Responsive Scrollable Menu

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहनों को नहीं मिली उनसे मिलने की इजाजत

पाकिस्तान के रावलपिंडी की अदियाला जेल में एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई. स्थानीय मीडिया ने बुधवार को इसे रिपोर्ट किया. उनके मुताबिक खान की पत्नी बुशरा बीबी से भी उनका परिवार नहीं मिल पाया. हालांकि एक दिन पहले ही इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अधिकारियों को जेल मैनुअल के हिसाब से चलने का आदेश दिया था.

पीटीआई जेल अधिकारियों पर साधा निशाना

पाकिस्तानी दैनिक 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने जेल अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के संस्थापक इमरान खान से परिवार के सदस्यों को मिलने नहीं दिया. पार्टी ने इस कदम को सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) के आदेशों का उल्लंघन बताया है.

अदालत के आदेशों को नजरअंदाज करने का आरोप

पीटीआई ने कहा कि अदालती आदेशों के बावजूद मुलाकात से रोकना उच्च न्यायपालिका के आदेशों को नजरअंदाज करना है और ये बेहद गंभीर मामला है. पार्टी ने संबंधित जेल अधिकारियों से अदालती आदेशों का पालन करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इमरान खान और बुशरा बीबी को कानून के मुताबिक अपने परिवार के सदस्यों से मिलने दिया जाए.

मंगलवार को इमरान खान से मिलने पहुंची थी बहनें

'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई के वकील एडवोकेट अवैस यूनुस चौधरी ने बताया कि इमरान खान की तीन बहनें मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक अदियाला जेल में मुलाकात का इंतजार करती रहीं. हालांकि, जेल अधिकारियों ने उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया. पाकिस्तान के एक अन्य अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की बहन की दूसरी अर्जी खारिज कर दी थी.

इस अर्जी में अदालत के 18 अगस्त के आदेश (जिसमें पीटीआई संस्थापक को शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने का निर्देश दिया गया था) को लागू न करने पर दायर अवमानना ​​याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी. अदालत ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग वाली पिछली याचिका भी खारिज कर दी थी. 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने और अधिकारियों को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत देने का आदेश दिया था.

पिछले तीन साल से जेल में बंद हैं इमरान खान

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत के आदेश के बावजूद अधिकारियों ने 21 अगस्त को इमरान खान को इलाज के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) ले गए और डॉक्टरों के यह कहने पर कि वह "मेडिकली फिट" हैं, उन्हें वापस अदियाला जेल ले आए. खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. उन्हें दोषी ठहराए जाने के मामले को उनकी पार्टी पीटीआई राजनीति से प्रेरित बताती आई है. 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटाए जाने के बाद से इमरान खान को भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जेल की सजा काटनी पड़ रही है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर ED की रेड, फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर ED की रेड, फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

Scott Kuggeleijn: बलात्कार का आरोप झूठा निकला फिर भी टीम से बाहर किया गया ये खिलाड़ी

हैंपशर क्रिकेट ने आखिर क्यों न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलाइन को बाहर कर दिया है? जानिए इस खबर में Wed, 02 Sep 2026 15:49:29 +0530

  Videos
See all

नोएडा में भीषण अग्निकांड... चार मंजिला इमारत में लगी आग | Uttar Pradesh | Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:41:04+00:00

Ram Mandir Trust News: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की एंट्री! | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:45:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers