Responsive Scrollable Menu

बहुत ज्यादा बीयर पीना या... GDP के मुद्दे पर किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। जीडीपी के मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से बीयर वाला तंज आने के बाद रिजिजू ने उसी भाषा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज्यादा बीयर पीने की वजह से नशे में हैं।

Continue reading on the app

duleep trophy: तिलक की शानदार बैंटिंग, निधीश का गेंदबाजी में कमाल; दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा साउथ जोन  

चेन्नई: धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी और एमडी निधीश की घातक गेंदबाजी के दम पर साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां साउथ जोन का सामना ईशान किशन की कप्तानी वाले ईस्ट जोन से होगा।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जोन ने 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आर स्मरण ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 80 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

तिलक ने इस मुकाबले की पहली पारी में भी कमाल किया था। उन्होंने नाबाद 116 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया। बुधवार को लंच से ठीक पहले साउथ ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद नंबर-4 पर उतरे तिलक ने संभलकर बल्लेबाजी की। पहली गेंद पर अबिद मुश्ताक की गेंद पर उनके खिलाफ करीबी एलबीडब्ल्यू अपील भी हुई, लेकिन इसके बाद उन्होंने पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया। स्मरण ने भी तिलक का अच्छा साथ दिया। वह स्ट्राइक रोटेट करते रहे और स्पिनरों को हावी होने का मौका नहीं दिया। काली मिट्टी की सपाट पिच पर बल्लेबाजी आसान थी, जिससे गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली।

हालांकि, नॉर्थ जोन की दूसरी पारी में एमडी निधीश ने मैच का रुख बदल दिया। केरल के इस तेज गेंदबाज ने 56 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10वां पांच विकेट हॉल रहा। उन्होंने बुधवार की सुबह नॉर्थ के शुरुआती तीन विकेट लेकर टीम को दबाव में ला दिया और पूरे मुकाबले में अपनी मजबूत छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें: icc test ranking: कंगारू गेंदबाज ने बुमराह से छीना नंबर वन का ताज, गिल की रैंकिंग भी गिरी

नॉर्थ जोन एक समय 175 रन पर 2 विकेट के साथ मजबूत स्थिति में था। सनत सांगवान ने अर्धशतक लगाकर पारी संभाली, लेकिन निधीश और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने दूसरे सत्र में मैच पलट दिया। नॉर्थ ने 34 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। बाद में अंशुल कंबोज और निशांत सिंधु ने आठवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 100 के पार पहुंचाया।

साउथ की जीत की नींव पहली पारी में ही रख दी गई थी। विद्वथ कावेरप्पा ने 66 रन देकर चार विकेट लिए और नॉर्थ को 195 रन पर समेट दिया। नॉर्थ की ओर से इकबाल ने 76 रन बनाए। जवाब में साउथ ने 312 रन बनाए, जिसमें तिलक के 116 और श्रेयस गोपाल के 87 रन अहम रहे। दूसरी पारी में नॉर्थ 297 रन बना सका और साउथ ने 181 रन का लक्ष्य हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

Continue reading on the app

  Sports

PCB का अल्टीमेटम: Selection Committee से 24 घंटे में मांगा जवाब, Rizwan-Imam के चयन पर मचा रार

पाकिस्तान क्रिकेट में उठापटक अभी थमी नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय चयन समिति से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को टेस्ट दल में शामिल किए जाने को लेकर जवाब मांग लिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने 31 अगस्त को चयन समिति के सदस्यों को नोटिस भेजकर दोनों खिलाड़ियों के चयन का आधार और इसके पीछे की वजह बताने को कहा है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति के सदस्यों आकिब जावेद, मिस्बाह-उल-हक और असद शफीक समेत अन्य सदस्यों से लिखित जवाब मांगा गया है। उनसे यह बताने को कहा गया है कि रिजवान और इमाम के प्रदर्शन, चयन के तय मानकों और दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए टेस्ट दल में जगह क्यों दी गई। सदस्यों को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि बोर्ड ने जिस चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया है, वह 2 जून 2026 को हुई चयन समिति की बैठक से जुड़ी है। इस बैठक की कार्यवाही 1 जुलाई को बोर्ड के सामने रखी गई थी। समिति के सदस्यों को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों के लिए पाकिस्तान के टेस्ट दल पर विचार करना था। इसी प्रक्रिया में मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के नाम भी आगे बढ़ाए गए थे।

बोर्ड का यह कदम इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद आया है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान पहला मुकाबला पारी और 103 रन से हार गया था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी उसे 194 रन से शिकस्त मिली। इन दोनों हार के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके बाद रिजवान और इमाम को तीसरे टेस्ट से पहले दल से बाहर कर दिया गया। तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाना है।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए एक दिन पहले ही सात खिलाड़ियों को दल से बाहर किया था। रिजवान और इमाम के अलावा सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को भी बाहर किया गया है।

उनकी जगह साइम अयूब और अब्दुल्ला फजल जैसे टेस्ट अनुभव वाले बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। इनके अलावा अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को भी दल में जगह मिली है।

कोचिंग व्यवस्था में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्य ट्रेनर सरफराज अहमद और गेंदबाजी प्रशिक्षक उमर गुल को जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। सीमित ओवरों के मुख्य प्रशिक्षक माइक हेसन और गेंदबाजी ट्रेनर एश्ले नॉफ्के को इंग्लैंड दौरे के बाकी हिस्से की जिम्मेदारी दी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चयन समिति भी सवालों के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक मिस्बाह-उल-हक ने समिति से इस्तीफा देने का फैसला किया है और बोर्ड को इसकी जानकारी दे दी है। वह औपचारिक रूप से पद छोड़ने से पहले तय अवधि तक जिम्मेदारी निभाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट में चयन से लेकर कोचिंग व्यवस्था तक लगातार हो रहे बदलावों ने संकट को और गहरा कर दिया है।
Wed, 02 Sep 2026 19:05:00 +0530

  Videos
See all

Crying Video ViraL | गजेंद्र सिंह के सामने भावुक हुआ BJP कार्यकर्ता #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:44:28+00:00

Nepal Flood Updates: तबाही के 7 दिन बाद मलबे से निकल रही लाशें! | Rescue | Latest Update | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers