Responsive Scrollable Menu

ब्याज पर उधार लिए 13 डॉलर, कई किमी पैदल चला... नेपाल बाढ़ में गुम हुए बेटे को ढूंढने वाले पिता की बेबस कहानी

Nepal floods: नेपाल में आई आपदा से कई घर उजड़ गए. 1100 से ज्यादा अभी तक शव मिल चुके हैं. तकरीबन 4 हजार लोग अभी भी गुम हैं. वैसे तो हर गुमशुदा के पीछे एक कहानी है. लेकिन एक बेहद मार्मिक कहानी सामने आ रही है. बाढ़ में बहे बेटे को ढूंढने के लिए एक पिता ने 13 डॉलर रुपये ब्याज पर उधार लिए और कई किमी तक पैदल चला.    

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं. अल जजीरा रिपोर्ट के अनुसार, इन्हीं में 19 साल का विनोद भी है. उसका पिता टालका सदा बेटे की तलाश में कई दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में भटक रहा है. बेटे को खोजने के लिए उसने करीब 13 डॉलर यानी 2 हजार नेपाली रुपये से भी कम रकम उधार ली है. 50 साल से ज्यादा उम्र के टालका सदा नेपाल के सप्तरी जिले के रहने वाले हैं. उनका बेटा विनोद करीब एक महीने पहले रसुवा जिले में एक पनबिजली परियोजना में मजदूरी करने गया था. वह वहां सीमेंट मिलाने और दूसरे छोटे-मोटे काम करता था. 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद से विनोद का कोई पता नहीं है. उसके साथ काम करने वाले चार अन्य युवक भी लापता हैं.

बेटे की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

विनोद से सदा ने बाढ़ आने से एक दिन पहले आखिरी बार बात की थी.  इसके बाद उसका फोन बंद है और परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ. बेटे की तलाश में सदा पहले काठमांडू पहुंचे. सदा के साथ उनका भाई भी है. दोनों ने कई अस्पतालों में जाकर लापता लोगों और मृतकों की सूची देखी. उन्होंने शवगृहों में रखे शवों की तस्वीरें भी देखीं, लेकिन विनोद का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद दोनों भाई नुवाकोट की ओर पैदल निकल पड़े. माना जा रहा है कि विनोद जिस पनबिजली परियोजना में काम करता था, वह इसी इलाके के पास है.

यह भी पढ़ें: Nepal Flash Flood Tragedy: नेपाल में आई त्रासदी में 1100 से ज्यादा शव बरामद, लापता लोगों का आंकड़ा पहुंचा 4500 के पार

 

बेटे को खोजने के लिए लिया कर्ज

सदा के पास 2 हजार नेपाली रुपये से भी कम पैसे बचे हैं. यह रकम उन्होंने बेटे की तलाश में आने-जाने के लिए उधार ली थी. सदा बताते हैं कि उन्हें हर 100 रुपये के बदले 20 रुपये ब्याज देना होगा. सप्तरी से काठमांडू तक बस से आने में भी उनके काफी पैसे खर्च हो गए.

कई घंटो पैदल चले

नुवाकोट पहुंचने के दौरान दोनों भाइयों ने टूटी सड़कों पर घंटों पैदल सफर किया. रास्ते में त्रिशुली कस्बे में उन्हें एक लॉज में रात रुकने के लिए 1,500 नेपाली रुपये देने पड़े. सदा का कहना है कि उन्हें खाने के लिए भी सिर्फ थोड़े से चावल मिले, जिससे उनका पेट नहीं भरा. उन्हें डर है कि अगर एक और रात यहां रुकना पड़ा तो उनके पास वापस घर जाने तक के पैसे नहीं बचेंगे.

'हमारी कोई मदद नहीं कर रहा'

पिता सदा का आरोप है कि वह और उनका भाई सेना के राहत शिविरों और शवगृहों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कई बार वहां से वापस भेज दिया गया. सदा का परिवार मुसहर समुदाय से आता है. उनका कहना है कि गरीब होने और तराई क्षेत्र से आने की वजह से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. सदा ने कहा कि हम गरीब हैं. हमें मधेसी और बिहारी समझकर दूर किया जा रहा है. हम अपने बेटे को खोजने के लिए हर जगह गए, लेकिन कोई हमारी मदद नहीं कर रहा. उनका कहना है कि अगर विनोद की मौत भी हो गई है तो परिवार को कम से कम उसका शव देखने का अधिकार मिलना चाहिए.

कभी उम्मीद, कभी बेबसी

सदा और उनका भाई लगातार विनोद के मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा. सदा कहते हैं कि उनकी पत्नी ने उनसे बेटे को वापस लाने के लिए कहा है. इसी उम्मीद में वह अलग-अलग पनबिजली परियोजनाओं में विनोद को खोज रहे हैं. कभी-कभी उन्हें लगता है कि उनका बेटा जवान है और मजदूर होने के कारण फुर्तीला भी है। शायद वह बाढ़ से बचकर कहीं चला गया हो. लेकिन अगले ही पल उन्हें डर सताने लगता है. सदा कहते हैं कि अगर विनोद जिंदा होता तो किसी न किसी तरह फोन जरूर करता.

इसके बावजूद उन्होंने बेटे की तलाश बंद नहीं की है. सदा और उनका भाई अब उस पनबिजली परियोजना की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां विनोद काम करता था. गुस्से और बेबसी में सदा कहते हैं कि अगर कोई उनकी बात नहीं सुनेगा और मदद नहीं करेगा तो वे पुलिस स्टेशन के खिलाफ भी कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बाढ़ और मलबे में दफन हुआ नेपाल का डूंगी बाजार, सैलाब ने छीनी लोगों की रोजी-रोटी

 

 

Continue reading on the app

विराट कोहली ने 5 साल पहले ही आज के दिन हासिल की थी बड़ी उपलब्धि, सचिन, संगकारा, पोंटिंग को पीछे छोड़ बने थे नंबर-1

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. मगर, वह अभी भी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और मैदान पर उतरकर खूब धूम मचाते हैं. वैसे तो विराट कोहली जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब कोई न कोई माइलस्टोन तो हासिल करते ही हैं. मगर, क्या आपको याद है कि आज ही के दिन 5 साल पहले विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया था. उन्होंने सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था. तो आइए इस आर्टिकल में विराट के उस माइलस्टोन के बारे में बताते हैं...

विराट कोहली ने 5 साल पहले आज हासिल किया था माइलस्टोन

विराट कोहली ने आज ही के दिन 5 साल पहले 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे. विराट कोहली इसी के साथ सबसे तेज 23000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गे थे. उन्होंने 490 पारियों में ये माइलस्टोन हासिल किया था. इस मामले में कोहली ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था.

सबसे तेज 23 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 522 पारियों में ये कारनामा किया था. रिकी पोंटिंग ने 544, जैक कैलिस ने 551 और कुमार संगकारा ने 568 पारियों में ये कारनामा किया था.

किस मैच में बनाया था विराट ने ये रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2 सितंबर 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी में कोहली ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस मैच में जैसे ही उन्होंने अपना पहला रन पूरा किया, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह जादुई आंकड़ा अपनी 490वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में छुआ और महान सचिन तेंदुलकर (522 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विराट कोहली के आंकड़ों पर डालिए नजर

विराट कोहली के आंकड़ों की बात करें, तो 123 टेस्ट मैच जीते, जिसकी 210 पारियों में 46.85 के औसत और 55.57 की स्ट्राइक रेट से 9230 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 शतक लगाए थे और 31 अर्धशतक लगाए. 314 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 302 पारियों में 58.59 के औसत और 93.95 की स्ट्राइक रेट से 14941 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 79 अर्धशतक लगाए. विराट कोहली ने 125 टी-20 आई मैच खेले, जिसकी 117 पारियों में उन्होंने 48.69 के औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 38अर्धशतक लगाए.

फॉर्मेट मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 123 210 9230 46.85 55.57 30 31
वनडे 314 302 14941 58.59 93.95 54 79
टी-20 आई 125 117 4188 48.69 137.04 1 38

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली?

भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. जी हां, 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर आने वाली है. ये सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. ऐसे में विराट कोहली अगला मैच 27 सितंबर को खेलने मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: दलीप ट्रॉफी में किस टीम ने जीती हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी? फाइनल से पहले जान लीजिए इस टूर्नामेंट का पूरा इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

BCCI: टीम इंडिया की हार और फिटनेस पर मंथन, मुंबई में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े चेहरे

मुंबई। भारतीय क्रिकेट में लगातार मिल रही हार और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गंभीर नजर आ रहा है। गुरुवार को मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में भारतीय क्रिकेट के बड़े अधिकारियों और कप्तानों की अहम बैठक होगी। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता BCCI सचिव देवजीत सैकिया करेंगे।

बैठक में पिछले कुछ समय के प्रदर्शन का लेखा-जोखा रखा जाएगा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खास तौर पर टीम की प्लानिंग और इन बड़े पदों पर बैठे लोगों के बीच बेहतर तालमेल कैसे बनाया जाए, इस पर फोकस रहेगा। भारतीय टी20 टीम का हालिया प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला रहा है। टीम को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 0-2 से चौंकाने वाली हार मिली, जबकि इंग्लैंड ने भारत को 0-4 से हरा दिया। वनडे में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। पिछली पांच वनडे सीरीज में भारत को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाई है।

अब नजर टेस्ट क्रिकेट पर है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जीत की लय लौटाना और घरेलू मैदान पर दबदबा फिर कायम करना टीम की बड़ी प्राथमिकता होगी।

फिटनेस को लेकर COE पर सवाल
बैठक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी चर्चा के केंद्र में रह सकता है। पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ी फिट घोषित होने के बाद इंटरनेशनल मैचों के दौरान दोबारा चोटिल हुए हैं। आईपीएल के बाद फिट घोषित किए गए नितीश रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ जून में क्वाड इंजरी के कारण बाहर हुए। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए।

फिटनेस को लेकर स्थिति यह है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट बताया गया था, लेकिन दोनों खेल नहीं सके। वॉशिंगटन सुंदर को भी अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया गया है। COE में स्पोर्ट्स साइंस हेड का पद करीब 18 महीने से खाली है। 

BCCI के एक अधिकारी के मुताबिक, मेडिकल टीम को चयनकर्ताओं को खिलाड़ी की फिटनेस और जोखिम की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। लेकिन जवाबदेही तय करने वाला कोई प्रमुख अधिकारी नहीं होने से फैसले पर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि ‘subject to fitness’ अब अपवाद के बजाय टीम चयन का आम हिस्सा बनता जा रहा है।

रोहित शर्मा का भविष्य
ODI टीम को लेकर फ़िलहाल सबसे अहम मुद्दा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयन का मुश्किल फैसला है। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं को अगले वर्ल्ड कप तक उनकी फ़ॉर्म और फ़िटनेस बनाए रखने की क्षमता पर भरोसा नहीं रहा था और उन्होंने इंग्लैंड सीरीज़ से पहले उनसे बात भी की थी। चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को लग रहा था कि रोहित इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ के बाद रिटायर हो जाएंगे, लेकिन लॉर्ड्स में होने वाले आखिरी ODI से ठीक पहले सैकिया ने ऐसी बातों को महज़ अटकलें बताकर खारिज कर दिया।

यह देखना बाकी है कि लॉर्ड्स में रोहित के शतक के बाद अगरकर यह मुद्दा उठाते हैं या BCCI दखल देता है। अगरकर का चीफ़ सेलेक्टर बने रहना भी BCCI के लिए चर्चा का विषय है। कहा जाता है कि सितंबर में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन BCCI ने अभी तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है।

Wed, 02 Sep 2026 20:41:25 +0530

  Videos
See all

Jauhar Controversy: ''सनातन धर्म और हिंदू बहुत ऊपर हैं आप की सोच से'' | Tina Sharma | Swara Bhaskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:15:35+00:00

US Iran War | Trump की धमकी से Iran में हड़कंप! फिर शुरू हुई जंग! Trump Iran News | Trump Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:14:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers