Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक कल::गंभीर, अगरकर और लक्ष्मण मुंबई मुंबई बुलाए गए, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर चर्चा

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने समीक्षा बैठक बुलाई है। हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में बैठक में शामिल होंगे। इसमें विदेशी दौरों पर टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खिलाड़ियों की इंजरी, IPL के वर्कलोड और टीम मैनेजमेंट, CoE और चयन समिति के बीच कम्यूनिकेशन भी बैठक के अहम मुद्दे होंगे। 16 सीरीज बाद आयरलैंड से हारे, इंग्लैंड में भी खराब प्रदर्शन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20I सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह भारत की करीब 3 साल में 16 सीरीज के बाद पहली T20I सीरीज हार थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की T20I सीरीज में भारत 0-4 से हार गया। नॉटिंघम में टीम को 125 रन से हार मिली थी। वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच जीता, लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इन नतीजों के बाद टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की बात कही थी। अब यह बैठक बुलाई गई है। बुमराह की फिटनेस की जानकारी चयन समिति तक नहीं पहुंची बैठक में खिलाड़ियों की इंजरी और CoE की भूमिका पर भी चर्चा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों, CoE और चयन समिति के बीच कम्यूनिकेशन को लेकर सवाल उठे हैं। एक मामले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिट नहीं होने की जानकारी चयन समिति को समय पर नहीं मिली थी। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने और साई सुदर्शन की रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगने पर भी चर्चा होगी। 9 सितंबर को 4 खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट IPL के वर्कलोड का खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर भी बैठक का अहम मुद्दा होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुने गए जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। चारों खिलाड़ियों का 9 सितंबर को फिटनेस टेस्ट होगा। न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए BCCI तेज गेंदबाजों के पूल को फिट रखने और खिलाड़ियों के बीच इंजरी की समस्या कम करने के तरीकों पर भी चर्चा करेगा। 2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक की फिटनेस भी अहम बैठक में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस और रिकवरी पर भी चर्चा होगी। चयन समिति 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में देखना चाहती है। फिलहाल हार्दिक वनडे में 5 से 6 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। BCCI और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लंबे समय तक बनाए रखने की योजना पर चर्चा करेंगे।

Continue reading on the app

Prayagraj Flood: प्रयागराज में बाढ़ का खतरा, Sangam का जलस्तर बढ़ने से घरों में घुसा पानी। VIDEO

Prayagraj Flood: प्रयागराज में बाढ़ का खतरा, Sangam का जलस्तर बढ़ने से घरों में घुसा पानी। VIDEO प्रयागराज में संगम का जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिससे दारागंज से छोटा बघाड़ा तक कई क्षेत्र डूब गए हैं और घरों में पानी पहली मंजिल के पास तक पहुंच गया है, वहीं नागवासुकी मंदिर की सीढ़ियां भी डूब गई हैं और बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। दो दिनों में तेजी से बढ़े पानी के बीच जल पुलिस की टीम मुस्तैदी से तैनात है और स्टीमर से इलाके में गश्त कर लोगों को सतर्क कर रही है, जबकि कई स्थानीय गंगा के बढ़े पानी का लुफ्त उठाते भी नजर आ रहे हैं। #PrayagrajFlood #Sangam #GangaRiver #Daraganj #ChhotaBaghada #PrayagrajNews #UPFloods #FloodInUP #BreakingNews #GroundReport #ViralVideo ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NAM: हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, नामीबिया को पहली बार हराया

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ इससे पहले सिर्फ 2 टी20 मैच खेले थे, जिसमें से एक इसी सीरीज में था. साउथ अफ्रीका को दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिली थी और तीसरी बार भी टीम हारती हुई दिख रही थी. Sat, 05 Sep 2026 01:31:31 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग, खाड़ी में भयंकर बवाल! | Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T22:30:19+00:00

Doctor Anita Mishra: दक्षिण भारत की बहू ने जीता गोंडा का दिल, अब अवधी में समझती हैं मरीजों की बीमारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T22:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers