Responsive Scrollable Menu

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो सितंबर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंदौर में 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तारीख जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश के तहत नेहरू स्टेडियम में केवल खेलकूद गतिविधियों या राज्यस्तरीय शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति है। भाजपा ने यह भी कहा कि प्रमुख विपक्षी दल राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ न जुटा पाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए बहानेबाजी कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने से इनकार किए जाने के बाद अब छात्रों की गूंज कार्यक्रम 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को आयोजित होगा। पटवारी ने इंदौर में कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कार्यक्रम के लिए नया आयोजन स्थल तलाश करके उसे तैयार करेगी।

कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर और आस-पास के 50,000 विद्यार्थियों को जुटाने का प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा,‘‘भाजपा सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर गई है। यही वजह है कि वह नेहरू स्टेडियम में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दे रही है।’’ भाजपा की प्रदेश इकाई के सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को विद्यार्थियों का समर्थन नहीं मिल पा रहा और अपनी कमियां छिपाने के लिए कांग्रेस सत्तारूढ़ दल पर झूठे आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘हमारी सरकार नेहरू स्टेडियम के मामले में उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश का पालन कर रही है।’’ नेहरू स्टेडियम नगर निगम के तहत आता है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक नेहरू स्टेडियम में खेलकूद गतिविधियों या राज्यस्तरीय शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन की ही अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को यह बात अच्छी तरह पता है कि वह राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को बड़ी तादाद में जुटा नहीं पाएगी, इसलिए वह बहानेबाजी कर रही है।

गांधी के कार्यक्रम की तारीख में बदलाव की घोषणा से पहले, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। उन्होंने पत्र में कहा था कि राहुल गांधी का कार्यक्रम कोई सामान्य राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के भविष्य, युवाओं के सपनों, शिक्षा के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित जनसंवाद है। ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया विद्यार्थी-संवाद अभियान है जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विपक्षी दल इस अभियान के जरिये प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहा है।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi Citizenship Case Update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका, जानें क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi Citizenship Case Update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को चुनौती देने वाली रिट याचिका खारिज कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में एक ही वक्त पर खेलेंगी 2 भारतीय टीमें, टेस्ट सीरीज से पहले होंगे 3 अहम मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी और उससे पहले 3 मैच की ये सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए तैयारी का अहम जरिया बनेगी. Wed, 02 Sep 2026 20:54:19 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on USA Base: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें | Jordan | Bahrin | IRGC | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:45:37+00:00

Gen Alpha : जेन अल्फा के साथ योगी सरकार | CM Yogi | UP News | Gen Alpha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers