Responsive Scrollable Menu

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट के मुख्य आरोपी के तीन मंजिला मकान को बुलडोजर से ढहाया गया

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट के मुख्य आरोपी के तीन मंजिला मकान को बुलडोजर से ढहाया गया

Continue reading on the app

अभिनेता Sonu Sood राहत सामग्री लेकर पहुंचे Nepal, बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन और कंबल

अभिनेता सोनू सूद नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और कहा कि उनका फाउंडेशन आने वाले महीनों में भी राहत एवं सहायता जारी रखेगा। ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, सूद अपने ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम के साथ मंगलवार को नेपाल की राजधानी पहुंचे। वह 26 अगस्त को आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और कंबल लेकर वहां गए हैं।

सूद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों से मिलने आए हैं। हम जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को फिर पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।’’ अभिनेता ने कहा कि तत्काल राहत अभियान के तहत कंबल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है तथा उनकी टीम मौके पर प्रभावित समुदायों की जरूरतों का भी आकलन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी संख्या में कंबल और खाद्य सामग्री लेकर आए हैं और हम लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें और क्या चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood: भारत ने भेजी 5.5 टन दवाओं की पांचवीं खेप और बचाव दल

हम भारत से वह सामग्री भेजने की कोशिश कर रहे हैं।’’ नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों का हिस्सा ढहने के कारण अचानक आई बाढ़ ने 26 अगस्त को उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मंगलवार को बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,100 से अधिक हो गई, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं और लगभग 12,000 लोगों को बचाया जा चुका है। सूद (53 वर्ष) ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राहत सामग्री केवल इस महीने ही नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में भी पहुंचती रहे।’’ अभिनेता ने 26 अगस्त को नेपाल जाने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश से तीन नदियां उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘नेपाल, आप अकेले नहीं हैं। हम भोजन, आश्रय और आपको फिर से खड़ा होने में मदद करने के लिए आ रहे हैं।’’ मंगलवार रात एक अन्य पोस्ट में सूद ने नेपाली बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘‘उन्होंने अपने घर, अपने परिवार और अपना बचपन खो दिया... लेकिन साथ मिलकर हम उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे। नेपाल, आप अकेले नहीं हैं।’’ यह पहली बार नहीं है जब सूद ने मानवीय सहायता से जुड़ी पहल की है।

कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे भारत में फंसे हजारों प्रवासी कामगारों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने को लेकर उन्हें व्यापक सराहना मिली थी। अभिनेता ने 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी राहत अभियान चलाया था। इस साल मार्च में उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच उड़ान सेवाएं बाधित होने के कारण दुबई में फंसे यात्रियों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की पेशकश भी की थी।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप 2027 जीतने के लिए BCCI का बड़ा प्लान, इस खास जगह पर 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होना है. इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए बीसीसीआई ने बड़ा प्लान तय कर लिया है. Wed, 02 Sep 2026 22:33:00 +0530

  Videos
See all

Sushant Singh Rajput | Disha Salian Case: मौत के 6 साल बाद अब दिशा सालियान केस की CBI जांच #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:16:56+00:00

El Nino 2026 : 40 साल में 40% ज्यादा शक्तिशाली हुआ El Niño! 1000 साल का रिकॉर्ड टूटा? Climate Change #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers