Responsive Scrollable Menu

जच्चा-बच्चा की मौत के 7 दिन बाद अस्पताल अधीक्षक हटाए गए, रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टर की टिप्पणी से मचा था हंगामा

जच्चा-बच्चा की मौत के 7 दिन बाद अस्पताल अधीक्षक हटाए गए, रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टर की टिप्पणी से मचा था हंगामा

Continue reading on the app

Delhi के Rohini में बुजुर्ग की हत्या कर लूटपाट, शिक्षिका भांजी समेत तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो सितंबर दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक घर में लूटपाट और 60 वर्षीय बुजुर्ग की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में मृतक की भांजी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी सिमरन तनेजा (23), चिराग (22) और पारस (19) के रूप में हुई है जबकि उनका एक साथी फरार है।

पुलिस ने बताया कि सिमरन तनेजा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है और मृतक की भांजी है तथा वह अपराध की कथित मुख्य साजिशकर्ता भी है। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक जायसवाल के मुताबिक, मंगलवार रात 8:14 बजे दक्षिण रोहिणी थाने को रोहिणी के सेक्टर-3 स्थित एक मकान में लूट और एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर और जयपुर गोल्डन अस्पताल पहुंची, जहां परिजनों द्वारा लाए गए लगभग 60 वर्षीय राकेश खन्ना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वह दिल की बीमारी से पीड़ित भी थे। डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच, एफएसएल और अपराध टीम के निरीक्षण से पता चला कि मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे तीन व्यक्ति घर में घुसे थे, जबकि उनका एक साथी बाहर निगरानी कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले 30 अगस्त को इलाके की रेकी की थी।

पुलिस ने बताया कि घर से लगभग 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के कुछ गहने लूटे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 70 हजार रुपये नकद और चोरी के कुछ गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में दक्षिण रोहिणी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), (हत्या) 309(4)(लूट) और 3(5)(साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी हिमांशु फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश से जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

जोन्हा झरने का खौफनाक रौद्र रूप! | #Viral #Shorts #Trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T22:50:21+00:00

Nepal Flood News : गोद में मासूम और आंखों में आंसू, महिला जवान का वीडियो वायरल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T23:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers