Responsive Scrollable Menu

मिस्र में हो गया बड़ा सड़क हादसा, अब तक 16 मौत; 28 लोग घायल

मिस्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ने घटना की पुष्टि की है. हादसा मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके में हुआ है. 

हादसे की वजह अब तक साफ नहीं

जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित लोग बस में सवार थे और मिस्र के लाल सागर तट के पास वाले इलाके में जा रहे थे. इसी दौरान, बस किसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बता दें, लाल सागर के पास वाला इलाका पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है. हादसा किस वजह से हुआ है, अब तक इसकी सही वजह सामने नहीं आई है. पुुलिस और प्रशासन हादसे की वजहों की तलाश कर रहे हैं. 

मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया और मिस्र के बीच कई डील हुई सील, वैश्विक शांति को दोनों देशों ने बताया जरूरी

जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वैसे ही राहत-बचाव दल पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंच गया. सभी ने घायलों को रेस्क्यू किया और उनके करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया. 

मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Mecca Pact: पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की रक्षा समझौते को लेकर आया बड़ा बदलाव, मिस्र के शामिल होने की आशंका

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

मिस्र की पुलिस के स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बस हादसे में 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. 28 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहां उनका इलाज हो रहा है. आशंका है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा.

मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति समेत 3300 साल का हार, मिस्र का रहस्यमयी खजाना बरामद, गिरफ्तार हुआ चोर

मिस्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे

मिस्र में सड़र हादसा अब आम हो चुका है. वहां हादसे अब थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. एक महीने पहले भी मिस्र में दर्दनाक घटना हुई थी. दरअसल, मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी. वहीं, 32 लोग घायल भी हो गए थे. 

मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- गाजा शांति योजना को रफ्तार, मिस्र में हमास नेता से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद कुशनर

 

Continue reading on the app

Krishna Janmashtami 2026: तनाव और चिंता से राहत दिलाती हैं श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई गीता की ये सीख, Psychology भी मानती है असरदार

Krishna Janmashtami 2026: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाने वाली है. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह पर्व मनाया जाता है. भगवान कृष्ण का खास संबंध गीता और महाभारत काव्य से है. श्रीमद भगवद् गीत में भगवान कृष्ण ने लोगों के लिए ऐसे कई उपदेश दिए हैं, जो आज की जनरेशन में लोगों के बहुत काम आते हैं. उन्होंने गीता में आध्यात्मिक मार्गदर्शक और दार्शनिक ज्ञान दिया है. इससे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता में मजबूती आती है. भगवद् गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने ओवरथिंकिंग से बचने के लिए 5 सीख दी हैं. आइए कृष्ण जन्माष्टमी पर जानते हैं इन शिक्षाओं के बारे में.

कृष्ण जन्माष्टी पर दी ये 5 सीख

1.गीता का श्लोक- कर्मण्य वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन

परिणाम की जगह कार्रवाई पर ध्यान दें

भगवान कृष्ण ने गीता में बताया है कि हमें परिणामों से ज्यादा आस रखने की जगह अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए. ज्यादा सोचने से अक्सर उन परिणामों की चिंता पैदी होती है तो जो हमारे नियंत्रण से बाहर होती है. परिणामों के बारे में ज्यादा सोचने की बजाय आपको निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए. हम अपनी ऊर्जा को उत्पादक रूप से लगा सकते हैं और मानसिक उलझन कम होती है.

ये भी पढ़ें- September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

2.गीता श्लोक- सम: सिद्धवसिद्धौ च कृत्वापि न निबध्यते

अनासक्ति को पहले अपनाएं

अनासक्ति का अर्थ होता है उदासीनता नहीं है, बल्कि यह सफलता या असफलता में ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव से मुक्ति पाने का प्रतीक होता है. ज्यादा चिंतन तब होती है, जब हम अपनी इच्छाओं या डर को अपने ऊपर हावी होने दे देते हैं. अनासक्ति का अभ्यास हमें संतुलन और शांत मन से जीवन जीने में सक्षम बनाता है.

3.गीता श्लोक- दु:खेष्वनुद्विग्नमना:सुखेषु विगतस्पृह:

स्थिर मन का विकास करें

भगवत गीता में भगवान कृष्ण ने मन को शांत और स्थिर रखने के लिए कहा है. उन्होंने बताया है कि जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से अप्रभावित हो रहे हैं. ज्यादा सोचना इंसान की भावनात्मक उथल-पुथल को बढ़ावा देने का काम करता है. वहीं, यदि स्थिर मन चुनौतियों का सामना सहजता से करता है और संयम से करने में सहायक है. इससे सीख मिलती है कि प्रतिक्रिया न दें और चिंतन करें. अराजकता के बीच में भी अपने मन को एकाग्र रखना चाहिए.

4.गीता श्लोक- सर्वधर्मान् परित्यज्य माम एकम् शरणम् व्रज

ईश्वर की सर्वोच्च शक्ति पर विश्वास रखें

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि हमें ईश्वर की इच्छा या किसी उच्च शक्ति के प्रति समर्पण रखना हमारे अंदर आस्था की भावना को बढ़ाती है. इससे फैसले लेने में मानसिक बोझ कम महसूस होता है. वहीं, ज्यादा सोचना अक्सर खुद को एकमात्र जिम्मेदार समझने के भ्रम से उत्पन्न होता है. इसलिए, हमें ब्रह्मांड पर भरोसा रखना चाहिए और अपनी चिंताओं को त्याग देना अपार राहत प्रदान कर सकता है.

5.गीता श्लोक- असतोमा सद्गमय, तमसोमा ज्योतिर्गमय

अनित्यता को स्वीकार करना सीखें

भगवद गीता में भगवान कृष्ण ने जीवन की चुनौतियों और खुशियों की अस्थायी प्रकृति पर जोर देती है. अधिक सोचना से समस्याएं स्थायी होने लगती हैं और बढ़ने लग जाती है. इसलिए, हमें यह समझना होगा कि सब कुछ अस्थायी है, चिंताओं को सही परिप्रेक्ष्य में रखने में मदद करता है और सहनशीलता को बढ़ावा देती है.

ये भी पढ़ें-Krishna Janmashtami 2026: भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप? जानें 4 अनसुने रहस्य

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा टी20 रन

5 batsman Most runs in a calendar year in T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में रनों का अंबार लगाना बल्लेबाजों की असाधारण क्षमता को दर्शाता है. साल 2021 से 2025 के बीच कई खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में रनों का पहाड़ खड़ा किया है. ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह ने 2025 में सर्वाधिक 1488 रन बनाकर इतिहास रचा, तो पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 1326 रन बनाए. इसके अलावा फियाज अहमद, सूर्यकुमार यादव और पी. कुरुप जैसे बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी पारियों और शानदार औसत से टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है. Wed, 2 Sep 2026 19:28:23 +0530

  Videos
See all

हेग की जेल में म्लादिच का निधन [Mladic's death reopens old wounds in the Western Balkans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:02:44+00:00

Jodhpur: टिकट न मिलने का छलका दर्द! केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat से लिपटकर रोए नेताजी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:03:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers