदोलनकारियों को राजकीय सेवा में सेवायोजित किया गया है।

आंदोलनकारियों के परिवारों की मासिक पेंशन बढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की मासिक पेंशन ₹3 हजार से बढ़ाकर ₹5,500 की गई है। जेल गए और घायल आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6 हजार से बढ़ाकर ₹7 हजार तथा सक्रिय आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रतिमाह की गई है। पूर्णतः शय्याग्रस्त दिव्यांग राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन भी ₹20 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार प्रतिमाह की गई है। राज्य आंदोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को स्कूल और कॉलेज में निःशुल्क शिक्षा तथा आंदोलनकारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है।

सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून और कठोर भू-कानून लागू करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। बीते पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

ड के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून भी लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांति और संस्कृति के खिलाफ काम करने वाली हर मानसिकता पर सख्ती से कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। राज्य में चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट ध्येय है कि उत्तराखंड का कोई भी युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर न हो, कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे तथा देवभूमि की अस्मिता सदैव सुरक्षित और समृद्ध बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारा विकल्प रहित संकल्प है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, हर गांव आत्मनिर्भर और समृद्ध बने, हर हाथ को काम और हर युवा को रोजगार मिले। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला, नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी श्रीमती मीरा सकलानी, श्री रविन्द्र जुगरान, जिलाधिकारी देहरादून श्री आशीष चौहान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

US Open: ज्वेरेव ने 5 सेट में बचाई लाज, 40वें जन्मदिन पर मोनफिल्स ने रचा इतिहास

US Open में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहले दौर में जोरदार संघर्ष के बाद जीत दर्ज की। फ्रेंच ओपन चैंपियन ने लोरेंजो सोनेगो को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-7(7), 7-5, 6-4 से हराया. महिला वर्ग में एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ ने सीधे सेटों में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई.

Continue reading on the app

  Sports

Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मैच में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ 56 रन का लक्ष्य सिर्फ़ 8.4 ओवर में हासिल कर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर अपने 150वें मैच में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए आठवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर जीत पक्की की। इससे पहले, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और भारत ने उन्हें सिर्फ़ 55 रन पर समेट दिया। चरणी और रावत, दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और पाकिस्तान महिला T20I में अपने अब तक के सबसे कम स्कोर पर आउट हो गया।

चरानी ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रावत ने सिर्फ़ 9 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा ने पांचवें ओवर में ओपनर मुनीबा अली को आउट करके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू किया। पाकिस्तान के लिए 27 रन की ओपनिंग साझेदारी ही एकमात्र उल्लेखनीय साझेदारी थी। भारत ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ पूल A में सबसे ऊपर है; टीम पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेल रहा था और अपना पहला मैच जीतने के बाद उसके पास दो अंक हैं। हार के बावजूद, सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए वे अब भी मज़बूत दावेदार बने हुए हैं।
Sat, 05 Sep 2026 22:36:00 +0530

  Videos
See all

Divyendu: दिव्येंदु का कैजुअल लुक आया सामने #divyendu #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:15:34+00:00

Congress Reshuffle कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल | Sachin Pilot को पंजाब की कमान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:16:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers