Responsive Scrollable Menu

Mirzapur The Movie Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई 'मिर्जापुर', अब तक कमा लिए इतने करोड़ रुपये

Mirzapur The Movie Advance Booking: फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि इस पर मेकर्स ने फिल्म बनाई है जो अब 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंस शुरू हो चुकी हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है. रिलीज से पहले ही इसने करोड़ों कमा लिए हैं.   तो चलिए जानते हैं, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है.

मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग कलेक्शन

 'मिर्जापुर द मूवी'  ने एडवांस बुकिंस में धमाल मचा दिया है. Sacnilk के मुताबिक, बुधवार दिन के 1 बजे तक, पहले दिन के कुल 4521 शोज के लिए 76725 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है. 31 अगस्‍त को टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद पहले 24 घंटे में 24056 टिकट बिके थे. इनमें से अब तक सबसे अध‍िक 76600 टिकट हिंदी वर्जन के लिए, जबकि बुधवार सुबह शुरू हुए तेलुगू वर्जन के लिए 125 टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में ये खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.23 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज

ये भी पढ़ें- Explainer: सीरीज से कितनी अलग होने वाली है 'Mirzapur' फिल्म? कालीन भैया से मुन्ना तक जानें पूरा कनेक्शन

Continue reading on the app

Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, किसे होगा नुकसान?

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह का कन्या राशि से निकलकर स्वयं की राशि में गोचर हो गया है. 2 सितंबर यानी आज शुक्र अपनी राशि में तुला में प्रवेश कर रही है और अगले 64 दिन यही विराजमान रहने वाली है. ऐसे में तुला राशि के अंदर उनका यह गोचर अत्यंत मजबूत माना जा रहा है. बता दें कि ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-धान्य, सुख-समृद्धि, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. जिस किसी की कुंडली में यह ग्रह मजबूत होता है, उनके जीवन में कभी आर्थिक समस्याएं नहीं होती है. ऐसे में शुक्र ग्रह का तुला राशि में प्रवेश बेहद शुभ रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज यानी 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में शुक्र प्रवेश करेंगे. इसके बाद 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री स्थिति में होंगे. वक्री स्थिति में रिश्ते और आर्थिक फैसलों से जुड़े मुद्दों पर विचार करना चाहिए. इसलिए, यह समय सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है.

64 दिनों तक शुक्र दिखाएंगे असर

शुक्र तुला राशि में करीब 64 दिनों तक रहने वाले हैं. इस दौरान जब वक्री स्थिति होगी तो शुक्र अपनी ही राशि में मालव्य राजयोग बनाएंगे.इस राजयोग से भी राशियों को लाभ मिलने वाला है.

शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

1.मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए सातवें भाव में शुक्र का गोचर होगा. इस दौरान आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने वाला है. नए काम की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा. शुक्र का गोचर आपकी चिंताओं को दूर करेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा. हालांकि, इस दौरान अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें.

ये भी पढ़ें- September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

2.वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा. इससे नौकरी, प्रॉपर्टी, कॉम्पिटिशन, शत्रुओं और दैनिक कार्यों में बदलाव देखने को मिलेगा. इस गोचर से इन्हें धन लाभ होगा लेकिन कामकाज में मेहनत करनी होगी. लव लाइफ में भी खुशखबरी आएगी. प्रतिस्पर्धा वाली परिस्थितियां पैदा होंगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली में सुधार होगा और विरोधियों से रणनीतिक तरीकों से निपटने की तैयारी करनी होगी.

3.मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि से शुक्र गोचर का पांचवां भाव प्रभावित होगा. पांचवां घर का संबंध प्रेम, रोमांस, शिक्षा, रचनात्मक और बुद्धि से माना जाता है. इसलिए, शुक्र का यह गोचर प्रेम संबंधों के लिए खास होता है. सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होती, जबकि पहले से ही रिश्ते में मौजूद लोगों के बीच आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय उपयोगी माना जा रहा है. 

4.तुला राशि (Libra)

शुक्र का तुला राशि में ही गोचर होने वाला है. इस राशि में गोचर होने से जातकों के लिए यह सबसे प्रमुख गोचरों में से एक साबित होगा. तुला से शुक्र का गोचर पहले भाव में होने वाला है, जिसे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, आकर्षण और सामाजिक छवि से जुड़ा हुआ होता है. इस गोचर से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार और लोगों पर प्रभाव बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. प्रेम और विवाह से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. अगर पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसे वापस प्राप्त करने के लिए प्रयास जरूर करें.

5.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है. इस राशि के ऐसे जातक, जो विदेश में नौकरी करते हैं उनके लिए समय अच्छा होने वाला है. यदि आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. जीवन में सुख-सुविधाओं के बढ़ने के चांस बन रहे हैं. विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो बाधाएं दूर होने वाली हैं. सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और खान-पान में भी ध्यान रखें.

शुक्र गोचर का किन राशियों को नुकसान?

शुक्र के गोचर से कन्या राशि के लोगों को संबंध, धन और वाणी पर असर पड़ने वाला है. ये लोग तनाव महसूस करेंगे और आर्थिक फैसले लेने में असमर्थ होंगे. इसके अलावा, मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. इन लोगों को करियर और कर्म के भाव में बदलाव होगा. ऑफिस में ज्यादा व्यस्तता होगी, जिससे रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: तनाव और चिंता से राहत दिलाती हैं श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई गीता की ये सीख, Psychology भी मानती है असरदार

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 कप्तान, एक के नाम 8000 से ज्यादा रन, दो दशक से अटूट है महारिकॉर्ड

5 captains most runs in ODI: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों का खेल बिगाड़ देता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस चुनौती को ही अपनी ताकत बना लिया. रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, स्टीफन फ्लेमिंग, अर्जुन रणतुंगा और विराट कोहली जैसे महान कप्तानों ने न केवल अपनी टीमों का नेतृत्व किया, बल्कि कप्तानी के दौरान बल्ले से रनों का अंबार भी लगाया. पोंटिंग की स्थिरता से लेकर धोनी की फिनिशिंग और कोहली की आक्रामकता तक, वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए. Sat, 5 Sep 2026 17:34:15 +0530

  Videos
See all

सरकारी सर्किट हॉउस में पढ़ने लगा नमाज़, नमाजी निकला सपा जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद मोहम्मद उस्मान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:16:52+00:00

सहारनपुर में मजहबी अतिक्रमणपर सियासी रण ! Saharanpur Masjid Bulldozer Action | CM yogi | UP | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers