Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 185Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस; जानें कीमत और फीचर्स
Poco ने मंगलवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपनी नई F9 सीरीज के तहत Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों फोन कंपनी के फ्लैगशिप F9 लाइनअप के पहले मॉडल हैं। इनमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 सीरीज के प्रोसेसर दिए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro की कीमत
Poco F9 Ultra की शुरुआती कीमत $799 (लगभग 76,000 रुपये) है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। इसके 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत $949 (लगभग 90,000 रुपये) बताई गई है। वहीं, टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ $1,199 (लगभग 1.14 लाख रुपये) में आता है।
दूसरी ओर, Poco F9 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $699 (लगभग 66,000 रुपये) है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट $769 (लगभग 73,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
दोनों फोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Poco F9 Ultra को Black और Dark Cherry कलर में पेश किया गया है। वहीं, Poco F9 Pro Aurora Green, Black और White कलर ऑप्शन में आएगा।
Poco F9 Ultra और F9 Pro का डिस्प्ले
Poco F9 Ultra में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,200x2,608 पिक्सल है। स्क्रीन में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट, 2,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 480Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 68 बिलियन कलर्स और Wet Touch Display 2.0 को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
वहीं, Poco F9 Pro में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,156x2,510 पिक्सल है। इसमें भी 185Hz तक रिफ्रेश रेट, 2,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Snapdragon प्रोसेसर से लैस हैं दोनों फोन
Poco F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक है। वहीं, Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर मिलता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड भी 4.6GHz तक है।
दोनों स्मार्टफोन में VisionBoost D8 चिपसेट के साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। ये फोन Xiaomi के Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करते हैं और डुअल-सिम सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़े-ः Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन की फोटो को बनाएं यादगार, ChatGPT के इन AI Prompts से तैयार करें खूबसूरत तस्वीर
200MP का मेन कैमरा
कैमरा की बात करें तो Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.68 है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है।
इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Poco F9 Ultra में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जबकि Poco F9 Pro में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में Poco F9 Ultra 8K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, Poco F9 Pro में 4K रिजॉल्यूशन पर 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है।
बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
Poco F9 Ultra में 8,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। दोनों फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
Poco F9 Ultra और F9 Pro का वजन और डायमेंशन
Poco F9 Ultra का डायमेंशन 163.49x77.94x8.74mm है और इसका वजन करीब 235 ग्राम है। वहीं, Poco F9 Pro का डायमेंशन 157.49x75.25x8.79mm है और इसका वजन लगभग 206 ग्राम है।
LPG उपभोक्ताओं को सात दिन की मोहलत, अगर ये काम नहीं कराया तो बंद हो सकती है सिलिंडर बुकिंग
आगरा में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. ई-केवाईसी कराने की समय सीमा को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें.
The post LPG उपभोक्ताओं को सात दिन की मोहलत, अगर ये काम नहीं कराया तो बंद हो सकती है सिलिंडर बुकिंग appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








