Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi Breaking News| Delhi High Court ने ताहिर हुसैन की अपील पर पुलिस से मांगा जवाब, CBI करेगी Disha Salian केस की जांच

आज के दिन दो सितंबर बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जो मुख्य घटनाएं हुए उनके समाचार इस प्रकार है :-

1. दिल्ली अदालत दंगा लीड ताहिर आईबी अधिकारी की हत्या : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन की अपील पर पुलिस से जवाब मांगा नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी 2020 के दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर बुधवार को पुलिस से जवाब मांगा।

2. न्यायालय बीसीआई बीसीआई को कोई भी नीतिगत फैसला अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा: न्यायालय नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) को कोई भी नीतिगत फैसला भारत के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?

3. उप्र मंदिर ट्रस्ट बैठक राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक सीईओ अयोध्या (उप्र) : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

4.  उप्र सड़क लीड धंसी उप्र : लखनऊ में सड़क धंसी, दो लोग घायल, कानपुर में भी हुआ ऐसा हादसा लखनऊ/कानपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास के बाहर बुधवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दो लोग घायल हो गए।

5.  छत्तीसगढ़ राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ वामपंथी उग्रवाद के साये से बाहर निकला, विकास की नयी सुबह देख रहा: राधाकृष्णन रायपुर : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों ने दशकों तक वामपंथी उग्रवाद की गंभीर चुनौती का सामना किया, लेकिन राज्य अब इस समस्या से उबर चुका है और विकास, प्रगति तथा समृद्धि की नयी सुबह देख रहा है।

इसे भी पढ़ें: Disha Salian मामले में FIR दर्ज कर पिता का बयान लेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

6. महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान लीड जांच बंबई उच्च न्यायालय ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने सेलिब्रिटी प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया है। सालियान के पिता ने 2020 में हुई उनकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया था।

7. अमेरिका सीतारमण सिलुआनोव वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष सिलुआनोव से मुलाकात की, एससीओ विकास बैंक पर चर्चा वॉशिंगटन : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष एंटोन सिलुआनोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने तथा शंघाई सहयोग संगठन विकास बैंक की स्थापना पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Red Fort धमाके के नाम पर डराया, Delhi के बुजुर्ग जोड़े से Cyber Fraud में 30 Lakhs ठगे

8. नेपाल बाढ़ मृतक संख्या नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई: पुलिस काठमांडू : नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,127 हो गई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

9. अमेरिका ईरान हमले ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव दुबई : अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

10. खेल साइकिलिंग सम्मान सीएफआई सदस्य भैरवी जोशी साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित नयी दिल्ली : भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) की विकास समिति की सदस्य डॉ. भैरवी जोशी को देश में इस खेल को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व साइकिल दिवस के संस्थापक लेज़ेक सिबिलस्की के उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

Continue reading on the app

Kanthapuram की महिला विरोधी टिप्पणी खारिज: CM Satheesan बोले- यह Progressive Keralam के खिलाफ

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को सुन्नी इस्लामिक विद्वान शेख अबूबक्र अहमद के उस बयान को चुनौती दी जिसमें उन्होंने महिलाओं को घरों तक ही सीमित रखने की बात कही थी। सतीशन ने इसे इस्लामिक इतिहास की गलत व्याख्या बताया। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सतीशन ने कहा कि हम उस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। यह बात प्रगतिशील केरल के अनुकूल नहीं है। हम किसी भी तरह से इससे सहमत नहीं हो सकते।
 

इसे भी पढ़ें: Srinagar में राज्य का दर्जा मांगने BJP कार्यालय जा रहे NC नेताओं को पुलिस ने रोका


इस्लामिक विद्वान, जिन्हें कांथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी इस बात के समर्थन में कुरान का हवाला दिया था कि महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए और उन्हें सार्वजनिक जगहों पर नहीं आना चाहिए। इस विचार का विरोध करते हुए केरल के मुख्यमंत्री सतीशन ने कहा कि महिलाओं को घरों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए; उन्हें जीवन और समाज के सभी क्षेत्रों में हिस्सा लेना चाहिए और अहम भूमिका भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी शक के, यही हमारा प्रगतिशील नज़रिया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 'समस्त केरल जमिय्यतुल उलमा' ने एक सर्कुलर जारी कर कहा कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर मौजूद नहीं रहना चाहिए या पुरुषों के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए। इसके बाद कांतपुरम ने कहा कि महिलाओं को अपने घरों तक ही सीमित रहना चाहिए। IUML केरल के अध्यक्ष सैयद सादिकअली शिहाब थंगल ने इस विवाद को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि हो सकता है कांतपुरम ने यह पाबंदी "महिलाओं के भले" के लिए लगाई हो, क्योंकि आज के समाज में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गलत इस्तेमाल के मामले बढ़ रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?


रविवार को कोच्चि में एक इस्लामिक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कांतपुरम ने कहा कि अगर महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर जाती हैं, तो इससे भारी तबाही होगी। उनका यह बयान हाल ही में जारी एक विवादित सर्कुलर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि "महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर मौजूद नहीं रहना चाहिए"। कांतपुरम ने महिलाओं की तुलना सोने के गहनों से की, जिन्हें सुरक्षित रखने की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा कि अगर हार की सुंदरता बनाए रखनी है, तो उसे एक डिब्बे में सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने आगे दावा किया कि इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा इसी वजह से ज़रूरी बताया गया है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

BCCI: टीम इंडिया की हार और फिटनेस पर मंथन, मुंबई में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े चेहरे

मुंबई। भारतीय क्रिकेट में लगातार मिल रही हार और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गंभीर नजर आ रहा है। गुरुवार को मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में भारतीय क्रिकेट के बड़े अधिकारियों और कप्तानों की अहम बैठक होगी। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता BCCI सचिव देवजीत सैकिया करेंगे।

बैठक में पिछले कुछ समय के प्रदर्शन का लेखा-जोखा रखा जाएगा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खास तौर पर टीम की प्लानिंग और इन बड़े पदों पर बैठे लोगों के बीच बेहतर तालमेल कैसे बनाया जाए, इस पर फोकस रहेगा। भारतीय टी20 टीम का हालिया प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला रहा है। टीम को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 0-2 से चौंकाने वाली हार मिली, जबकि इंग्लैंड ने भारत को 0-4 से हरा दिया। वनडे में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। पिछली पांच वनडे सीरीज में भारत को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाई है।

अब नजर टेस्ट क्रिकेट पर है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जीत की लय लौटाना और घरेलू मैदान पर दबदबा फिर कायम करना टीम की बड़ी प्राथमिकता होगी।

फिटनेस को लेकर COE पर सवाल
बैठक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी चर्चा के केंद्र में रह सकता है। पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ी फिट घोषित होने के बाद इंटरनेशनल मैचों के दौरान दोबारा चोटिल हुए हैं। आईपीएल के बाद फिट घोषित किए गए नितीश रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ जून में क्वाड इंजरी के कारण बाहर हुए। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए।

फिटनेस को लेकर स्थिति यह है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट बताया गया था, लेकिन दोनों खेल नहीं सके। वॉशिंगटन सुंदर को भी अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया गया है। COE में स्पोर्ट्स साइंस हेड का पद करीब 18 महीने से खाली है। 

BCCI के एक अधिकारी के मुताबिक, मेडिकल टीम को चयनकर्ताओं को खिलाड़ी की फिटनेस और जोखिम की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। लेकिन जवाबदेही तय करने वाला कोई प्रमुख अधिकारी नहीं होने से फैसले पर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि ‘subject to fitness’ अब अपवाद के बजाय टीम चयन का आम हिस्सा बनता जा रहा है।

रोहित शर्मा का भविष्य
ODI टीम को लेकर फ़िलहाल सबसे अहम मुद्दा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयन का मुश्किल फैसला है। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं को अगले वर्ल्ड कप तक उनकी फ़ॉर्म और फ़िटनेस बनाए रखने की क्षमता पर भरोसा नहीं रहा था और उन्होंने इंग्लैंड सीरीज़ से पहले उनसे बात भी की थी। चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को लग रहा था कि रोहित इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ के बाद रिटायर हो जाएंगे, लेकिन लॉर्ड्स में होने वाले आखिरी ODI से ठीक पहले सैकिया ने ऐसी बातों को महज़ अटकलें बताकर खारिज कर दिया।

यह देखना बाकी है कि लॉर्ड्स में रोहित के शतक के बाद अगरकर यह मुद्दा उठाते हैं या BCCI दखल देता है। अगरकर का चीफ़ सेलेक्टर बने रहना भी BCCI के लिए चर्चा का विषय है। कहा जाता है कि सितंबर में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन BCCI ने अभी तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है।

Wed, 02 Sep 2026 20:41:25 +0530

  Videos
See all

Jauhar Controversy: ''सनातन धर्म और हिंदू बहुत ऊपर हैं आप की सोच से'' | Tina Sharma | Swara Bhaskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:15:35+00:00

US Iran War | Trump की धमकी से Iran में हड़कंप! फिर शुरू हुई जंग! Trump Iran News | Trump Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:14:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers