हैदराबाद की नई हेल्दी तहरी: स्वाद भी जबरदस्त, शुगर और बीपी कंट्रोल में भी मददगार
हैदराबाद में पारंपरिक कंगनी (कोर्रा बिय्यम) की तहरी सेहतमंद भोजन के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर यह मिलेट शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है. स्वाद और पोषण का बेहतरीन संतुलन होने के कारण लोग अब पारंपरिक तहरी के साथ इस हेल्दी विकल्प को भी पसंद कर रहे हैं. ताजी सब्जियों, मसालों और नींबू के रस से तैयार होने वाली कंगनी की तहरी वजन नियंत्रित रखने और संतुलित आहार अपनाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन डिश है.
290 साल पुराना जयपुर का लाडलीजी मंदिर, जहां राधारानी आठ सखियों संग देती हैं दर्शन
गुलाबी नगरी जयपुर का करीब 290 साल पुराना लाडलीजी मंदिर अपनी अनूठी परंपरा और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. रामगंज बाजार स्थित इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधारानी अपनी आठ सखियों के साथ विराजमान हैं, जो इसे राजस्थान का अद्वितीय मंदिर बनाता है. वृंदावन से लाई गई इस दिव्य परंपरा की शुरुआत जयपुर बसावट के समय हुई थी. हवेली शैली में बने इस मंदिर की भव्य वास्तुकला, नक्काशीदार गर्भगृह और सांस्कृतिक विरासत श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. जन्माष्टमी, राधाष्टमी और झूलनोत्सव के दौरान यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





