Responsive Scrollable Menu

Srinagar में राज्य के दर्जे की मांग पर अड़ी National Conference, पुलिस ने रोका BJP दफ्तर का घेराव

श्रीनगर, दो सितंबर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विरोध मार्च को पुलिस ने जवाहर नगर स्थित भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। नेकां के मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ता राजबाग स्थित गिंदुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास एकत्र हुए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में भाजपा कार्यालय का ‘घेराव’ करने का ऐलान किया था।

हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जवाहर नगर की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने पत्रकारों से बातचीत में लाल चौक से सिविल सचिवालय तक भाजपा के प्रदर्शन के उद्देश्य पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुप रहती है। इत्तू ने कहा, ‘‘वह किस तरह के नेता प्रतिपक्ष (सुनील शर्मा) हैं?

अगर उनके मन में लोगों के हित का ध्यान होता तो वह आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात करते।’’ नेकां विधायक और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि सुनील शर्मा को इस्तीफे या नए जनादेश की बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि राज्य का दर्जा बहाल करना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा है। सादिक ने कहा, ‘‘राज्य का दर्जा कहां है? चुनाव हुए दो साल हो चुके हैं और वह (शर्मा) इस्तीफे की बात करने की हिम्मत कर रहे हैं?’’ इस बीच, भाजपा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को चुनौती दी कि वह गांदरबल सीट से इस्तीफा देकर राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर दोबारा जनादेश हासिल करें। भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाल चौक स्थित घंटाघर के पास एकत्र होकर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Continue reading on the app

Prabhasakshi Breaking News| Delhi High Court ने ताहिर हुसैन की अपील पर पुलिस से मांगा जवाब, CBI करेगी Disha Salian केस की जांच

आज के दिन दो सितंबर बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जो मुख्य घटनाएं हुए उनके समाचार इस प्रकार है :-

1. दिल्ली अदालत दंगा लीड ताहिर आईबी अधिकारी की हत्या : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन की अपील पर पुलिस से जवाब मांगा नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी 2020 के दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर बुधवार को पुलिस से जवाब मांगा।

2. न्यायालय बीसीआई बीसीआई को कोई भी नीतिगत फैसला अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा: न्यायालय नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) को कोई भी नीतिगत फैसला भारत के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल के परामर्श से लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?

3. उप्र मंदिर ट्रस्ट बैठक राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक सीईओ अयोध्या (उप्र) : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

4.  उप्र सड़क लीड धंसी उप्र : लखनऊ में सड़क धंसी, दो लोग घायल, कानपुर में भी हुआ ऐसा हादसा लखनऊ/कानपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास के बाहर बुधवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दो लोग घायल हो गए।

5.  छत्तीसगढ़ राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ वामपंथी उग्रवाद के साये से बाहर निकला, विकास की नयी सुबह देख रहा: राधाकृष्णन रायपुर : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों ने दशकों तक वामपंथी उग्रवाद की गंभीर चुनौती का सामना किया, लेकिन राज्य अब इस समस्या से उबर चुका है और विकास, प्रगति तथा समृद्धि की नयी सुबह देख रहा है।

इसे भी पढ़ें: Disha Salian मामले में FIR दर्ज कर पिता का बयान लेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

6. महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान लीड जांच बंबई उच्च न्यायालय ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने सेलिब्रिटी प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया है। सालियान के पिता ने 2020 में हुई उनकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया था।

7. अमेरिका सीतारमण सिलुआनोव वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष सिलुआनोव से मुलाकात की, एससीओ विकास बैंक पर चर्चा वॉशिंगटन : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रूसी समकक्ष एंटोन सिलुआनोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने तथा शंघाई सहयोग संगठन विकास बैंक की स्थापना पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Red Fort धमाके के नाम पर डराया, Delhi के बुजुर्ग जोड़े से Cyber Fraud में 30 Lakhs ठगे

8. नेपाल बाढ़ मृतक संख्या नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई: पुलिस काठमांडू : नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,127 हो गई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

9. अमेरिका ईरान हमले ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव दुबई : अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

10. खेल साइकिलिंग सम्मान सीएफआई सदस्य भैरवी जोशी साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित नयी दिल्ली : भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) की विकास समिति की सदस्य डॉ. भैरवी जोशी को देश में इस खेल को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व साइकिल दिवस के संस्थापक लेज़ेक सिबिलस्की के उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा टी20 रन

5 batsman Most runs in a calendar year in T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में रनों का अंबार लगाना बल्लेबाजों की असाधारण क्षमता को दर्शाता है. साल 2021 से 2025 के बीच कई खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में रनों का पहाड़ खड़ा किया है. ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह ने 2025 में सर्वाधिक 1488 रन बनाकर इतिहास रचा, तो पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 1326 रन बनाए. इसके अलावा फियाज अहमद, सूर्यकुमार यादव और पी. कुरुप जैसे बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी पारियों और शानदार औसत से टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है. Wed, 2 Sep 2026 19:28:23 +0530

  Videos
See all

हेग की जेल में म्लादिच का निधन [Mladic's death reopens old wounds in the Western Balkans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:02:44+00:00

Jodhpur: टिकट न मिलने का छलका दर्द! केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat से लिपटकर रोए नेताजी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:03:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers