मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद पहली बार विधानसभा सत्र में शामिल हुए कुकी विधायक
मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद पहली बार विधानसभा सत्र में शामिल हुए कुकी विधायकIND vs WI: विराट कोहली के पास होगा इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी
Virat Kohli ODI Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर-अक्टूबर में व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की टीम इसी महीने भारतीय दौरे पर आ रही है. पहले दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद टी20 सीरीज का आगाज होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. दोनों दिग्गज बल्लेबाज जब मैदान पर उतरेंगे तो कई रिकॉर्ड भी उनके निशाने पर होंगे. कोहली के पास तो वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने का मौका होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो एक बड़ा कीर्तिमान बना देंगे.
विराट कोहली के निशाने पर होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अब तक 9 शतक लगा चुके हैं. अगर वो आगामी सीरीज में एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो कोहली कैरेबियाई टीम के खिलाफ 10 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. गौरतलब है कि किसी एक टीम के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कोहली के नाम ही दर्ज है, जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां शतक लगाते ही वे दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे और अपने ही महा-रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं विराट कोहली
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 वनडे पारियों में 66.50 की बेहतरीन औसत से कुल 2261 रन बनाए हैं, जो भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज में कोहली सिर्फ 239 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इतिहास में 2500 रनों का जादुई आंकड़ा छूने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने 5 साल पहले ही आज के दिन हासिल की थी बड़ी उपलब्धि, सचिन, संगकारा, पोंटिंग को पीछे छोड़ बने थे नंबर-1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation






.jpg)
