Responsive Scrollable Menu

मौनी रॉय का 4 BHK घर है बेहद आलीशान,10 Photos में 25 करोड़ के फ्लैट का देखें शानदार इंटीरियर

मौनी रॉय के मुंबई वाले 4 BHK घर की झलक सामने आई है। बेज इंटीरियर, स्टाइलिश आर्टवर्क, बड़ी खिड़कियां, शानदार सिटी व्यू और कोजी लाइब्रेरी इस घर को बेहद खास बनाते हैं। 11 तस्वीरों में देखें 'नागिन' फेम मौनी के घर का कोना-कोना।

Continue reading on the app

श्रीनगर में नेकां और भाजपा के आमने-सामने प्रदर्शन के ऐलान पर सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते सील

श्रीनगर, दो सितंबर श्रीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिविल सचिवालय का घेराव करने के कार्यक्रम और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की जवाबी प्रदर्शन की योजना के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाल चौक और जवाहर नगर में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़ को रोकने के लिए जवाहर नगर स्थित भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया है, जबकि लाल चौक स्थित घंटाघर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे घंटाघर पर एकत्र हों और वहां से झेलम नदी पर बने बुदशाह पुल के रास्ते सिविल सचिवालय की ओर मार्च करें।

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने कार्यकर्ताओं से राजबाग स्थित गिंदुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर जुटने और वहां से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने को कहा है। राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर नेकां जम्मू श्रीनगर में भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी, जबकि यहां भाजपा का सिविल सचिवालय का घेराव उमर अब्दुल्ला सरकार पर चुनावी वादे पूरे करने में कथित विफलता के विरोध में है। नेकां ने घोषणा की है कि वह जम्मू और श्रीनगर में विपक्षी भाजपा के मुख्यालय का घेराव करेगी।

पार्टी की मांग है कि संसद और उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर किए गए वादों के लिए जवाबदेही तय की जाए। नेकां ने यह विरोध प्रदर्शन भाजपा के बुधवार को सिविल सचिवालय के घेराव के ऐलान के जवाब में किया है। भाजपा ने 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान उमर अब्दुल्ला सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने में कथित विफलता के विरोध में सचिवालय का घेराव करने की घोषणा की थी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के युवा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और नेकां की सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir: अभिषेक शर्मा हो गए फेल तो नमन धीर ने अमृतसर सूरमा को दिलाई जीत, अबतक जड़े 19 छक्के

Sher-E-Punjab T20 League 2026 में अमृतसर सूरमा की टीम को पहली जीत मिली. जीत के हीरो नमन धीर रहे, जिन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए. Wed, 02 Sep 2026 23:18:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala With Rubika Liyaquat: India में क्यों बैन है थाई मांगुर मछली ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:13:36+00:00

El Nino 2026 : 40 साल में 40% ज्यादा शक्तिशाली हुआ El Niño! 1000 साल का रिकॉर्ड टूटा? Climate Change #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers