Responsive Scrollable Menu

ईरान ‘मौत के भंवर’ में फंसा, अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- जल्द बातचीत की मेज पर आएगा

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान आर्थिक रूप से ‘मौत के भंवर’ में फंस गया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव और सैन्य कार्रवाई का असर अंततः ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर करेगा. जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के बाद एशविल में पत्रकारों से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि अमेरिका का होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण है और उन्होंने इस दावे को खारिज किया कि ईरान ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को सफलतापूर्वक बंद कर दिया है.

उन्होंने कहा क‍ि ईरान का होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण नहीं है और वह आर्थिक रूप से गंभीर संकट में है. होर्मुज स्‍ट्रेट पर हमारा नियंत्रण है. बेसेंट ने कहा कि अमेरिकी सेना के सीमित हमलों में उन रडार प्रणालियों को निशाना बनाया गया जिन्हें ईरान होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास दोबारा स्थापित करने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में लगभग 17 मिलियन बैरल कच्चा तेल इस जलमार्ग से होकर गुजरा. बेसेंट का कहना था कि आर्थिक प्रतिबंधों के कारण ईरानी सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है और इसी वजह से वह सैन्य कदम उठा रही है. वे घबराए हुए हैं. आर्थिक दबाव बढ़ने के कारण वे सैन्य कार्रवाई का सहारा ले रहे हैं.

उन्होंने ईरान में ईंधन की कमी और लंबी कतारों का भी जिक्र किया और कहा कि दुनिया के बड़े ऊर्जा संसाधनों वाले देशों में शामिल होने के बावजूद ईरान कठिनाइयों का सामना कर रहा है. बेसेंट ने कहा कि ईरानी नेतृत्व पर दबाव तीन में से एक नतीजा दे सकता है: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के भीतर फूट, जनता का विरोध या वाशिंगटन के साथ बातचीत. उन्होंने कहा क‍ि किसी समय ऐसा होगा जब या तो आईआरजीसी के लोग आपस में बंट जाएंगे या जनता उनके खिलाफ हो जाएगी, या वे बातचीत की मेज पर आकर ऐसा समझौता करना चाहेंगे जिसका पालन किया जा सके. बेसेंट ने कहा कि अमेरिका ईरान की डॉलर तक पहुंच सीमित करने और उन वित्तीय रास्तों को रोकने की कोशिश कर रहा है जिनके जरिए ईरान चीनी मुद्रा रेनमिनबी (आरएमबी) में प्राप्त भुगतान को दूसरी मुद्राओं में बदलता है।

उन्होंने कहा क‍ि चीन ईरान को आरएमबी में भुगतान करता है और यह राशि खाड़ी क्षेत्र के वित्तीय नेटवर्क के जरिए वापस आती है. उनके अनुसार, अमेरिका उन बैंकों, नकद लेनदेन केंद्रों और आपूर्ति नेटवर्क को निशाना बना रहा है जिनका इस्तेमाल इन पैसों को बदलने या स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार दुबई के एक बैंक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी, हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया. उन्होंने कहा, "जब यह पैसा डॉलर में नहीं बदला जा सकेगा, तब यह शासन आर्थिक रूप से और कमजोर हो जाएगा. बेसेंट ने कहा कि ईरानी मुद्रा के मूल्य में आई तेज गिरावट भी इस बात का संकेत है कि देश की विदेशी मुद्रा तक पहुंच कमजोर पड़ रही है. लगभग 16 महीने पहले जहां एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी मुद्रा की कीमत करीब 8 लाख डॉलर थी, वहीं अब यह गिरकर 2.10 लाख प्रति डॉलर के आसपास पहुंच गई है. इसका मतलब है कि उन्हें डॉलर तक पहुंच नहीं मिल रही है और वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं." बेसेंट ने माना कि बढ़ते दबाव के बीच ईरान आगे और सैन्य कार्रवाइयां कर सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि अंततः आर्थिक हालात ईरानी सरकार को अपने फैसलों पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर करेंगे. 

INPUT: IANS

Continue reading on the app

ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने एक महीने में 159 लापता लोगों को परिवार से मिलाया, 27 बच्चे भी शामिल

Delhi Police Operation Milap: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच कुल 159 लापता व्यक्तियों और बच्चों को तलाश कर सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया. इनमें 27 लापता/अपहृत बच्चे और 132 वयस्क शामिल हैं.

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के मुताबिक, लापता होने की शिकायत मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया. पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लापता लोगों की तस्वीरें प्रदर्शित कीं. बस चालकों, कंडक्टरों और रेहड़ी-पटरी वालों से भी पूछताछ की गई. इसके अलावा स्थानीय मुखबिरों की मदद लेने के साथ आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड भी जांचे गए.

कपासहेड़ा और पालम विलेज पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को तलाशा

ऑपरेशन के दौरान थाना कपासहेड़ा पुलिस ने 5 नाबालिग बच्चों समेत 40 लोगों को तलाशा. इनमें एक बच्चा और चार बच्चियां शामिल थीं, जबकि 35 वयस्कों को भी बरामद किया गया. वहीं पालम विलेज थाना पुलिस ने 2 नाबालिग बच्चों और 18 वयस्कों समेत कुल 20 लोगों को तलाश कर परिवारों से मिलाया. वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने भी 2 नाबालिग बच्चियों और 22 वयस्कों समेत कुल 24 लोगों को बरामद किया. सागरपुर थाना पुलिस ने 3 नाबालिग बच्चों और 13 वयस्कों समेत 16 लोगों को तलाशा, जबकि किशनगढ़ थाना पुलिस ने 3 नाबालिग बच्चियों और 6 वयस्कों को परिवार से मिलाया.

AHTU ने भी निभाई अहम भूमिका

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), दक्षिण-पश्चिम जिला ने अभियान के दौरान 7 नाबालिग बच्चों और एक महिला को तलाशा. सभी को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया गया.  इसके अलावा वसंत विहार, आरके पुरम, साउथ कैंपस, वसंत कुंज नॉर्थ, दिल्ली कैंट, सरोजिनी नगर और एस.जे. एन्क्लेव थाना पुलिस ने भी लापता बच्चों और वयस्कों को तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पिछले वर्षों से लापता लोग भी मिले

ऑपरेशन मिलाप की खास बात यह रही कि पुलिस ने सिर्फ हाल में लापता हुए लोगों को ही नहीं, बल्कि पिछले वर्षों से लापता व्यक्तियों को भी तलाशा. अगस्त महीने में बरामद 159 लोगों में 2019 में लापता हुआ एक व्यक्ति, 2022 में लापता एक व्यक्ति और 2025 में लापता 4 लोग भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, अगस्त 2026 में बरामद 159 लोगों में 153 लोग वर्ष 2026 में लापता हुए थे, जबकि बाकी लोग पिछले वर्षों से लापता थे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आंखों में लाल मिर्च झोंककर लाठी-डंडों से की गई पिटाई, 3 घायल

आठ महीने में 1149 लोगों की घर वापसी

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से 31 अगस्त 2026 तक कुल 1149 लापता व्यक्तियों और बच्चों को तलाश कर उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है. इनमें 296 बच्चे और 853 वयस्क शामिल हैं. दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत तकनीकी जांच, स्थानीय पूछताछ, सीसीटीवी निगरानी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाश कर उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके. इस अभियान की निगरानी दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के डीसीपी अमित गोयल, IPS के नेतृत्व में की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने परिजनों की तलाश कर रहे कई परिवारों को राहत मिली है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

Continue reading on the app

  Sports

England squad: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, ब्रायडन कार्स को नहीं मिली माफी

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ये मुकाबला एजबेस्टन में 9 सितंबर से खेला जाएगा. Wed, 02 Sep 2026 21:27:53 +0530

  Videos
See all

Bihar Fish Alert: नेपाल की बाढ़ से बिहार में आईं Monster Fish! Fish Department | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:12:44+00:00

Sheikh Hasina return Bangladesh: भारत से बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना | Tariq Rahman | Top | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers