उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद एक मैदान में कथित 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को राजनीतिक विवाद और बढ़ गया। बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ' किया। बीजेपी के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चे ने देहरादून के एक मंदिर में 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ' किया और इस दौरान राहुल गांधी की तस्वीर भी रखी। पार्टी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को बुद्धि देना और झूठ फैलाना बंद करने के लिए प्रेरित करना था।
इस विवाद पर उत्तराखंड के मंत्री भागवत मकवाना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उन्हें मंत्री का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मंत्री भी अपराध करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ' कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड भर के पुलिस स्टेशनों में शिकायतें दर्ज कराने के एक दिन बाद हुआ। इन शिकायतों में हल्द्वानी में कथित तौर पर किए गए "शुद्धिकरण" अनुष्ठान में शामिल लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।
कार्यकर्ताओं ने 'शुद्धिकरण' विवाद को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने की मांग करते हुए उत्तराखंड सचिवालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस’ ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड में कथित अपमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। असंगठित कामगार कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के अध्यक्ष उदित राज की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान ‘मनुस्मृति’ की प्रतियां और आरएसएस की ड्रेस को जलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उदित राज तथा अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
उदित राज ने आरोप लगाया कि एक ओर संविधान, सामाजिक समानता और सम्मान को खत्म करने की साजिश की जा रही है और दूसरी ओर इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद सभा स्थल के कथित ‘‘शुद्धिकरण’’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने ऐसा किया और बाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर किसी व्यक्ति का अपमान केवल उस व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है और यह संविधान में निहित समानता, गरिमा तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला है।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें
National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
Continue reading on the app
अक्सर नेटवर्क पूरे होने के बाद भी फोन में कॉल अचानक से कट जाती है। फिर लोग सोचते हैं कि सिग्नल फुल हैं, तो कॉलिंग भी बेहतर हो सकती है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है, फोन में दिखने वाले नेटवर्क बार मुख्य रुप से फोन तक पहुंच रहे सिग्नल की पावर बताते हैं, जबकि कॉल की क्वालिटी कई दूसरी तकनीकी चीजों पर निर्भर करती है।
पूरे नेटवर्क होने के बाद भी कट जाती है कॉल?
नेटवर्क कंजेशन हो सकता है बड़ी वजह
-कॉल ड्रॉप की सबसे बड़ी समस्या है कि नेटवर्क कंजेशन। यदि किसी एरिया में एक ही समय पर बहुत ज्यादा लोग मोबाइल नेटवर्क या कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो टावर पर दबाव बढ़ सकता है।
- इस परिस्थिति में फोन पर सिग्नल फुल दिखाई देते हैं, लेकिन नेटवर्क पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण कॉल अचानक डिस्कनेक्ट हो जाती है।
एक टावर से दूसरे टावर पर स्विच होने से भी समस्या
- जब आप फोन वॉक करते हुए इस्तेमाल करते हैं, तो वह लगातार अलग-अलग मोबाइल टावर या नेटवर्क बैंड से कनेक्ट हो जाता है।
- सफर के दौरान फोन को एक टावर से दूसरे टावर पर हैंडओवर करना पड़ता है। यदि यह प्रक्रिया अच्छे न हुई हो, तो चल रही कॉल ड्रॉप हो जाती है।
- यह कारण है कि यात्रा करते समय या तेज गति से चलते हुए कॉल कटने की समस्या अधिक देखने को मिलती है।
- आज के स्मार्टफोन में 5G,4G और दूसरे नेटवर्क के बीच स्विचिंग होती रहती है। यदि फोन लगातार नेटवर्क बदल रहा है या 5G से 4G पर स्विच करते समय कनेक्शन में समस्या आती है, तो इसका असर कॉल पर पड़ता है।
- वहीं, VoLTE और वाई-फाई कॉलिंग जैसी सुविधाएं में भी कभी-कभी कॉल ड्रॉप की समस्या देखने को मिलती है। वाई-फाई कॉलिंग के दौरान इंटरनेट कनेक्शन अचानक कमजोर होने पर कॉल प्रभावित होती है।
पुराना सॉफ्टवेयर भी हो सकता है जिम्मेदार
कई बार समस्या नेटवर्क में नहीं बल्कि फोन की तरफ भी होती है। पुराना सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सेटिंग्स में गड़बड़ी या सिम कार्ड की समस्या कॉल ड्रॉप का कारण बन रहा है। अगर आपके नेटवर्क ठीक होने के बावजूद बार-बार कॉल कट रही है, तो फोन की सेटिंग्स और सॉफ्टवेयर को भी जांचना जरुरी है।
कॉल ड्रॉप की समस्या कैसे करें ठीक?
फोन को रीस्टार्ट करें
सबसे पहले अपने फोन को रीस्टार्ट करें। इससे फोन का नेटवर्क कनेक्शन दोबारा स्थापित हो जाता है और कई छोटी नेटवर्क समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करें
फोन में एयरप्लेन मोड कुछ सेकंड के लिए ऑन करें और फिर इसे ऑफ कर दें। ऐसा करने से मोबाइल नेटवर्क दोबारा कनेक्ट हो जाता है।
सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें
फोन में उपलब्ध सॉफ्टवेयर अपडेट समय-समय पर चेक करते रहे हैं। इसके अलावा, आपके फोन में करियर सेटिंग्स अपडेट का विकल्प उपलब्ध है, तो जांच जरुरी है।
नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें
यदि लगातार समस्या बनीं हुई है, तो नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने का ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। इससे नेटवर्क संबंधित जुड़ी गलत या खराब सेंटिंग्स दोबारा डिफॉल्ट स्थिति में आ सकती हैं। लेकिन नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने से सेव किए गए वाई-फाई नेटवर्क और कुछ अन्य नेटवर्क संबंधी सेटिंग्स हट सकती हैं।
बार-बार एक ही जगह पर कॉल-ड्रॉप हो तो?
- यदि आपके फोन में नेटवर्क फुल है और इसके बावजूद एक ही जगह पर बार-बार कॉल कट रही है, तो समस्या मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क से संबंधित हो सकती है।
- किसी भी स्थिति में फोन बार-बार बदलने या केवल नेटवर्क बार देखकर निष्कर्ष निकालने के बजाय अपने मोबाइल ऑपरेटर से नेटवर्क कवरेज या स्थानीय नेटवर्क समस्या के बारे में जानकारी लेना भी बेहतर है।
Continue reading on the app