Responsive Scrollable Menu

Jharkhand: झारखंड में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 30 दिन में मिले 36 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Jharkhand: झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. H1N1 वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. बीते 30 दिनों में राज्य में 36 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इनमें आधे से ज्यादा मरीज 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं. 

स्वास्थ्य विभाग का निर्देश

 मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों, जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है. निजी अस्पतालों को भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

डॉक्टर ने लोगों को दी ये सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों से H1N1 के लक्षण वाले मरीजों की जल्द जांच करने और रिपोर्ट आने के बाद तुरंत इलाज शुरू करने को कहा है. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज बुखार होने पर खुद से दवा या एंटीबायोटिक न लें. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना नुकसानदायक हो सकता है. बारिश के मौसम में रैट फीवर जैसी दूसरी बीमारियों के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रहने और मरीजों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. बच्चों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और जरूरत के अनुसार पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की गई है.

यह भी पढ़ें- झारखंड में H1N1-H3N2 को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां तेज

Continue reading on the app

किआ Sorento की एंट्री से मचेगा तहलका! हाइब्रिड इंजन और ADAS के साथ 4 सितंबर को होगी लॉन्च

Kia Sorento Hybrid: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में किआ अपनी नई और शानदार कार सोरेंटो को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चार सितंबर को लॉन्च होने वाली यह एसयूवी कंपनी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में एक नई पहचान दिलाएगी. यह एक थ्री-रो एसयूवी है जिसका निर्माण भारत में ही किया जा रहा है. आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में इसका प्रोडक्शन हो रहा है. सबसे खास बात यह है कि सोरेंटो भारतीय बाजार में किआ की पहली हाइब्रिड कार होने जा रही है, जो ग्राहकों को हाइब्रिड और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी.

जानें किआ सोरेंटो की क्या रहेगी खासियत

सोरेंटो के हाइब्रिड वर्जन में 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ आएगा. इस पावरट्रेन को 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि हाइब्रिड मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव का सपोर्ट मिलेगा. इसके ग्लोबल मॉडल की बात करें तो यह 227 एचपी की दमदार पावर और 349 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि भारत में इसकी पावर क्षमता क्या होगी, इस पर अभी रहस्य बरकरार है. इसके अलावा डीजल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 2.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा.

ये भी पढ़ें: पति की तालाक याचिका को हाईकोर्ट ने किया मंजूर, बूढ़ी मां को छोड़कर अलग घर में रहने को मजबूर करती थी पत्नी

कार में यात्रियों को मिलेगी स्पेस

यह किआ की एक प्रीमियम 7 सीटर एसयूवी है, जिसे काफी मस्कुलर लुक दिया गया है. इसकी लंबाई 4815 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम और व्हीलबेस 2815 एमएम है. बड़े व्हीलबेस की वजह से केबिन में यात्रियों को काफी अच्छी स्पेस मिलेगी. कंपनी ने इसके केबिन को अपनी दूसरी कार 'कारेन्स' से बिल्कुल अलग और ज्यादा लग्जरी रखा है. डैशबोर्ड को मॉडर्न लुक देने के लिए इसमें 12.3 इंच की दो बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं, जो इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करेंगी.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: ईडी ने कई राज्यों में की छापेमार, NHAI टोल प्लाजा कलेक्शन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन

कार में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

फीचर्स के मामले में यह कार पूरी तरह से लोडेड होगी. लग्जरी का अहसास कराने के लिए इसमें पैनोरोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीट्स, पावर्ड सीट एडजस्टमेंट, शानदार एंबिएंट लाइटिंग, स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चार्जिंग और बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए प्रीमियम बोस ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसके हाई-एंड वेरिएंट्स में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स का विकल्प भी दिया जा सकता है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस एसयूवी को लेवल 2 एडास (ADAS) तकनीक से भी लैस किए जाने की उम्मीद है.

जानें क्या रहेगी इस कार की कीमत


भारतीय बाजार में किआ सोरेंटो को लगभग 35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. इस सेगमेंट में कदम रखते ही सोरेंटो का सीधा और कड़ा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टेरॉन जैसी दिग्गज एसयूवी से होगा. इसके साथ ही, हाल ही में बाजार में उतरी एमजी हेक्टर टॉमाहॉक प्लगइन हाइब्रिड भी इसे कड़ी चुनौती दे सकती है.
 

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aajtak: भारत क्यों रहा गुलाम ? आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया #shorts #aajtak #bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T18:11:45+00:00

Final Cut: Mahakal के दरबार में मारपीट | MP Rewa Bus Accident | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T18:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers