Nepal Flash Flood Tragedy: नेपाल में आई त्रासदी में 1100 से ज्यादा शव बरामद, लापता लोगों का आंकड़ा पहुंचा 4500 के पार
Nepal Flash Flood Tragedy: नेपाल में आई प्रलयकारी बाढ़ ने लाखों लोगों को एकसाथ प्रभावित किया है. घर उजड़ गए हैं, अपनों का कोई अता-पता नहीं है. लेकिन अब अपनों की तलाश करते-करते हताश हो चुके परिवारों ने उन्हें आखिरी विदाई दे दी है. नेपाल में इस विनाश से अबतक करीब 1100 से ज्यादा शवों को बरामद किया है. इतना ही नहीं लापता लोगों का आंकड़ा करीब 4500 पहुंच चुका है. बता दें कि नेपाल में 26 अगस्त को बाढ़ आई थी, जिसके बाद इस सैलाब से कई लोगों, घरों और गांवों को उजाड़ दिया. मलबे और नदियों से मिले शवों की पहचान की जा रही है. कपड़े और शरीर के निशानों से परिजनों ने शिनाख्त की. अब स्थिति ऐसी है लोगों ने पार्थिव शरीर न होने पर कुश से बने पुतलों को शरीर मानकर उनका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया है. जो शव बरामद हुए लेकिन अपनों का पता नहीं लग पा रहा है, उन्हें सरकार JCB की मदद से एक लाइन में दफन कर रही है. उनका सामूहिक अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- बाढ़ और मलबे में दफन हुआ नेपाल का डूंगी बाजार, सैलाब ने छीनी लोगों की रोजी-रोटी
कानपुर-लखनऊ, दिल्ली-देहरादून से गंगा एक्सप्रेसवे तक… क्यों टूट रहीं सड़कें? DPR बनाने वाले 50,000 में सिर्फ 690 कंसलटेंट ट्रेंड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










