अदाणी पोर्ट्स ने अगस्त में संभाला 5 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो, 19 प्रतिशत की हुई वृद्धि
अहमदाबाद, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को कहा कि अगस्त 2026 में कंपनी ने 5 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो संभाला है। इसमें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने कहा कि यह कंपनी द्वारा किसी एक महीने में संभाला गया, अब तक का सबसे अधिक कार्गो है, जो उसके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स की क्षमता को दिखाता है।
अगस्त में कार्गो ढुलाई में वृद्धि की वजह ड्राई कार्गो का सालाना आधार पर 25 प्रतिशत और कंटेनर वॉल्यूम का सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ना था।
एपीएसईजेड ने कहा कि यह प्रदर्शन उसकी अलग-अलग तरह से ग्रोथ करने की रणनीति की सफलता को दिखाती है, जिसमें विझिंजम और कोलंबो में ट्रांसशिपमेंट ऑपरेशन्स की वजह से कंटेनर वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
अगस्त तक, इस साल अब तक एपीएसईजेड ने 23.44 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो संभाला, जो पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है। इस बढ़ोतरी में ड्राई कार्गो (17 प्रतिशत की वृद्धि) और कंटेनर (15 प्रतिशत की वृद्धि) का अहम योगदान रहा।
कंपनी ने कहा कि महीने का यह शानदार प्रदर्शन एपीएसईजेड को वित्त वर्ष 2031 तक सालाना 100 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो संभालने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा।
इसके बाद, बुधवार को बीएसई पर एपीएसईजेड के शेयरों में तेजी देखी गई। शेयर 1.61 प्रतिशत या 27 रुपए प्रति शेयर चढ़कर दोपहर 1:20 बजे तक 1,674 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए।
एपीएसईजेड का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,891.80 रुपए और निचला स्तर 1,293.10 रुपए छुआ है।
पिछले दस सालों में इस स्टॉक में 500 प्रतिशत से ज्यादा और पिछले पांच सालों में लगभग 120 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले तीन सालों और एक साल में इसने क्रमशः 100 प्रतिशत और 24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
इसके अलावा, कंपनी लिक्विड कार्गो में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है और साथ ही ड्राई कार्गो सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मिस्र में हो गया बड़ा सड़क हादसा, अब तक 16 मौत; 28 लोग घायल
मिस्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ने घटना की पुष्टि की है. हादसा मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके में हुआ है.
हादसे की वजह अब तक साफ नहीं
जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित लोग बस में सवार थे और मिस्र के लाल सागर तट के पास वाले इलाके में जा रहे थे. इसी दौरान, बस किसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बता दें, लाल सागर के पास वाला इलाका पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है. हादसा किस वजह से हुआ है, अब तक इसकी सही वजह सामने नहीं आई है. पुुलिस और प्रशासन हादसे की वजहों की तलाश कर रहे हैं.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया और मिस्र के बीच कई डील हुई सील, वैश्विक शांति को दोनों देशों ने बताया जरूरी
जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वैसे ही राहत-बचाव दल पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंच गया. सभी ने घायलों को रेस्क्यू किया और उनके करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Mecca Pact: पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की रक्षा समझौते को लेकर आया बड़ा बदलाव, मिस्र के शामिल होने की आशंका
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
मिस्र की पुलिस के स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बस हादसे में 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. 28 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहां उनका इलाज हो रहा है. आशंका है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति समेत 3300 साल का हार, मिस्र का रहस्यमयी खजाना बरामद, गिरफ्तार हुआ चोर
मिस्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे
मिस्र में सड़र हादसा अब आम हो चुका है. वहां हादसे अब थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. एक महीने पहले भी मिस्र में दर्दनाक घटना हुई थी. दरअसल, मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी. वहीं, 32 लोग घायल भी हो गए थे.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- गाजा शांति योजना को रफ्तार, मिस्र में हमास नेता से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद कुशनर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








