PCR Vehicle में शराब की बोतल दिखने पर Delhi Police का हेड कांस्टेबल निलंबित, चालक पर भी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के एक कर्मी और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के एक चालक के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। इस वीडियो में वे एक शराब की बोतल पकड़े दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन के अंदर कर्मचारी एक शराब की बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस उपायुक्त (पीसीआर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना की जांच पहले ही की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और डीटीसी चालक की पहचान कर ली गई है।
हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि डीटीसी ने अपने चालक के खिलाफ विस्तृत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस किसी भी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करती और जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बयान में इन कर्मियों की पहचान का खुलासा नहीं किया।
कोलकाता के न्यू टाउन में इस्कॉन का चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव 2 सितंबर से
कोलकाता, एक सितंबर इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) शहर के पास न्यू टाउन में दो सितंबर से चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव मनाएगा। इस दौरान आयोजकों ने आपदा प्रभावित नेपाल में चलाए जा रहे राहत कार्यों में सहयोग देने का निर्णय लिया है। इस्कॉन के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद घोष दास ने बताया कि न्यू टाउन केंद्र में लगातार तीसरे साल बड़े पैमाने पर यह आयोजन हो रहा है।
इस्कॉन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के कारण इस वर्ष का उत्सव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, नेपाल में इस्कॉन की सभी स्थानीय इकाइयां भोजन और अन्य सहायता प्रदान करने में जुटी हैं, जबकि 1,500 केंद्रों और 800 मंदिरों के हमारे वैश्विक नेटवर्क की अन्य इकाइयां भी विभिन्न सामाजिक कार्यों का समर्थन कर रही हैं। एक अन्य अधिकारी शिवानंद सेन दास ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष इस्कॉन न्यू टाउन शाखा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और वह इस महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






