Responsive Scrollable Menu

कश्मीर में सड़क पर सियासी जंग! रोजगार को मुद्दा बनाकर BJP ने किया वार, राज्य का दर्जा बना NC का हथियार

जम्मू-कश्मीर की सियासत आज एक बार फिर सड़क पर उतर आई। श्रीनगर के लाल चौक से लेकर सिविल सचिवालय और जवाहर नगर तक सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) आमने-सामने दिखाई दीं। एक तरफ भाजपा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, तो दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे पर घेरा।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर से सिविल सचिवालय की ओर मार्च निकाला। पार्टी का आरोप है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को उमर अब्दुल्ला सरकार पूरा करने में विफल रही है। भाजपा ने खास तौर पर युवाओं से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखा। पार्टी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के युवा बेरोजगारी, कथित तौर पर पिछले दरवाजे से नियुक्तियों, आउटसोर्सिंग और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार जवाबदेही से बच रही है।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में Medical Interns के Stipend बढ़ाने की मांग तेज, डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद Congress ने CM Omar को लिखा पत्र

भाजपा नेताओं ने सिविल सचिवालय के बाहर कथित ‘बैकडोर नियुक्तियों’, रोजगार संकट, आउटसोर्सिंग, भ्रष्टाचार और अधूरे चुनावी वादों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। भाजपा का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं को केवल राजनीतिक आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी नियुक्तियां और वास्तविक रोजगार चाहिए।

हालांकि, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अपना मोर्चा खोल दिया। NC ने जम्मू और श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान करते हुए भाजपा मुख्यालय का घेराव करने की बात कही थी लेकिन पुलिस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक दिया। नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि उसका संघर्ष उमर सरकार को बचाने के लिए नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को उसके उन वादों की याद दिलाने के लिए है, जो जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट में किए गए थे।

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन कर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के फैसले की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की बात कही थी।

देखा जाये तो आज का सियासी टकराव इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों दल जनता के अलग-अलग मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर राजनीतिक दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा उमर सरकार से रोजगार और चुनावी वादों का हिसाब मांग रही है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस केंद्र से राज्य का दर्जा बहाल करने की समयसीमा पूछ रही है। श्रीनगर की सड़कों पर उतरी यह सियासी लड़ाई साफ संकेत देती है कि जम्मू-कश्मीर में अब सवाल सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि वादों की विश्वसनीयता और जवाबदेही का है।

Continue reading on the app

Krishna Janmashtami : रात 12 बजे करें ये पूजा, धन-समृद्धि के खुलेंगे रास्ते! | Janmashtami Puja |

Krishna Janmashtami : रात 12 बजे करें ये पूजा, धन-समृद्धि के खुलेंगे रास्ते! | Janmashtami Puja | #Janmashtami2026 #KrishnaJanmashtami #Janmashtami #Krishna #JanmashtamiPuja #JanmashtamiMuhurat भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, जन्माष्टमी पर आधी रात में श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा का विधान माना जाता है, नई दिल्ली के अनुसार इस साल निशीथ पूजा का समय लगभग रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, sco summit 2026, pm modi, shehbaz sharif, nepal flood, nepal flood rescue, delhi bus rape case, delhi congress protest, rahul delhi bicycle scam, jantar mantar protest, up assembly election 2027, sir issue, kaushambi firecracker blast, bulldozer action, ias divya mittal controversy

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

Viral Video | कॉलेज में शराब पीने का VIDEO, मचा हड़कंप! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:05:12+00:00

Uttarakhand Rain Alert: खटीमा में बाढ़ का पानी घरों में घुसा, 26 लोगों का रेस्क्यू! Uttarakhand Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers