शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। योग हमारी प्राचीन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न सिर्फ शरीर को बल्कि स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत रखने में कारगर होता है। योग के विभिन्न आसनों में अर्द्धहलासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
अर्द्धहलासन एक संस्कृत शब्द से बना है, जिसमें अर्द्ध का अर्थ आधा और हल का मतलब खेत जोतने वाला। यह आसन हलासन का आधा रूप है, जिसमें पैर के अंगूठे सिर के पीछे जमीन को छूते हैं लेकिन अर्द्धहलासन में आपको सिर्फ पीठ के बल सीधे लेटकर अपने दोनों पैरों को जमीन से 90 डिग्री ऊपर उठाना होता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्द्धहलासन को नियमित तौर पर करने से पेट की चर्बी कम होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, रीढ़ की हड्डी को लचीलापन मिलता है, और रक्त संचार में सुधार होता है। साथ ही, यह तनाव और चिंता की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
‘अर्द्धहलासन’ को सही तरीके से करने के लिए कुछ चरणों का पालन करना होता है। सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं, दोनों हाथ शरीर के बगल में रखें, और हथेलियां जमीन पर हों। इसके बाद सांस (श्वास) भरते हुए घुटनों को बिना मोड़े धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और जमीन से 90 डिग्री का कोण बनाएं। इस अवस्था में नितंब से कंधे तक शरीर एक सीध में रहेगा। सामान्य रूप से सांस लेते हुए इस अवस्था में 10-30 सेकेंड तक बने रहें। बाद में सांस छोड़ते हुए बिना सिर उठाए धीरे-धीरे पैरों को वापस जमीन पर ले आएं। शवासन में विश्राम करें।
हालांकि, इस आसन को करते समय कुछ सावधानियां बरतें। अगर आपको पीठ दर्द, गर्भावस्था, हर्निया, या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस आसन को करने से पहले चिकित्सक या योग प्रशिक्षक से सलाह लें।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Jharkhand: झारखंड में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 30 दिन में मिले 36 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Jharkhand: झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. H1N1 वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. बीते 30 दिनों में राज्य में 36 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इनमें आधे से ज्यादा मरीज 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं.
स्वास्थ्य विभाग का निर्देश
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों, जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है. निजी अस्पतालों को भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
डॉक्टर ने लोगों को दी ये सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों से H1N1 के लक्षण वाले मरीजों की जल्द जांच करने और रिपोर्ट आने के बाद तुरंत इलाज शुरू करने को कहा है. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज बुखार होने पर खुद से दवा या एंटीबायोटिक न लें. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना नुकसानदायक हो सकता है. बारिश के मौसम में रैट फीवर जैसी दूसरी बीमारियों के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रहने और मरीजों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. बच्चों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और जरूरत के अनुसार पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की गई है.
यह भी पढ़ें- झारखंड में H1N1-H3N2 को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां तेज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








.jpg)
