Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, किसे होगा नुकसान?
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह का कन्या राशि से निकलकर स्वयं की राशि में गोचर हो गया है. 2 सितंबर यानी आज शुक्र अपनी राशि में तुला में प्रवेश कर रही है और अगले 64 दिन यही विराजमान रहने वाली है. ऐसे में तुला राशि के अंदर उनका यह गोचर अत्यंत मजबूत माना जा रहा है. बता दें कि ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-धान्य, सुख-समृद्धि, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. जिस किसी की कुंडली में यह ग्रह मजबूत होता है, उनके जीवन में कभी आर्थिक समस्याएं नहीं होती है. ऐसे में शुक्र ग्रह का तुला राशि में प्रवेश बेहद शुभ रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज यानी 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में शुक्र प्रवेश करेंगे. इसके बाद 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री स्थिति में होंगे. वक्री स्थिति में रिश्ते और आर्थिक फैसलों से जुड़े मुद्दों पर विचार करना चाहिए. इसलिए, यह समय सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है.
64 दिनों तक शुक्र दिखाएंगे असर
शुक्र तुला राशि में करीब 64 दिनों तक रहने वाले हैं. इस दौरान जब वक्री स्थिति होगी तो शुक्र अपनी ही राशि में मालव्य राजयोग बनाएंगे.इस राजयोग से भी राशियों को लाभ मिलने वाला है.
शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ
1.मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए सातवें भाव में शुक्र का गोचर होगा. इस दौरान आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने वाला है. नए काम की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा. शुक्र का गोचर आपकी चिंताओं को दूर करेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा. हालांकि, इस दौरान अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें.
2.वृषभ राशि (Taurus)
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा. इससे नौकरी, प्रॉपर्टी, कॉम्पिटिशन, शत्रुओं और दैनिक कार्यों में बदलाव देखने को मिलेगा. इस गोचर से इन्हें धन लाभ होगा लेकिन कामकाज में मेहनत करनी होगी. लव लाइफ में भी खुशखबरी आएगी. प्रतिस्पर्धा वाली परिस्थितियां पैदा होंगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली में सुधार होगा और विरोधियों से रणनीतिक तरीकों से निपटने की तैयारी करनी होगी.
3.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि से शुक्र गोचर का पांचवां भाव प्रभावित होगा. पांचवां घर का संबंध प्रेम, रोमांस, शिक्षा, रचनात्मक और बुद्धि से माना जाता है. इसलिए, शुक्र का यह गोचर प्रेम संबंधों के लिए खास होता है. सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होती, जबकि पहले से ही रिश्ते में मौजूद लोगों के बीच आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय उपयोगी माना जा रहा है.
4.तुला राशि (Libra)
शुक्र का तुला राशि में ही गोचर होने वाला है. इस राशि में गोचर होने से जातकों के लिए यह सबसे प्रमुख गोचरों में से एक साबित होगा. तुला से शुक्र का गोचर पहले भाव में होने वाला है, जिसे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, आकर्षण और सामाजिक छवि से जुड़ा हुआ होता है. इस गोचर से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार और लोगों पर प्रभाव बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. प्रेम और विवाह से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. अगर पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसे वापस प्राप्त करने के लिए प्रयास जरूर करें.
5.वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है. इस राशि के ऐसे जातक, जो विदेश में नौकरी करते हैं उनके लिए समय अच्छा होने वाला है. यदि आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. जीवन में सुख-सुविधाओं के बढ़ने के चांस बन रहे हैं. विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो बाधाएं दूर होने वाली हैं. सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और खान-पान में भी ध्यान रखें.
शुक्र गोचर का किन राशियों को नुकसान?
शुक्र के गोचर से कन्या राशि के लोगों को संबंध, धन और वाणी पर असर पड़ने वाला है. ये लोग तनाव महसूस करेंगे और आर्थिक फैसले लेने में असमर्थ होंगे. इसके अलावा, मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. इन लोगों को करियर और कर्म के भाव में बदलाव होगा. ऑफिस में ज्यादा व्यस्तता होगी, जिससे रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
IND vs AFG : टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों की क्यों हुई छुट्टी? जानिए मिली किस बात की सजा
IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान की टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली हैं. इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. इसके बाद 17 सितंबर को इस सीरीज का अंत हो जाएगा. वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 सितंबर (मंगलवार) को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इसके टीम से कुल मिलकर 5 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. ये पांच खिलाड़ी पिछली सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे.
दरअसल, भारतीय सिलेक्टर्स ने प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर दिया है. ये सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में मौजूद थे. वहीं प्रिंस यादव भारत के लिए कई सीरीज में थे, उन्होंने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था. अब इन 5 खिलाड़ियों को क्यों टीम से बाहर किया गया है. आइए जानते हैं.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
प्रभसिमरन सिंह को इस वजह से किया गया बाहर
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह को पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में मौका दिया गया था. संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिालफ सीरीज से बाहर किया गया था. ऐसे में प्रभसिमरन को मौका दिया गया था. वो टीम में बतौर वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था. अब जब संजू टीम में आ गए हैं और टीम की पहली विकेटकीपिंग च्वाइस ईशान किशन हैं तो, इसी वजह से प्रभसिमरन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
???? PRABHSIMRAN SINGH: 125*(47) ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2026
- Chasing 265 runs in Sher-E-Punjab T20 league, Captain Prabhsimran Singh smashed 125* runs from just 47 balls, proper mad knock under pressure. pic.twitter.com/rVXngFAvKd
सीनियर खिलाड़ियों की वापसी ने इनके लिए बंद किए दरवाजे
भारतीय क्रिकेट टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम शामिल है. वहीं टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है. इसके चलते नए और युवा खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जिसमें यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. यश और अशोक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.
अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बतौर तेज गेंदबाज खेलेंगे. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी बतौर पेस ऑलराउंडर नजर आएंगे. इनके अलावा टीम में शिवम दुबे एक तेज गेंदबाजी का विकल्प हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है.
???? JASPRIT BUMRAH IS COMING ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 31, 2026
- Jasprit Bumrah is on track to be fit & Available for the Asian Games. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/XzgwED3EzJ
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | दिन | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | 13 सितंबर 2026 | रविवार | दिल्ली |
| 2 | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | दिल्ली |
| 3 | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | दिल्ली |
ये भी पढ़ें : BCCI बड़ा एक्शन लेने को तैयार, क्या गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट समेत इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









