आगरा के किसान कम लागत से कर रहे हरी मिर्च की खेती, 60 दिन में होती है तैयार, स्थानीय बाजार के साथ दूसरे राज्यों में सप्लाई
आगरा के किसान बड़े पैमाने पर हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं. कम लागत और 60 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए नकदी आय का अच्छा जरिया है. आगरा की मंडियों में किसान अपनी मिर्च लेकर पहुंचते हैं, जहां अलग-अलग क्षेत्रों से आए व्यापारी इसे खरीदते हैं. इसके बाद यही मिर्च दूसरे शहरों और राज्यों के बाजारों तक पहुंचती है. किसानों का कहना है कि कम समय में तैयार होने वाली यह फसल उनके लिए नकदी आय का अच्छा जरिया बन रही है. किसानो ने कहा कि कम लागत, जल्दी उत्पादन और बाजार में मांग के कारण मिर्च की खेती ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही है.
Ground Report: आगरा की लाइफलाइन कहे जाने वाली एमजी रोड से मेट्रो ने हटाए बैरिकेडिंग, घंटो जाम के झाम में नहीं फंसेंगे लोग
आगरा की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड से मेट्रो ने बैरिकेडिंग हटा दी है, जिससे अब लोगों को घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क चौड़ी हुई है और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है. सुबह ऑफिस समय और शाम के छुट्टी के वक़्त यानि पीक समय में वाहन चालक घंटों जाम में फंस जाते थे और कुछ मिनटों का सफर तय करने में वाहनों को 20 से 30 मिनट तक लग जाता था. लेकिन अब मेट्रो ने जहाँ जहाँ निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहां से धीरे-धीरे बैरिकेडिंग हटाना शुरु कर दिया है. लगभग एमजी रोड से अब बैरिकेडिंग हटा दी गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









