अगर आप भी लंबे समय से वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपको लगता है कि कम खाना खाने के बाद भी लगातार आपका वेट बढ़ रहा है। तो सिर्फ प्लेट में रखी रोटी की संख्या को देखकर पूरा मामला समझना मुश्किल है। वेट बढ़ना आपकी पूरी लाइफस्टाइल समेत कई कारण हो सकते हैं। यहां हम इस बारे में बात करने जा रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस के लिए सिर्फ रोटियों की संख्या कम करना काफी नहीं है। आपको इसके बारे में क्या करना चाहिए।
कम खाने पर भी वेट बढ़ सकता है
अधिकतर लोगों को लगता है उन्होंने सिर्फ दो रोटी खाई हैं, उनका खाना कम है, लेकिन रोटी के साथ सब्जी में कितना तेल, दही, दाल में कितना घी, अचार, मिठाई या दूसरी चीजें ली गईं। यह भी आपके वेट पर असर डालता है। वेट बढ़ने या घटने में पूरा दिन में ली गई कुल कैलोरी और शरीर द्वारा खर्च की गई कैलोरी बेहद अहम होता है।
चाय-बिस्किट और स्नैक्स
सुबह की चाय में चीनी, नमकीन, जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट आदि चीजें भले ही छोटी लगती हों, लेकिन बार-बार इन चीजों का सेवन करने से पूरे दिन कुल कैलोरी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए वेट गेन होने पर कुछ दिनों तक अपनी पूरी डाइट नोट करने देखना फायदेमंद हो सकता है।
पूरा दिन बैठे रहना
अगर आप भी कम खाते हैं, लेकिन पूरा दिन अधिकतर समय बैठे रहते हैं, वहीं फिजिकल एक्टिविटी काफी कम है, तो शरीर की रोजाना कैलोरी खर्च कम हो सकती है। लंबे समय तक मोबाइल-टीवी देखना, ऑफिस वर्क और रोजाना कम चलने से वेट बढ़ने की समस्या को बढ़ा सकता है।
पूरी नींद न लेना
लगातार कम नींद न लेने से भूख और पेट भरे होने का एहसास कराने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। जिसकी वजह से कुछ लोगों को अधिक खाने की इच्छा होती है। वहीं मीठे या हाई-कैलोरी फूड की क्रेविंग ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए वेट लॉस करने के लिए डाइट के साथ पर्याप्त नींद जरूरी है।
अधिक तनाव होना
लगातार तनाव रहने पर भी कुछ लोग ज्यादा खाना खाने लगते हैं। तनाव के समय मीठा, जंक फूड या तला-भुना खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है। अगर आप भी तनाव में बार-बार कुछ खाते हैं, तो इसका असर आपके वेट पर दिख सकता है।
थायरॉइड
अगर वेट बढ़ने के साथ-साथ आपको लगातार थकान, कब्ज, ज्यादा ठंड लगना, स्किन का रूखा होना या बाल झड़ने की समस्याएं हो, तो थायरॉड की जांच के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। थायरॉयड की समस्या में शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है।
कब डॉक्टर से संपर्क करें
अगर आपका वेट लगातार बिना किसी वजह के बढ़ रहा है। या फिर इसके साथ ज्यादा सूजन, थकान, सांस फूलना, ठंड ज्यादा लगना, कब्ज या दूसरे असामान्य लक्षण दिखते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
Continue reading on the app