Responsive Scrollable Menu

बुमराह ICC रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले:स्टार्क ने पिछले हफ्ते नंबर-1 पोजीशन छीनी थी; गिल को दो स्थान का नुकसान

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पिछले हफ्ते बुमराह को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था और 872 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 पॉइंट के साथ दूसरे और बुमराह 853 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें नंबर पर हैं। गिल को दो स्थान का नुकसान हुआ है। ओली रॉबिन्सन टॉप-5 में पहुंचे इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने 6 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-5 में जगह बनाई है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 8 विकेट लेने के बाद उन्हें लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। इस शानदार प्रदर्शन के बाद रॉबिन्सन 831 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे जुलाई 2023 के बाद पहली बार टॉप-5 में लौटे हैं। टॉप-10 के बाहर भी तेज गेंदबाजों की छलांग श्रीलंका के असिथा फर्नांडो 4 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कोलंबो टेस्ट में भारत के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के जोश टंग 4 पायदान की बढ़त के साथ संयुक्त रूप से 13वें और पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 10 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त रूप से 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजी में ब्रुक नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक नंबर-1 पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे और जो रूट तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस 2 स्थान की बढ़त के साथ टॉप-10 में पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सऊद शकील 15 पायदान चढ़कर 18वें, श्रीलंका के सोनल दिनूषा 29 स्थान की छलांग के साथ 25वें और भारत के देवदत्त पडिक्कल 5 पायदान ऊपर चढ़कर 54वें नंबर पर हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी और स्टार्क का प्रदर्शन बना वजह बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी के बीच स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर टॉप पर पहुंचे थे।

Continue reading on the app

कृष्ण जन्माष्टमी पर झूला क्यों सजाया जाता है? वजह जानकर समझें इस परंपरा का महत्व

Janmashtami 2026 Laddu Gopal Jhula: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को झूले में बैठाकर झुलाने की परंपरा क्यों है? जानिए कृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात की पूजा और झूले के धार्मिक भाव से जुड़ी खास बातें।

Continue reading on the app

  Sports

945 से लेकर 906 शतक तक...टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली 5 टीमें, नंबर वन पर कौन

5 teams by most test centuries: टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम की महानता का पैमाना सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसकी शतकीय विरासत भी है. 1877 से शुरू हुए इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं और उसकी टीम इस लिस्ट में टॉप पर है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने अकेले 41 शतक जड़े हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 51 सेंचुरी लगाए हैं. Thu, 3 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

BIhar CM Samrat Choudhary को Bihar Health Minister Nishant Kumar ने Thank You इस वजह से कहा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:36:05+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:महाराष्ट्र 2026 का SIR का रिपोर्ट कार्ड! | SIR | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:31:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers