Responsive Scrollable Menu

3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

Continue reading on the app

क्या बात है भाई! धोनी के दोस्त ने दिखाया इंग्लैंड को ठेंगा, CSK के लिए रिजेक्ट कर दिया ये बड़ा ऑफर

Michael Hussey : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी माइकल हसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के वर्तमान बैटिंग कोच माइकल हसी ने एक बड़ा फैसला लिया है. धोनी के दोस्त माने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लिए एक बड़ा ऑफर ठुकार दिया है. बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने अपने इस फैसले के साथ ही इंग्लैंड को ठेंगा दिखा दिया है.

माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2004 से लेकर 2013 तक क्रिकेट खेला और रनों का आंबर लगाया. उन्होंने भारत के मैदान पर भी लोगों को अपना दीवाना बनाया. उन्होंने आईपीएल में 2008 से लेकर 2015 तक धमाल मचाया. माइकल हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार क्रिकेट खेला और चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे. अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी वफादारी साबित कर दी है. उन्होंने ऐसा क्या किया है. ये पूरा मामाल किया है. आइए इसके बादे में विस्तार से जातने हैं.  

माइकल हसी ने लिया बड़ा फैसाल 

माइकल हसी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को ठेंगा दिखा दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के बैटिंग कोच बनने का ऑफर ठुकरा दिया है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल हसी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट बैटिंग कोच का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है.  

माइकल हसी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच हैं. वहीं सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग थे, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया और अब उनकी जगह खाली है. फ्लेमिंग ने चेन्नई की टीम को छोड़कर इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच का पद संभाला है. वो चाहते थे कि हसी उनके साथ टीम में बैटिंग कोच का पद संभाले लेकिन हसी ने इस बड़े ऑफर को ठुकार दिया है. क्योंकि इंग्लैंड टीम का कोच बनना अपने आप में बड़ी बात है. 

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है. धोनी और माइकल हसी साथ में टीम के लिए क्रिकेट खेले हैं. माइकल हसी का चेन्नई सुपर किंग्स से लंबे समय का नाता रहा है, जो उन्होंने नहीं तोड़ा है. अब सीएसके में हेड कोच का पद खाली है. शायद धोनी की टीम में अब वो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह पर हेड कोच का पद आईपीएल 2027 में संभालते हुए नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : BCCI बड़ा एक्शन लेने को तैयार, क्या गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट समेत इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज?

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिताली राज का विश्व कीर्तिमान स्वाहा, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की बनीं 'क्वीन'

Smriti Mandhana world records: भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. बाएं हाथ की ओपनर ने दिग्गज मिताली राज का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त किया. मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गई हैं. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में 64 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली.यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक है. Thu, 3 Sep 2026 21:47:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:16:04+00:00

Sahil Joshi | कांग्रेस पर भड़के BJP प्रवक्ता #shorts #shortsvideo #dangal #ytshorts #rammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers