क्या बात है भाई! धोनी के दोस्त ने दिखाया इंग्लैंड को ठेंगा, CSK के लिए रिजेक्ट कर दिया ये बड़ा ऑफर
Michael Hussey : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी माइकल हसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के वर्तमान बैटिंग कोच माइकल हसी ने एक बड़ा फैसला लिया है. धोनी के दोस्त माने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लिए एक बड़ा ऑफर ठुकार दिया है. बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने अपने इस फैसले के साथ ही इंग्लैंड को ठेंगा दिखा दिया है.
माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2004 से लेकर 2013 तक क्रिकेट खेला और रनों का आंबर लगाया. उन्होंने भारत के मैदान पर भी लोगों को अपना दीवाना बनाया. उन्होंने आईपीएल में 2008 से लेकर 2015 तक धमाल मचाया. माइकल हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार क्रिकेट खेला और चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे. अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी वफादारी साबित कर दी है. उन्होंने ऐसा क्या किया है. ये पूरा मामाल किया है. आइए इसके बादे में विस्तार से जातने हैं.
माइकल हसी ने लिया बड़ा फैसाल
माइकल हसी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को ठेंगा दिखा दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के बैटिंग कोच बनने का ऑफर ठुकरा दिया है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल हसी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट बैटिंग कोच का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है.
???? MIKE HUSSEY REJECTS ENGLAND COACHING ROLE ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 2, 2026
- Michael Hussey has rejected the offer of England's Test batting coach role. (The Guardian). pic.twitter.com/xtGmqS4QSQ
माइकल हसी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच हैं. वहीं सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग थे, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया और अब उनकी जगह खाली है. फ्लेमिंग ने चेन्नई की टीम को छोड़कर इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच का पद संभाला है. वो चाहते थे कि हसी उनके साथ टीम में बैटिंग कोच का पद संभाले लेकिन हसी ने इस बड़े ऑफर को ठुकार दिया है. क्योंकि इंग्लैंड टीम का कोच बनना अपने आप में बड़ी बात है.
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है. धोनी और माइकल हसी साथ में टीम के लिए क्रिकेट खेले हैं. माइकल हसी का चेन्नई सुपर किंग्स से लंबे समय का नाता रहा है, जो उन्होंने नहीं तोड़ा है. अब सीएसके में हेड कोच का पद खाली है. शायद धोनी की टीम में अब वो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह पर हेड कोच का पद आईपीएल 2027 में संभालते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें : BCCI बड़ा एक्शन लेने को तैयार, क्या गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट समेत इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज?
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। योग हमारी प्राचीन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न सिर्फ शरीर को बल्कि स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत रखने में कारगर होता है। योग के विभिन्न आसनों में अर्द्धहलासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
अर्द्धहलासन एक संस्कृत शब्द से बना है, जिसमें अर्द्ध का अर्थ आधा और हल का मतलब खेत जोतने वाला। यह आसन हलासन का आधा रूप है, जिसमें पैर के अंगूठे सिर के पीछे जमीन को छूते हैं लेकिन अर्द्धहलासन में आपको सिर्फ पीठ के बल सीधे लेटकर अपने दोनों पैरों को जमीन से 90 डिग्री ऊपर उठाना होता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्द्धहलासन को नियमित तौर पर करने से पेट की चर्बी कम होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, रीढ़ की हड्डी को लचीलापन मिलता है, और रक्त संचार में सुधार होता है। साथ ही, यह तनाव और चिंता की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
‘अर्द्धहलासन’ को सही तरीके से करने के लिए कुछ चरणों का पालन करना होता है। सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं, दोनों हाथ शरीर के बगल में रखें, और हथेलियां जमीन पर हों। इसके बाद सांस (श्वास) भरते हुए घुटनों को बिना मोड़े धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और जमीन से 90 डिग्री का कोण बनाएं। इस अवस्था में नितंब से कंधे तक शरीर एक सीध में रहेगा। सामान्य रूप से सांस लेते हुए इस अवस्था में 10-30 सेकेंड तक बने रहें। बाद में सांस छोड़ते हुए बिना सिर उठाए धीरे-धीरे पैरों को वापस जमीन पर ले आएं। शवासन में विश्राम करें।
हालांकि, इस आसन को करते समय कुछ सावधानियां बरतें। अगर आपको पीठ दर्द, गर्भावस्था, हर्निया, या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस आसन को करने से पहले चिकित्सक या योग प्रशिक्षक से सलाह लें।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






