Responsive Scrollable Menu

S Jaishankar करेंगे Ukraine और पोलैंड का तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा

नयी दिल्ली, दो सितंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब कीव और मॉस्को के बीच जारी संघर्ष में तनाव और शत्रुता और बढ़ गई है। ऐसे में उनकी यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।’’ मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान जयशंकर अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। साथ ही, यह क्षेत्रीय घटनाक्रमों और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी।

Continue reading on the app

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने कई राज्यों में सीए और पेमेंट फर्मों पर की Raid

मुंबई, दो सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में भुगतान कंपनियां, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सचिव (सीएस) भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली-एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक स्थान पर तलाशी ली गयी।

उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में ऐसी भुगतान कंपनियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के जरिए सट्टेबाजी से हुई कमाई को कथित तौर पर नकदी में बदला। इसके बाद इन कंपनियों ने परिमैच की ओर से भुगतान प्रणाली के माध्यम से अवैध तरीके से धन विदेश भेजने और ‘‘फर्जी’’ प्रत्यक्ष विदेश निवेश (ओडीआई) के जरिए रकम बाहर भेजने में मदद की। यह मामला मुंबई पुलिस के साइबर पुलिस थाने में परिमैच डॉट कॉम के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी से सामने आया।

प्राथमिकी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए उपयोगकर्ताओं से ‘‘धोखाधड़ी’’ करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले भी कई जगहों पर तलाशी ले चुका है और संपत्तियां कुर्क कर चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

10 महीने से पाकिस्तान की टीम से बाहर, अब CPL में सबसे बड़ी पारी खेलते हुए उड़ाया गर्दा, पहली बार किया ऐसा

24 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने CPL में अपनी सबसे बड़ी पारी की स्क्रिप्ट लिखी है. उसने ये कारनामा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ किया. Thu, 03 Sep 2026 07:15:53 +0530

  Videos
See all

Delhi Weapons Smuggling: हथियारों की सप्लाई, 2 बड़े तस्कर अरेस्ट | MP News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:13:38+00:00

UP News: युवाओं के लिए योगी ने 'पिटारा' खोल दिया! | UPCOS | CM Yogi | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:12:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers