Explainer: बीसीसीआई ने क्यों अनफिट प्लेयर्स को स्क्वाड में चुना? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
IND vs AFG : भारत में क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है. टीम इंडिया ने अपना पहला आधिकारिक मैच 5 जून 1932 को खेला था. इस मुकाबले में उसकी टक्कर इंग्लैंड के लाख हुई थी, जहां भारत को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी. ये मुकाबला टेस्ट फॉर्मेट में खेला गया था. तब भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे कमजोर टीमों में से एक माना जाता था.
साल 1983 में भी भारतीय क्रिकेट टीम को सभी हल्के में लेते थे, लेकिन कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता और बता दिया कि, टीम इंडिया कमजोर नहीं है. अब समय बदल गया है. भारत के पास 2 वनडे वर्ल्ड कप हैं और 3 टी20 वर्ल्ड कप हैं. इस दौरान कई बड़े-बड़े खिलाड़ी आए और कई खिलाड़ी चले गए. लेकिन एक प्रक्रिया कभी नहीं बदली.
ये प्रक्रिया है टीम के चयन की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम का चयन करता है. भारतीय सिलेक्टर्स उन खिलाड़ियों की चुनते हैं, जिनको भारत के लिए खेलना होता है. उसके बाद बीसीसीआई के द्वारा उन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान होता है. ऐसा ही बीते मंगलवार यानी 1 सितंबर को हुआ.
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार भारत के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. 13 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए 4 ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया है, जो पूरी तरह से चयन के समय तक फिट नहीं थे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्यों अनफिट खिलाड़ियों की टीम में चुना गया है. इसकी क्या वजह है. तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने वाले हैं.
Shreyas Iyer leads the Men's #T20WorldCup winners while Jasprit Bumrah could make his much-awaited return to the T20I side against Afghanistan ????
— ICC (@ICC) September 1, 2026
More on the squad ???? https://t.co/6iLKImPqU4 pic.twitter.com/5LBfOoMHHR
इन 4 अनफिट खिलाड़ियों को मिला स्क्वाड में चांस
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों के नाम के आगे (*) लगाया गया है. ये स्टार बताता है कि ये खिलाड़ी अनफिट हैं. ये चारों खिलाड़ी अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. इनकी फिटनेस अभी चिंता का विषय है. इन खिलाड़ियों को टीम में खिलाया तभी जाएगा, जब ये फिटनेस टेस्ट पूरी तरह क्लियर कर लेंगे.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अनफिट खिलाड़ियों को स्क्वाड में क्यों चुना है. ये सवाल हर क्रिकेट फैंस के मन में है. तो हम आपको बता दें कि, इसके कई अलग-अलग कारण हैं. क्योंकि बीसीसीआई ने कुछ नए मापदंड लागू किए हैं, जिनके अनुसार अब उन नए प्लान के तहत अनफिट प्लेयर्स को मौका दिया जाएगा. ये नियम क्या हैं, जिनके तहत अनफिट खिलाड़ियों को मौका मिला है, आइए जानते हैं.
बीसीसीआई पिछले महीन में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को खिलाड़ियों को लेकर अलग और नए नियम बनाए हैं. इन नियमों के तहल प्लेयर की इंजरी मैनेजमेंट किया जाएगा. क्योंकि हर्षित राणा के चोट के बाद टीम में लौटने और फिर से चोटिल हो जाने के बाद बीसीसीआई की आलोचना हुई थी क्योंकि हर्षित राणा अगर पूरी तरह फिट नहीं थे तो उनको टीम में वापस क्यों लगाया गया. ऐसी स्थिति से बचने के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने का नया और कड़ा पैमाना तैयार किया है.
फिटनेस 200 परसेंट अनिवार्य
बीसीसीआई पहले खिलाड़ियों के चयन के लिए फिटनेस का पैमाना 100 प्रतिशत रखा था, जब कोई खिलाड़ी अगर 100 प्रतिशत ठीक हो जाता था तो उसका टीम में चयन पक्का हो जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब ताज मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ी को टीम में तभी चयनित किया जाएगा जब वो 200 प्रतिशत फिट होगा और चोट से उभर चुका होगा. ऐसे में खिलाड़ी की मैच-फिटनेस 200 प्रतिशत होना जरुरी है.
Axar Patel joins the wicket taking party ????
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
Gets the big wicket of Phil Salt, who departs after scoring 70 runs.
Live - https://t.co/lnAx61OGsv #TeamIndia #ENGvIND pic.twitter.com/esSBSL1F4L
खिलाड़ी को चयन के लिए उपलब्ध होने के लिए 200 प्रतिशत ठीक होना जरूरी है लेकिन इसमें एक पेंच फंसा हुआ है. किसी भी प्लेयर को मैच फिटनेस 200 प्रतिशत मैच के दिन से पहले पूरी करनी है. ऐसे में अगर वो चयन से कुछ सयम पहले तक 200 प्रतिशत फिट नहीं है, तब भी उसको टीम में सिलेक्ट किया जा सकता है. जब वो 100 प्रतिशत फिट होगा.
Striking from both ends ????
— BCCI (@BCCI) June 28, 2026
Early breakthroughs from Harshit Rana and Arshdeep Singh put #TeamIndia right on top ????
Updates ▶️ https://t.co/L8GAMNqUC4#IREvIND | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/RzqFbZOD4r
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : इन 4 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, स्क्वाड का ऐलान होने के बावजूद भी बाहर होने का खतरा बरकरार
Janmashtami 2026: 'राधा कैसे न जले' से 'गो गो गोविंदा' तक, इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार
Janmashtami Special Songs: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस साल ये दिन 4 सिंतबर को मनाया जाएगा. इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा के भजन गूंजते हैं, वहीं दही-हांडी और झांकियों के बीच बॉलीवुड के कई गाने भी उत्सव का रंग दोगुना कर देते हैं. पिछले कई सालों में हिंदी फिल्मों ने कृष्ण, राधा और वृंदावन की संस्कृति से जुड़े कई ऐसे गाने बनाए हैं, जो हर जन्माष्टमी पर लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाते हैं.
1. राधा कैसे न जले (Radha Kaise na Jale)
इस लिस्ट में जो गाना टॉप पर है, उसका नाम राधा कैसे न जले है. आमिर खान और ग्रेसी सिंह की फिल्म लगान का ये गाना जन्माष्टमी के सबसे फेमस बॉलीवुड गानों में से एक माना जाता है. ए.आर. रहमान के संगीत और आशा भोसले-उदित नारायण की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है. राधा-कृष्ण के प्रेम और नोकझोंक को खूबसूरती से दिखाने वाला ये गाना आज भी त्योहारों में खूब बजाया जाता है.
2. गो गो गोविंदा (Go Go Govinda)
जन्माष्टमी और दही-हांडी की बात हो और 'गो गो गोविंदा' गाने का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म OMG का ये गाना काफी फेमस है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और प्रभु देवा के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया था. इसकी धुन और ऊर्जा दही-हांडी को और भी जोशीला बना देती है.
3. मैया यशोदा (Maiyya Yashoda)
हम साथ-साथ हैं (Hum Saath Saath Hain) फिल्म का गाना मैया यशोदा कान्हा और यशोदा मैया के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाता है. जन्माष्टमी के मौके पर ये गाना आज भी खूब सुना जाता है. वहीं, करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे के डांस को इस गाने में काफी पसंद भी किया गया था. बता दें, इस गाने को अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी.
ये भी पढे़ं- सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस की होगी CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला
4. वो किसना है (Woh Kisna Hai)
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म किसना का गाना वो किसना है भी जन्माष्टमी के मौके पर काफी सुना जाता है. इसकी धुन और बोल सीधे कृष्ण भक्ति के रंग में रंग देते हैं. स्कूलों और कायक्रमों में भी महिलाएं और लड़कियां इस गाने पर डांस करती हैं. स गाने को सिंगर सुकविंदर सिंह ने गाया है.
5. मोहे पनघट पे (Mohe Panghat Pe)
मुगले ए आजम (Mughal-E-Azam) का गाना मोहे पनघट पे आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. पुरानी फिल्मों के दौर का ये सदाबहार गाना जन्माष्टमी के अवसर लोग काफी सुनते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर बनाई रील्स वीडियो काफी वायरल होती हैं.
6. चांदी की डाल पर सोने का मोर
फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ (Hello Brother) इस गाने के बिना भी जन्माष्टी अधूरी ही रहेगी. इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिले थे. ये गाना दही-हांडी के लिए परफेक्ट है. खास बात ये है कि इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी थी. जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले मचाया भौकाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








